NEET Exam 2026 New Rules: NEET PG परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगामी NEET PG 2026 परीक्षा में कई अहम बदलाव किए हैं।
इस बार सरकार का पूरा ध्यान परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी बनाने, पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने और छात्रों को सफर की परेशानी से बचाने पर है।
घर के पास सेंटर और एक ही शिफ्ट में परीक्षा
अक्सर छात्रों को परीक्षा देने के लिए दूसरे राज्यों या दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ता था, जिससे काफी परेशानी होती थी।
इस बार छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पास का परीक्षा केंद्र (Exam Center) देने की कोशिश की जा रही है।
साथ ही, धांधली रोकने के लिए पूरी परीक्षा केवल एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

इस साल 30 अगस्त को होने वाली इस परीक्षा के लिए कुल 2.73 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले लगभग 12.5% ज्यादा है।
देशभर के 340 शहरों में करीब 1300 सेंटर बनाए गए हैं।
NTA दफ्तर पर 24 घंटे सुरक्षा, 7.5 करोड़ का टेंडर
हाल ही में NEET-UG में हुई गड़बड़ियों से सबक लेते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सुरक्षा का कड़ा घेरा तैयार किया है।
NTA मुख्यालय और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा के लिए 7.5 करोड़ रुपये का विशेष टेंडर जारी किया गया है।
25 जुलाई को जारी हुए इस टेंडर की बोलियां 17 अगस्त को खोली जाएंगी।
जिस एजेंसी को यह काम मिलेगा, वह अगले दो सालों तक NTA की सुरक्षा की कमान संभालेगी।
बायोमीट्रिक और आईरिस (Iris) स्कैन से होगी एंट्री
अब परीक्षा केंद्र में फर्जी उम्मीदवार की एंट्री पूरी तरह नामुमकिन होगी।
प्रवेश के समय ‘आधार’ आधारित सख्त बायोमीट्रिक जांच की जाएगी।
यदि किसी छात्र के हाथ की उंगलियों के निशान (फिंगरप्रिंट) मैच नहीं होते हैं, तो उसकी आंख की पुतली (आईरिस) को स्कैन करके पहचान की पुष्टि की जाएगी।
इसी वजह से छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 2 से 3 घंटे पहले सेंटर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 60,000 से अधिक कर्मचारियों, लाइव सीसीटीवी कैमरों, सिग्नल जैमर्स और स्वतंत्र ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है।
पेपर पैटर्न और नेगेटिव मार्किंग का गणित
3 घंटे 30 मिनट (कुल 210 मिनट) के इस पेपर को तीन अलग-अलग हिस्सों (Section A, B, C) में बांटा गया है।
हर सेक्शन को हल करने के लिए एक तय समय मिलेगा।
जैसे ही एक सेक्शन का समय खत्म होगा या छात्र उसे सबमिट करेगा, वह दोबारा उस सेक्शन पर वापस नहीं लौट सकेगा।
परीक्षा में सही उत्तर देने पर +4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर -1 अंक काटा जाएगा (25% नेगेटिव मार्किंग)।
यदि कोई प्रश्न छोड़ दिया जाता है, तो उसके लिए शून्य (0) अंक होगा।
आपात स्थिति या किसी सेंटर पर तकनीकी खराबी आने पर तुरंत बैकअप सिस्टम शुरू करने की भी तैयारी की गई है।
#NEETPG2026 #NTA #MedicalExams #NEETPGUpdate #EducationNews #ExamSecurity #NEETPG
