CBSE Board Exam Postponed: मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) के देशों में छिड़ी जंग का सीधा असर अब भारतीय शिक्षा व्यवस्था और बोर्ड परीक्षाओं पर पड़ने लगा है।
ईराक और इजराइल के बीच जारी भीषण संघर्ष और बढ़ते तनाव को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक बड़ा कदम उठाया है।
बोर्ड ने घोषणा की है कि मिडिल ईस्ट के प्रभावित इलाकों में रहने वाले छात्रों के लिए 5 और 6 मार्च को होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित (Postpone) कर दिया गया है।

क्यों लिया गया यह फैसला?
मौजूदा समय में ईराक और इजराइल के बीच युद्ध की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।
अमेरिका की इजराइल के पक्ष में बढ़ती दखलअंदाजी और खाड़ी देशों में स्थित सैन्य ठिकानों से हो रहे हमलों ने स्थिति को और तनावपूर्ण बना दिया है।
ईराक की तरफ से भी जवाबी कार्यवाहियां हो रही हैं, जिससे मिडिल ईस्ट के कई देशों में अशांति है।
बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए CBSE ने 3 मार्च को एक आधिकारिक सर्कुलर जारी कर परीक्षाएं रोकने का निर्णय लिया।
#UPDATE | CBSE- “After a critical review of the current situation in parts of the Middle East (Bahrain, Iran, Kuwait, Oman, Qatar, Saudi Arabia and the UAE), the Board has decided to postpone the Class X and Class XII examinations scheduled to be held on Thursday, 05 March 2026… https://t.co/AgkP7bytWF pic.twitter.com/bi2JcLXAJE
— ANI (@ANI) March 3, 2026
किन देशों में नहीं होंगे एग्जाम?
CBSE के सर्कुलर के अनुसार, यह फैसला चुनिंदा देशों के लिए लागू है जहां सुरक्षा का खतरा अधिक है। इनमें निम्नलिखित देश शामिल हैं:
- बहरीन
- ईरान
- कुवैत
- ओमान
- कतर
- सऊदी अरब
- संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
इन देशों में स्थित CBSE से संबद्ध (Affiliated) स्कूलों में 5 और 6 मार्च को होने वाले सभी पेपर रद्द कर दिए गए हैं।

7 मार्च के बाद की परीक्षाओं का क्या होगा?
छात्रों और अभिभावकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आगे की परीक्षाएं भी टलेंगी?
इस पर बोर्ड ने साफ किया है कि फिलहाल केवल 5 और 6 मार्च के पेपर स्थगित किए गए हैं।
7 मार्च और उसके बाद होने वाली परीक्षाओं पर फैसला 5 मार्च को होने वाली समीक्षा बैठक में लिया जाएगा।
बोर्ड हालात का जायजा लेगा और देखेगा कि क्या स्थिति सामान्य हो रही है या नहीं।

पुरानी परीक्षाओं और नई तारीखों पर अपडेट
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इस सत्र में परीक्षाएं टली हों।
इससे पहले 2 मार्च को होने वाली परीक्षाओं को भी इन्हीं युद्ध जैसे हालातों के कारण स्थगित करना पड़ा था।
सीबीएसई ने आश्वासन दिया है कि जिन पेपरों को टाला गया है, उनकी नई तारीखों (New Dates) का ऐलान बहुत जल्द किया जाएगा।
बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
#CBSE #BoardExams2026 #MiddleEastWar #ExamPostponed #IraqIsraelConflict #StudentSafety #CBSEUpdate #EducationNews


