Homeन्यूजCRISP पहुंचे ESSCI के CEO: PM SETU प्रशिक्षुओं से जाना अनुभव, अब...

CRISP पहुंचे ESSCI के CEO: PM SETU प्रशिक्षुओं से जाना अनुभव, अब सेमीकंडक्टर चिप निर्माण में मिलकर करेंगे काम

और पढ़ें

इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ई.एस.एस.सी.आई.) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री माधवेंद्र सिंह ने मंगलवार को क्रिस्प का दौरा कर यहां संचालित कौशल विकास गतिविधियों एवं अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया।

उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एंप्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु) के अंतर्गत संचालित इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान श्री सिंह ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र से आए पी.एम. सेतु टी.ओ.टी.  प्रतिभागियों से सीधे संवाद कर उनके प्रशिक्षण अनुभव, सीखने की प्रक्रिया तथा रोजगार संभावनाओं के बारे में चर्चा की।

प्रतिभागियों ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त हो रहा है, जिससे उनके करियर के नए अवसर विकसित हो रहे हैं।

श्री सिंह ने क्रिस्प  के इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रशिक्षकों के साथ भी विस्तृत चर्चा की तथा इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन मॉड्यूल, प्रयोगशाला सुविधाओं और प्रशिक्षण की गुणवत्ता का अवलोकन किया।

उन्होंने प्रशिक्षण में उपयोग किए जा रहे आधुनिक उपकरणों एवं उद्योग उन्मुख शिक्षण पद्धतियों की सराहना की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, “देश में तेजी से विकसित हो रहे सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करना समय की आवश्यकता है। क्रिस्प द्वारा युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जो आत्मनिर्भर भारत और कौशल भारत के लक्ष्य को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

श्री माधवेंद्र सिंह ने कहा कि, “भविष्य में क्रिस्प और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ई.एस.एस.सी.आई.) सेमीकंडक्टर चिप निर्माण के क्षेत्र में संयुक्त रूप से कार्य करेंगे।”

यह साझेदारी युवाओं के लिए नए कौशल विकास एवं रोजगार अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगी।

- Advertisement -spot_img