Homeन्यूजखुशखबरी: गुरु की आज्ञा मिलते ही बाबा बागेश्वर ने लगाई शादी पर...

खुशखबरी: गुरु की आज्ञा मिलते ही बाबा बागेश्वर ने लगाई शादी पर मुहर, मां से कहा- लड़की देख लो

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Dhirendra Shastri Marriage: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आखिरकार अपनी शादी को लेकर चल रहे सस्पेंस को खत्म कर दिया है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में घोषणा की है कि वे बहुत जल्द विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं।

बाबा बागेश्वर ने कहा कि उन्हें अपने गुरु की आज्ञा मिल चुकी है और उन्होंने अपनी मां से लड़की देखना शुरू करने को कह दिया है।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “शादी पक्का करेंगे और बहुत जल्द आप सबको खुशखबरी भी देंगे।”

गुरु और माता का फैसला सर्वोपरि

धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि उनके जीवन में गुरु की आज्ञा सबसे ऊपर है।

उन्होंने कहा कि गुरु जी ने उन्हें विवाह की अनुमति दे दी है।

इसके तुरंत बाद उन्होंने अपनी माता जी से कहा है कि वे उनके लिए योग्य कन्या की तलाश शुरू कर दें।

बाबा ने साफ कर दिया कि उनकी शादी ‘अरेंज मैरिज’ होगी और उनकी जीवनसंगिनी वही बनेगी जिसे उनकी मां पसंद करेंगी।

बद्रीनाथ में 21 दिनों की विशेष साधना

शादी की तैयारियों के बीच धीरेंद्र शास्त्री एक आध्यात्मिक यात्रा पर भी निकल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वे बद्रीनाथ धाम में 21 दिनों तक साधना करेंगे।

इस दौरान 5 दिनों की कठिन तपस्या भी शामिल है।

माना जा रहा है कि इस साधना के संपन्न होने के बाद विवाह की तारीख और अन्य रस्में तय की जा सकती हैं।

Dhirendra Shastri's marriage, Baba Bageshwar Marriage News, Bageshwar Dham Sarkar Marriage, Dhirendra Krishna Shastri marriage, Jaya Kishori and Dhirendra Shastri, Badrinath Sadhana Dhirendra Shastri

पुराने डरावने किस्से और शादी का डर

अपनी शादी की बात करते हुए बाबा ने पुराने कुछ अजीबोगरीब वाकयों का भी जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि कैसे कुछ महिला भक्त उनके पीछे पागल थीं।

एक महिला ने तो शादी न करने पर अपनी नस तक काट ली थी।

वहीं, इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड और मेरठ के ‘नीला ड्रम’ कांड का जिक्र करते हुए उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि ऐसी घटनाओं को सुनकर पहले वे शादी के नाम से डरने लगे थे, लेकिन अब उन्होंने मन बना लिया है।

Bageshwar Dham, Bageshwar Dham Sarkar, Dhirendra Krishna Shastri, Jaya Kishori, Sanatan Ekta Padyatra, Baba Bageshwar Dham, Shilpa Shetty, Ekta Kapoor, Rajpal Yadav, Mathura News, Sanatan Dharma, Dhirendra Krishna Jaya Kishori marriage

जया किशोरी के साथ चर्चाओं पर क्या रहा?

बीते सालों में सोशल मीडिया पर मशहूर कथावाचक जया किशोरी के साथ बाबा बागेश्वर की शादी की खूब अफवाहें उड़ी थीं।

नवंबर 2025 में जब जया किशोरी उनकी ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ में शामिल हुईं, तब ये चर्चाएं फिर से तेज हो गई थीं।

हालांकि, धीरेंद्र शास्त्री ने हमेशा यही कहा कि वे एक ऐसी अर्धांगिनी चाहते हैं जो उनके परिवार और उनकी जिम्मेदारी को समझ सके।

- Advertisement -spot_img