Celebrity Breakup Divorce 2024: साल 2024 में कई सेलिब्रेटी कपल के लिए अच्छा नहीं रहा।
इस साल किसी सेलिब्रेटी कपल का तलाक हुआ तो किसी का ब्रेकअप। कोई शादी के 15 साल बाद अलग हुआ तो किसी का 5 साल पुराना रिश्ता टूटा।
इनके अलगाव से वो फैंस काफी दुखी हैं, जिन्हें इनकी जोड़िया बेहद पसंद थी।
इस लिस्ट में मलाइका-अर्जुन और हार्दिक-नताशा सहित 10 कपल के नाम शामिल हैं।
आइए देखते हैं पूरी लिस्ट…
1. हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक
साल 2024 में हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक का तलाक सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा।.
साल की शुरुआत में ही दोनों के रिश्ते में खटपट की खबरें सामने आने लगीं थी और बाद में दोनों ने ऑफिशियली अपने तलाक की जानकारी पूरी दुनिया को दी।

2. मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लोगों को उम्मीद थी कि ये दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं मगर इस साल ये जोड़ी टूट गई।

अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका ने करीब 5 साल तक अर्जुन को डेट किया था।
3. अन्नया पांडे-आदित्य रॉय कपूर
बॉलीवुड के डैशिंग हीरो आदित्य रॉय कपूर खुद से काफी साल छोटी अन्नया पांडे को पिछले 2 साल से डेट कर रहे थे। मगर इस साल इन दोनों का भी अलगाव हो गया।

4. ईशा देओल और भरत तख्तानी
हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल और भरत तख्तानी ने भी शादी के 11 साल बाद 2024 में तलाक ले लिया।
तलाक के बाद ईशा अपनी दोनों बेटियों के साथ मां हेमा मालिनी के साथ रह रही हैं।

5. उर्मिला मातोंडकर-मोहसिन अख्तर मीर
90s की पॉपुलर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने भी शादी के 8 साल बाद 2024 में पति मोहसिन अख्तर मीर से तलाक ले लिया।
इस कपल ने साल 2016 में एक निजी समारोह में शादी कर ली। एक्ट्रेस ने खुद अपने तलाक की खबर शेयर की थी।

6. इमरान खान और अवंतिका मलिक
बॉलीवुड एक्टर इमरान खान पत्नी अवंतिका मलिक से कई सालों से अलग रह रहे थे। साल 2024 में दोनों ने आधिकारिक तौर पर अलग हो गए और तलाक ले लिया।
7. ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और एक्टर धनुष भी शादी के 18 साल बाद 2024 में अलग हुए।
दोनों ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर अलग होने की घोषणा की।
इनके अलगाव की खबरें काफी वक्त से वायरल हो रही थीं।
8. ईशा कोप्पिकर और टिमी नारंग
90s की एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने भी 2024 में पति टिमी नारंग के साथ अपनी 14 साल पुरानी शादी तोड़ दी।
दोनों ने निजी कारणों से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है।
9. सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
हार्दिक पांड्या के बाद भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक का तलाक भी खेल जगत में सुर्खियों में रहा।
दोनों ने इस साल की शुरुआत में जनवरी 2024 में तलाक की घोषणा की।

शोएब से तलाक के बाद सानिया मिर्जा दोनों बच्चों के साथ वापस भारत लौट आईं।
दूसरी तरफ तलाक के बाद शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली।
10. ए.आर. रहमान और सायरा बानो
2024 में म्यूजिक लिजेंड ए.आर. रहमान की 29 साल पुरानी शादी भी टूट गई।
ए. आर. रहमान ने ये खबर खुद सोशल मीडिया पर शेयर की।
ए. आर. रहमान और सायरा बानो की शादी 1995 में हुई थी।

11. दलजीत कौर और निखिल पटेल
इस साल टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर का तलाक भी काफी सुर्खियों में रहा।
दलजीत कौर ने बिजनेसमैन निखिल पटेल से 2022 में धूमधाम से शादी की थी और फिर बेटे के साथ केन्या सेटल हो गई थीं।
लेकिन डेढ़ साल बाद ही ये शादी टूट गई। दलजीत ने निखिल पर एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का इल्जाम लगाया था।

ये दलजीत की दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने टीवी एक्टर शालीन भनोट से शादी की थी और घरेलु हिंसा की वजह से उनकी पहली शादी टूटी थी।