Homeन्यूजधार भोजशाला विवाद में इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, विशेष बेंच करेगी...

धार भोजशाला विवाद में इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, विशेष बेंच करेगी मौके का दौरा

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Dhar Bhojshala HC Bench Visit: मध्य प्रदेश के धार में स्थित ‘भोजशाला’ का विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है।

इंदौर हाईकोर्ट की खंडपीठ ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि मामले की गहराई को समझने और विवादित स्थल की जमीनी सच्चाई जानने के लिए जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच खुद धार जाकर भोजशाला का निरीक्षण करेगी।

कोर्ट ने साफ कर दिया है कि वह केवल कागजों पर नहीं, बल्कि मौके पर जाकर स्थितियों को देखना चाहती है।

इसके बाद, 2 अप्रैल से इस संवेदनशील मामले पर नियमित और अंतिम दौर की सुनवाई शुरू होगी।

Bhojshala Dispute Dhar, Vasant Panchami 2026 Bhojshala, Hindu Front for Justice, Supreme Court Bhojshala Case, ASI Order 2003, Kamal Maula Mosque, Saraswati Puja Dhar, Vishnu Shankar Jain

कोर्ट रूम में गहमागहमी

सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम का माहौल काफी गरमाया रहा।

जजों ने स्पष्ट किया कि अब समय आ गया है जब इस मामले को लंबा खींचने के बजाय तर्कों के आधार पर खत्म किया जाए।

कोर्ट ने यह भी चिंता जताई कि कई लोग बेवजह ‘इंटरविनर’ (पक्षकार) बनकर आ रहे हैं, जिससे सुनवाई में देरी हो रही है।

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती को देखते हुए हाईकोर्ट ने तय किया है कि सबसे पहले मूल याचिकाकर्ताओं की बात सुनी जाएगी, फिर प्रतिवादियों की और अगर समय बचा, तो अन्य हस्तक्षेपकर्ताओं को मौका दिया जाएगा।

Dhar Bhojshala, HC Bench Visit, Dhar Bhojshala Dispute, Indore High Court, Bhojshala Hearing, ASI Survey Report, Bhojshala, Raja Bhoj, Saraswati Temple, Kamal Maula Mosque, Dhar News, Madhya Pradesh High Court, Bhojshala Survey Report, mp news, Dhar

विवाद की जड़ और ASI का सर्वे

धार की भोजशाला को लेकर सदियों पुराना विवाद है।

हिंदू पक्ष इसे राजा भोज द्वारा निर्मित ‘वाग्देवी’ (मां सरस्वती) का मंदिर मानता है, जबकि मुस्लिम पक्ष इसे ‘कमाल मौला मस्जिद’ कहता है।

विवाद इतना बढ़ा कि मामला हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।

हाईकोर्ट के आदेश पर ‘भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण’ (ASI) ने करीब 98 से 100 दिनों तक भोजशाला परिसर का वैज्ञानिक सर्वे किया।

इस सर्वे में जमीन की खुदाई से लेकर दीवारों की नक्काशी और पत्थरों पर लिखे शिलालेखों की जांच की गई।

ASI की रिपोर्ट में क्या निकला?

सर्वे की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक:

  • वहां 12वीं से लेकर 20वीं सदी तक के ऐतिहासिक अवशेष मिले हैं।
  • परिसर में संस्कृत, प्राकृत, नागरी के साथ-साथ अरबी और फारसी भाषाओं के शिलालेख पाए गए हैं।
  • ASI को ‘पारिजातमंजरी-नाटिका’ जैसे संस्कृत नाटकों के अंश और 56 अरबी-फारसी शिलालेख मिले हैं।
  • एक महत्वपूर्ण बात यह भी सामने आई है कि कुछ पत्थरों पर पुरानी लिखावट को मिटाकर दोबारा इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि समय के साथ ढांचे में बदलाव किए गए।

Bhojshala Dispute Dhar, Vasant Panchami 2026 Bhojshala, Hindu Front for Justice, Supreme Court Bhojshala Case, ASI Order 2003, Kamal Maula Mosque, Saraswati Puja Dhar, Vishnu Shankar Jain

जैन समाज का नया दावा 

भोजशाला का मामला सिर्फ हिंदू और मुस्लिम पक्षों तक सीमित नहीं रह गया है।

अब जैन समाज ने भी इस विवाद में एंट्री मार ली है। जैन समाज का दावा है कि यह मूल रूप से एक जैन मंदिर था।

इसके प्रमाण के रूप में सिविल कोर्ट धार में भी एक अलग वाद (केस) दायर किया गया है।

कोर्ट के सामने अब चुनौती यह है कि इन सभी परस्पर विरोधी दावों के बीच ऐतिहासिक सच्चाई को कैसे तलाशा जाए।

 2 अप्रैल से नियमित सुनवाई

हाईकोर्ट की बेंच के दौरे के बाद 2 अप्रैल से नियमित सुनवाई होगी।

इस दौरान ASI द्वारा सौंपी गई वैज्ञानिक रिपोर्ट पर दोनों पक्षों की आपत्तियों और सुझावों पर बहस होगी।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश हैं कि इस संवेदनशील मुद्दे पर जल्द से जल्द फैसला लिया जाए ताकि सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे और ऐतिहासिक विरासत का सही संरक्षण हो सके।

#DharBhojshala #HighCourt #MPNews #ASISurvey #BhojshalaDispute #IndoreBench

- Advertisement -spot_img