Homeलाइफस्टाइल30 मार्च से 5 अप्रैल के बीच अलग-अलग राज्यों में 6 दिनों...

30 मार्च से 5 अप्रैल के बीच अलग-अलग राज्यों में 6 दिनों तक बंद रह सकते हैं बैंक, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Bank Holidays March April 2026: मार्च का महीना खत्म होने को है और नया वित्त वर्ष (Financial Year) शुरू होने वाला है।

ऐसे में अगर आप चेक क्लियरेंस, केवाईसी अपडेट या नया डिमांड ड्राफ्ट बनवाने की सोच रहे हैं, तो जरा संभल जाइए।

अगले हफ्ते यानी 30 मार्च से 5 अप्रैल के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक कुल 6 दिन बंद रहने वाले हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार, यह छुट्टियां महावीर जयंती, सालाना क्लोजिंग और गुड फ्राइडे जैसे अवसरों के कारण पड़ रही हैं।

Mahavir Jayanti 2026 MP Holiday, MP Government Holiday Update, Mahavir Jayanti 30 March or 31 March, MP News Hindi, CM Mohan Yadav Decision on Holiday, Jain Festival MP Holiday News, Madhya Pradesh Gazetted Holidays 2026

हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि ये सभी छुट्टियां एक साथ पूरे देश में लागू नहीं होंगी, बल्कि राज्यों के हिसाब से अलग-अलग होंगी।

छुट्टियों का पूरा गणित:

अगले हफ्ते की शुरुआत यानी 30 मार्च (सोमवार) को कर्नाटक में महावीर जयंती की वजह से बैंकों में काम नहीं होगा।

इसके अगले ही दिन यानी 31 मार्च (मंगलवार) को दिल्ली, यूपी, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत देश के ज्यादातर बड़े राज्यों में महावीर जयंती मनाई जाएगी, जिससे वहां के बैंक बंद रहेंगे।

इसके बाद आता है 1 अप्रैल (बुधवार), जो बैंक कर्मचारियों के लिए बहुत व्यस्त दिन होता है।

3 Types Bank Accounts Closed

 

इस दिन बैंकों की ‘एनुअल क्लोजिंग’ होती है, जिसकी वजह से पूरे देश में आम ग्राहकों के लिए बैंकिंग सेवाएं बंद रहती हैं।

  • 2 अप्रैल (गुरुवार) को केरल में ‘मोंडी थर्सडे’ की छुट्टी रहेगी।
  • वहीं, 3 अप्रैल (शुक्रवार) को ‘गुड फ्राइडे’ के चलते लगभग पूरे भारत में बैंकों का अवकाश रहेगा।
  • आखिर में 5 अप्रैल को रविवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

Bank Locker Rules

ऑनलाइन बैंकिंग आएगी काम:

भले ही बैंकों की शाखाएं बंद रहें, लेकिन राहत की बात यह है कि नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम (ATM) सेवाएं चौबीसों घंटे चालू रहेंगी।

आप घर बैठे पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं या यूपीआई (UPI) के जरिए भुगतान कर सकते हैं।

UPI New Rules, UPI Rules 1 August, UPI rule change, UPI new rules 2025, UPI update, 1 August, Google Pay new rules, PhonePe update, Paytm new rules, utility news, bank news, payment news, UPI app, how to use UPI, UPI fraud, UPI scam, balance check, NPCI, UPI balance check, UPI autopay, UPI refund
UPI

लेकिन अगर आपको फिजिकली बैंक जाना है या कोई दस्तावेज जमा करना है, तो अपनी योजना इसी लिस्ट के हिसाब से बनाएं।

- Advertisement -spot_img