Dhurandhar 2 1500 Crore: भारतीय सिनेमा के इतिहास में जब भी बड़ी फिल्मों का जिक्र होगा, ‘धुरंधर 2’ का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।
रणवीर सिंह की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वो कर दिखाया है, जो अब तक चुनिंदा फिल्में ही कर पाई हैं।
फिल्म ने दुनियाभर में 1501 करोड़ रुपए की कमाई कर एक नया रिकॉर्ड बना लिया है।
1500 करोड़ का आंकड़ा पार किया
‘धुरंधर 2’ अब भारत की उन फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है जिन्होंने वैश्विक स्तर पर 1500 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।
इससे पहले केवल दंगल (₹2070 करोड़), बाहुबली 2 (₹1788 करोड़) और पुष्पा 2 (₹1742 करोड़) ही इस मुकाम तक पहुंच पाई थीं।

दिलचस्प बात यह है कि आमिर खान की ‘दंगल’ के बाद ‘धुरंधर 2’ बॉलीवुड (हिंदी सिनेमा) की दूसरी ऐसी फिल्म है जिसने इस जादुई आंकड़े को छुआ है।
भारत में 1000 करोड़ के बेहद करीब
अगर हम सिर्फ भारत की बात करें, तो फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है।
गुरुवार को फिल्म ने 19 करोड़ रुपए का शानदार नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद भारत में इसकी कुल नेट कमाई 961 करोड़ रुपए हो गई है।
उम्मीद जताई जा रही है कि अगले एक-दो दिनों में यह 1000 करोड़ रुपए के नेट क्लब में एंट्री कर लेगी।
जियो स्टूडियोज के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन (टैक्स सहित) 1134 करोड़ रुपए रहा है, वहीं विदेशों (ओवरसीज) से फिल्म ने 367 करोड़ रुपए बटोरे हैं।
900 NOT OUT – ‘DHURANDHAR 2’ BEGINS ITS MARCH TOWARDS ₹ 1000 CR… #DhurandharTheRevenge continues to rewrite the record books… The phenomenal Week 2 business clearly indicates that #Dhurandhar2 is on track to become the first #Hindi film to breach the ₹ 1000 cr mark.
With… pic.twitter.com/ZC4KDV3sjd
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 3, 2026
पहले पार्ट का भी रहा था जलवा
फिल्म की इस सफलता की नींव इसके पहले पार्ट ‘धुरंधर’ ने ही रख दी थी।
पहले भाग ने दुनियाभर में 1307 करोड़ रुपए कमाए थे।
उस वक्त यह फिल्म हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।
तब फिल्म ने अमेरिका और कनाडा जैसे बाजारों में ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़कर सबको चौंका दिया था।
उस वक्त सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि फिल्म को खाड़ी देशों (Gulf Countries) में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी, फिर भी यह ‘A’ रेटेड फिल्मों में सबसे बड़ी हिट बनकर उभरी।
Highest Grossing Indian Films:
1. #Baahubali2: ₹1822CR
2. #Pushpa2: ₹1755CR
3. #Dhurandhar: ₹1359CR
4. #Dhurandhar2: ₹1282CR* ❤️🔥🪓
5. #RRR: ₹1265CR
6. #KGFChapter2: ₹1201CR
7. #Kalki2898AD: ₹1182CR
8. #Jawan: ₹1146CR
9. #Pathaan: ₹1041CR
pic.twitter.com/ZpYfI4BBu5— BFilmy Boxoffice (@BFilmyBO) March 29, 2026
संजय दत्त की एक्टिंग ने जीता दिल
फिल्म में संजय दत्त ने दिवंगत पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी चौधरी असलम का रोल निभाया है।
संजय दत्त के इस प्रदर्शन की तारीफ खुद चौधरी असलम की पत्नी नौरीन असलम ने की है।
एक हालिया पॉडकास्ट में नौरीन ने बताया कि जब उन्होंने पर्दे पर संजय दत्त को देखा, तो वह दंग रह गईं।
Dhurandhar 2 praised realistic 🎬#Dhurandhar2 #SanjayDutt #Bollywood #FilmNews pic.twitter.com/cpyGwAvwC9
— Laughing Colours (@LaughingColours) April 2, 2026
उन्होंने कहा, “संजय दत्त इस रोल के लिए एकदम सही चुनाव थे। एक सीन में जब वो गाड़ी के पास खड़े होकर अपनी नजरें उठाते हैं, तो मुझे लगा जैसे मेरे शौहर (असलम) ही सामने खड़े हों।”
नौरीन ने याद किया कि असलम अक्सर मजाक में कहते थे कि उनके जाने के बाद उन पर फिल्म बनेगी।
धुरंधर वाले चौधरी असलम पार्टियों के इशारे पर काम करते थे? सुनिए ‘क्राइम ब्रांच’ के लेटेस्ट एपिसोड में. @arvindojha
Full Ep: https://t.co/P17vpPfIgx#dhurandhar #dhurandhar2 #chaudhryaslam #crimebranch #lyarigangwar #operationlyari #rehmandakait #karachicrime #pakistanpolice… pic.twitter.com/BOrs56XFUk— Aaj Tak Radio (@aajtakradio) April 2, 2026
मेकर्स से थोड़ी नाराजगी
हालांकि, नौरीन असलम ने फिल्म की टीम से एक छोटी सी शिकायत भी की है।
उनका मानना है कि फिल्म को और बेहतर बनाया जा सकता था अगर मेकर्स ने असलम को करीब से जानने वाले लोगों से बात की होती।
उन्होंने कहा कि अगर टीम मुझसे, पुलिस विभाग या उन पत्रकारों से मिलती जिन्होंने असलम के साथ काम किया है, तो उनके किरदार की बारीकियों और उनकी जिंदगी के सभी पहलुओं को ज्यादा गहराई से दिखाया जा सकता था।
Aslam wife questions film role 🤔#SanjayDutt #BollywoodNews #Controversy #FilmUpdate pic.twitter.com/sT1ufeTUZR
— Laughing Colours (@LaughingColours) April 3, 2026
फिल्म में इस्तेमाल की गई भाषा और गालियों पर नौरीन का नजरिया काफी व्यावहारिक रहा।
उन्होंने कहा कि हालांकि यह परिवार के साथ देखने के लिहाज से थोड़ा अलग हो सकता है, लेकिन पुलिस महकमे में ऐसी भाषा का इस्तेमाल आम है, इसलिए यह किरदार के हिसाब से सही लगता है।
Real SP CHAUDHARY ASLAM
Was a HUGE FAN OF #SanjayDutt 🔥Bro is More SANJU Than Himself 😅💥#DhurandharTheRevenge pic.twitter.com/sTxxa6rPuh
— Random Cine Mood (@RandomCineMood) March 27, 2026
‘धुरंधर 2’ ने न केवल पैसा कमाया है, बल्कि दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप भी छोड़ी है।
फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर यह लंबी दौड़ अभी जारी है और देखना दिलचस्प होगा कि यह ‘दंगल’ के लाइफटाइम कलेक्शन के कितने करीब पहुंच पाती है।
#Dhurandhar2 #RanveerSingh #SanjayDutt #BoxOfficeCollection #Dhurandhar2Worldwide #1500CroreClub #ChaudhryAslam
