Homeन्यूजदेश में गर्मी का तांडव! दुनिया के 22 सबसे गर्म शहर भारत...

देश में गर्मी का तांडव! दुनिया के 22 सबसे गर्म शहर भारत के, UP-बिहार से MP तक गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

World hottest cities in India: भारत इस समय भीषण गर्मी और जानलेवा लू (Heatwave) की चपेट में है।

हालात इतने खराब हो चुके हैं कि दुनिया के सबसे गर्म शहरों की सूची में भारत शीर्ष पर पहुंच गया है।

AQI वेदर’ की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक दुनिया के जिन 22 शहरों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा दर्ज किया गया, वे सभी के सभी शहर हमारे देश भारत के हैं।

इस आंकड़े ने वैज्ञानिकों और मौसम विशेषज्ञों को भी चिंता में डाल दिया है।

सबसे ज्यादा बुरी स्थिति उत्तर प्रदेश की है, जहां के अकेले 13 शहर इस लिस्ट में शामिल हैं।

वहीं ओडिशा का बलांगीर और बिहार का सासाराम देश में सबसे ज्यादा तप रहे हैं।

रात में भी राहत नहीं, चल रही हैं गर्म हवाएं

अक्सर देखा जाता है कि सूरज ढलने के बाद मौसम थोड़ा ठंडा हो जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, देश के कम से कम 35 शहरों में गुरुवार की रात को भी पारा 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा।

MP Weather Update, Heatwave Alert, Khajuraho Temperature, Madhya Pradesh, mp news, Bhopal Weather, Gwalior Heatwave, Warm Night in MP, Weather advisory, MP Weather

इसका मतलब है कि लोगों को रात में भी ठंडी हवा नसीब नहीं हो रही है और उमस व गर्म हवाओं (वॉर्म नाइट्स) का टॉर्चर सहना पड़ रहा है।

स्कूल-दफ्तरों के समय बदले, आसमानी बिजली से मौतें

इस भीषण गर्मी का सीधा असर आम जनजीवन और बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।

बिहार: राजधानी पटना और गयाजी में गर्मी को देखते हुए कक्षा 5वीं तक के सभी स्कूलों को 22 मई से 26 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है।

दूसरी ओर, मौसम के इस बदले मिजाज के बीच मधेपुरा और सहरसा में गुरुवार को बिजली गिरने (Lightning) से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

पंजाब: पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को राहत देने के लिए दफ्तरों और स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया है।

अब स्कूल और सरकारी दफ्तर सुबह 7:30 बजे ही खुल जाएंगे और दोपहर 1:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे, ताकि लोग तेज धूप होने से पहले अपने घर लौट सकें।

भारत के 22 सबसे गर्म शहर (तापमान की स्थिति)

नीचे दी गई तालिका में देश के उन शहरों की सूची है, जो शुक्रवार दोपहर तक भट्टी की तरह तप रहे थे:

शहर | राज्य | तापमान (22 मई दोपहर 3 बजे तक)

  1. बलांगीर | ओडिशा | 47°C 
  2. सासाराम | बिहार | 47°C 
  3. बिलासपुर | छत्तीसगढ़ | 47°C 
  4. वाराणसी | उत्तर प्रदेश | 47°C 
  5. बक्सर | बिहार | 47°C 
  6. जौनपुर | उत्तर प्रदेश | 47°C 
  7. महासमुंद | छत्तीसगढ़ | 47°C 
  8. मुरादाबाद | उत्तर प्रदेश | 47°C 
  9. सीतापुर | उत्तर प्रदेश | 47°C 
  10. रायपुर | छत्तीसगढ़ | 47°C 
  11. मिर्जापुर | उत्तर प्रदेश | 47°C 
  12. प्रयागराज | उत्तर प्रदेश | 47°C 
  13. पीलीभीत | उत्तर प्रदेश | 47°C 
  14. भिलाई | छत्तीसगढ़ | 47°C 
  15. रुद्रपुर | उत्तराखंड | 47°C 
  16. गाजीपुर | उत्तर प्रदेश | 47°C 
  17. दुर्ग | छत्तीसगढ़ | 47°C 
  18. शाहजहांपुर | उत्तर प्रदेश | 47°C 
  19. रामपुर | उत्तर प्रदेश | 47°C 
  20. बिजनौर | उत्तर प्रदेश | 47°C 
  21. अकबरपुर | उत्तर प्रदेश | 47°C 
  22. बरेली | उत्तर प्रदेश | 46°C 

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, देश को अगले तीन दिनों तक इस भीषण गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

23 मई का पूर्वानुमान:

उत्तर और मध्य भारत: राजस्थान में भयंकर हीटवेव का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। यहाँ रातें भी बेहद गर्म रहेंगी।

इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में लू का प्रकोप जारी रहेगा।

राहत की खबर: असम, मेघालय, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर के राज्यों (नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा) में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

24 मई का पूर्वानुमान:

हीटवेव का दायरा: दिल्ली, यूपी, बिहार, एमपी, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में लू की स्थिति वैसी ही बनी रहेगी।

पश्चिम बंगाल और ओडिशा में उमस वाली गर्मी परेशान करेगी।

आंधी-तूफान की चेतावनी: दक्षिण भारत के केरल और कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है, जबकि झारखंड, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।

MP Weather Update Today, Madhya Pradesh Rain Alert, Mandsaur Neemuch Hailstorm, Bhopal Weather News, MP Me Barish Kab Hogi, Weather Forecast Madhya Pradesh,

 

मध्य प्रदेश में ‘नौतपा’ से पहले ही हाहाकार, रेड अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश की बात करें तो यहाँ पारंपरिक ‘नौतपा’ (25 मई से शुरू होने वाले बेहद गर्म 9 दिन) के शुरू होने से पहले ही सूरज के तेवर तीखे हो चुके हैं।

हालात ये हैं कि सुबह 9 बजते ही धूप इतनी तेज हो जाती है कि पारा 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है।

 

IMD भोपाल की सलाह: मौसम केंद्र ने लोगों को सख्त हिदायत दी है कि वे दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बहुत जरूरी न हो तो घरों से बाहर न निकलें।

MP Weather Update, Heat Wave Alert Madhya Pradesh, MP Rain Alert March 2026, Ratlam Temperature, Indore Weather, Bhopal Rain Forecast, MP Weather News Hindi, लू का अलर्ट मध्य प्रदेश

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 31 मई तक गर्मी का यह दौर अपने चरम (पीक) पर रहेगा।

शुक्रवार को राज्य के 4 जिलों—निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना और सतना में तीव्र लू का ‘रेड अलर्ट’ था, जहाँ पारा 46 से 47 डिग्री के पार जा सकता है।

25 मई से जब नौतपा शुरू होगा, तब भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर समेत पूरा मध्य प्रदेश भीषण आग की भट्टी की तरह तपेगा।

#Heatwave2026 #IndiaWeather #UPWeather #WeatherUpdate #Nautapa #SummerAlert #GlobalWarming #climatechangenepal

- Advertisement -spot_img