Homeन्यूजरात में अकेली महिला का सफर होगा पूरी तरह सेफ! NCW ने...

रात में अकेली महिला का सफर होगा पूरी तरह सेफ! NCW ने कैब कंपनियों के लिए बनाए 60-सेकंड SOS रिस्पांस वाले कड़े नियम

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Women safety Rules in cabs: आज के दौर में देर रात ऑफिस से घर लौटना हो या किसी इमरजेंसी में शहर में कहीं जाना हो, हम सभी ओला, उबर जैसी ऐप-बेस्ड कैब, ऑटो या बाइक टैक्सी का सहारा लेते हैं।

लेकिन गाड़ी में बैठते ही, खासकर महिलाओं के मन में एक अनजाना डर शुरू हो जाता है—”क्या ड्राइवर का व्यवहार सही होगा?”,

“क्या यह रास्ता सुरक्षित है?”, या “अगर कोई मुसीबत आई तो मदद कैसे मिलेगी?”

महिलाओं के इसी डर को खत्म करने और उनके सफर को पूरी तरह टेंशन-फ्री बनाने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने एक बड़ा मास्टरप्लान तैयार किया है।

आयोग ने ‘App Cab Rules NCW 2026’ के तहत सभी कैब और राइड-शेयरिंग कंपनियों के लिए नए और कड़े सुरक्षा नियम जारी किए हैं।

1. गलत ड्राइवर या गाड़ी आने पर राइड कैंसिल करना हुआ मुफ़्त

अक्सर देखा जाता है कि ऐप पर किसी और ड्राइवर या गाड़ी का नंबर दिखता है, लेकिन मौके पर कोई दूसरा व्यक्ति गाड़ी लेकर पहुँच जाता है।

नए नियमों के अनुसार:

* अगर बुकिंग डिटेल्स और मौके पर आई गाड़ी/ड्राइवर में अंतर है, तो महिला यात्री तुरंत राइड कैंसिल कर सकती हैं।

* इसके लिए कैब कंपनी आपसे कोई भी कैंसिलेशन चार्ज नहीं वसूल सकती।

* कंपनियों के लिए अपने सभी ड्राइवरों का पुलिस वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है।

* साथ ही, ड्राइवरों को महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार और जेंडर सेंसिटिविटी की स्पेशल ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

2. पैनिक बटन और 60 सेकंड में SOS रिस्पांस

आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तकनीक का सख्त इस्तेमाल किया जाएगा।

* हर कैब और राइड ऐप में एक स्पष्ट पैनिक (SOS) बटन होगा।

* जैसे ही कोई महिला पैनिक बटन दबाएगी, आयोग और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों का सिस्टम 60 सेकंड (1 मिनट) के भीतर तुरंत एक्शन में आ जाएगा और लोकेशन ट्रैक करके मदद पहुँचाएगा।

Akshay Kumar, Akshay Kumar daughter, Nitara, online game safety, cyber crime, cyber awareness, online safety of children, Akshay Kumar video, CM Fadnavis, cyber period school, online harassment, cyber education, Twinkle Khanna daughter, Mumbai Police Cyber ​​Cell,

3. रूट बदलने पर तुरंत बजेगा अलर्ट

कई बार ड्राइवर मुख्य रास्ते से हटकर सुनसान या गलत रास्ते पर गाड़ी ले जाने लगते हैं।

* नए ट्रैकिंग सिस्टम के तहत, जैसे ही गाड़ी तय किए गए रास्ते (GPS Route) से भटकेगी, ऐप तुरंत रूट चेंज अलर्ट जारी करेगा।

* कैब कंपनी का कंट्रोल रूम तुरंत ड्राइवर और पैसेंजर दोनों से संपर्क करेगा ताकि किसी भी अनहोनी को समय रहते रोका जा सके।

राष्ट्रीय महिला आयोग की इस पहल से अब रात के समय अकेली यात्रा करने वाली महिलाओं का सफर सुरक्षित, सुगम और आसान बनेगा।

#NCWCabSafety2026 #WomenSafetyInCabs #NCWGuidelines #AppCabSafety #WomenTravelSafety #SafeTravelForWomen #NCWRules

- Advertisement -spot_img