शाह बोले- बस्तर से लाल आतंक खत्म: एक साल पहले कहा था- 31 मार्च तक नक्सलवाद खत्म होगा
संसद में सोमवार को नक्सलवाद से मुक्त भारत पर चर्चा हो रही है। यह चर्चा सरकार की तरफ से दी गई डेडलाइन खत्म होने से एक दिन पहले हो रही है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में नक्सलमुक्त भारत के लिए सरकार के प्रयासों पर जवाब दे रहे हैं।
उन्होंने कहा- संसद में आज 1970 से 2026 के दौरान हुए नक्सलवाद के घटनाक्रम पर चर्चा हो रही है।
शाह ने कहा- जो लोग नक्सलवाद की वकालत करते हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं ये सब 1970 से अबतक क्यों नहीं हुआ। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि 75 साल में 60 साल तो आपने राज किया तो आदिवासी विकास से क्यों बच गए। अब हिसाब मांग रहे हो। अपने गिरेबान में झांककर देखिए।
Speaking in the Lok Sabha on India’s Decisive Fight Against Naxalism, under the Leadership of PM Shri @narendramodi Ji. https://t.co/nlr3ksjBfI
— Amit Shah (@AmitShah) March 30, 2026
शाह कई बार 31 मार्च, 2026 तक देश से नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म करने की घोषणा कर चुके हैं।
स्पेन ने अमेरिका के लिए एयरस्पेस बंद किया: मिलिट्री बेस के इस्तेमाल पर भी रोक
स्पेन ने ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल अमेरिकी सैन्य विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।
साथ ही, मिलिट्री बेस के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है।
स्पेन की रक्षा मंत्री मार्गारीटा रोब्लेस ने कहा कि देश अपने एयरस्पेस और सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल ईरान से जुड़े किसी भी सैन्य अभियान के लिए नहीं करने देगा।
इस फैसले के बाद अमेरिकी विमानों को रूट बदलने पड़ेंगे, हालांकि मानवीय और आपातकालीन उड़ानों को छूट दी गई है।
स्पेन के अर्थव्यवस्था मंत्री कार्लोस कुएर्पो ने कहा कि यह फैसला एकतरफा और अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ शुरू युद्ध का समर्थन न करने के आधार पर लिया गया है।
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज पहले ही अमेरिका-इजराइल सैन्य अभियान की आलोचना कर चुके हैं।
वहीं, डोनाल्ड ट्रम्प ने इस फैसले के जवाब में व्यापारिक कार्रवाई की धमकी दी है।
इस निर्णय के बाद अमेरिका और स्पेन के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ने की संभावना है।
राहुल का आरोप- केवल RSS को ही विदेशी फंड मिलेगा: संघ नफरत फैलाता है, लोगों को बांटता है
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज केरल दौरे पर हैं। उन्होंने कोट्टायम में कहा- विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (FCRA) में संशोधन विधेयक लाया जाना है। जिससे गंभीर बात है, क्योंकि इसके तहत केवल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ही विदेशी फंड प्राप्त कर सकेगा, जबकि अन्य संगठनों पर रोक लगा दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि RSS में ऐसी क्या खास बात है कि उनके लिए अलग नियम हैं? वे नफरत फैलाते हैं और लोगों को बांटते हैं। भाजपा इसी तरह काम करती है। इससे पहले पतनमतिट्टा में राहुल ने कहा था कि नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रम्प के दबाव में हैं। ठीक इसी तरह, नरेंद्र मोदी आपके मुख्यमंत्री को भी अपने इशारों पर नचाते हैं।
बीजेपी चुनाव के बाद कैश-गैस बंद कर देगी- ममता बनर्जी, केरल में राहुल बोले- मोदी ट्रम्प के दबाव में
देश के 5 राज्यों में अप्रैल में चुनाव हैं। सभी राज्यों में पार्टियों की जनसभा, रैली और प्रत्याशियों का जनसंपर्क जारी है।
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बेल्दा में चुनावी सभा में कहा- भाजपा समाज के सभी वर्गों के बीच झगड़ा भड़का रही है।
चुनाव के बाद गैस और कैश देना बंद कर देगी। भाजपा देश लूटना चाहती है।
इधर, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज केरल दौरे पर हैं। उन्होंने पतनमतिट्टा में चुनावी सभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा- सच तो यह है कि नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रम्प के दबाव में हैं, यह बात हर कोई जानता है। ठीक इसी तरह, नरेंद्र मोदी आपके मुख्यमंत्री को भी अपने इशारों पर नचाते हैं।
1 अप्रैल से भारत में बैन होंगे चीनी सीसीटीवी कैमरे
India Ban Chinese CCTV Brands: भारत में 1 अप्रैल से स्टैंडर्डाइजेशन टेस्टिंग और क्वालिटी सर्टिफिकेशन फ्रेमवर्क के तहत नई सर्टिफिकेशन जरूरतें लागू होने वाली हैं।
जिससे भारत में बेचे जाने वाले किसी भी CCTV प्रोडक्ट के लिए STQC अप्रूवल जरूरी हो जाएगा।
इसके लागू होने से इंडिया में CCTV बेच रहे चीनी ब्रैंड्स जैसे कि Hikvision, Dahua और TP-Link को जोरदार झटका लग सकता है।
चीनी चिपसेट वाले उत्पादों को सर्टिफिकेशन न मिलने से वे प्रभावी रूप से प्रतिबंधित हो गए हैं।
इससे भारतीय CCTV निर्माताओं को भारी फायदा हुआ है।
अप्रैल 2024 में मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने एसेंशियल रिक्वायरमेंट्स नॉर्म्स पेश किए थे, तो कंपनियों को दो साल का ट्रांज़िशन विंडो दिया गया था, ये विंडो अब बंद हो रही है।
🚨 BIG BREAKING: India May Bar Chinese CCTV Giants from Selling Internet-Connected Cameras from April 1 🔥
According to a report by The Economic Times, India is set to bar Chinese surveillance companies like Hikvision, Dahua, and TP-Link from selling internet-connected CCTV… pic.twitter.com/mhiCPQUHvV
— Genzdigest (@genzdigest) March 30, 2026
मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में किया संशोधन, अप्रैल के पहले हफ्ते में होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के मामले में एक नया आदेश पारित किया है।
दो याचिकाओं को हाई कोर्ट से रिकाल कर लिया है और 52 मामले जो पिछली बार सुप्रीम कोर्ट में ही रह गए थे, ट्रांसफर आर्डर में दर्ज नहीं हुए थे, उनको हाई कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है।
अब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण मामले में अंतिम बहस शुरू होगी।
वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर और विनायक प्रसाद शाह ने बताया कि हाई कोर्ट में ओबीसी आरक्षण के संबंध में विचार अधीन सभी मामलों को मध्य प्रदेश शासन द्वारा सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया था।
सभी मामले सुप्रीम कोर्ट में दो अलग-अलग खंडपीठ के समक्ष पेंडिंग थे।
बॉर्डर पर दबोचा गया लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन, ISI के इशारे पर तैयार कर रहा था नया मॉड्यूल
दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है।
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसियों ने एक आतंकी शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली बॉर्डर से गिरक्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, आतंकी शब्बीर बांग्लादेश में बैठकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर नया मॉड्यूल तैयार कर रहा था।
जांच में पता चला है कि वह भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के मिशन पर था।
जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल/एनडीआर टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
हाल ही में, दिल्ली और साउथ इंडिया से लश्कर के मॉड्यूल का खुलासा किया गया था।
नीतीश कुमार ने 20 साल बाद विधान परिषद से ली विदाई, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी दिया इस्तीफा
Nitish Kumar Resigns: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधानपरिषद के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है।
करीब 20 साल बाद उनकी विधान परिषद से विदाई हुई है।
अब वे राज्यसभा में जा रहे हैं, जिसके लिए वे निर्विरोध चुने गए और आगामी 10 अप्रैल को उनका कार्यकाल शुरू हो रहा है।
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
वे भी राज्यसभा के लिए बिना किसी विरोध के निर्वाचित हुए हैं।
ट्रम्प बोले- ईरान के तेल पर कब्जा मेरी पसंदीदा चीज: खार्ग द्वीप भी ले सकता हूं
ट्रम्प ने कहा है कि वह ईरान का तेल अपने कंट्रोल में लेना चाहते हैं।
रविवार को फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने यह बयान दिया।
ट्रम्प ने कहा, ‘सच कहूं तो मेरी पसंदीदा चीज है ईरान का तेल लेना। इसपर कब्जे के लिए अमेरिका के पास कई विकल्प हैं।’
उन्होंने खार्ग द्वीप का जिक्र करते हुए कहा, ‘हो सकता है हम खार्ग द्वीप ले लें, हो सकता है नहीं।’
ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि इस द्वीप पर ईरान की रक्षा ज्यादा मजबूत नहीं है और अमेरिका इसे आसानी से अपने कब्जे में ले सकता है।
खार्ग द्वीप फारस की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में स्थित है। यह ईरान का अहम तेल केंद्र है। यहां से ईरान का करीब 90 प्रतिशत तेल निर्यात होता है।
ट्रम्प ने यह भी कहा है कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए जल्द समझौता हो सकता है। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तेहरान ने अमेरिका का प्रस्ताव नहीं माना, तो उनके पास देश ही नहीं बचेगा।
एमपी-छत्तीसगढ़, राजस्थान के युवा विधायकों का सम्मेलन
मध्य प्रदेश विधानसभा में चल रहे युवा विधायक सम्मेलन में 3 राज्यों के 45 MLA मौजूद हैं।
इनको संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- जनता के बीच बने रहने के लिए विनम्रता बनाए रखें।
इलाके की अच्छाई के साथ कमजोरी को भी समझें। राजनीति में मर्यादा और अनुशासन जरूरी है। आज के दौर में दुनिया हमारी तरफ देख रही है कि भारत किस तरह 2047 के अमृत काल की तरफ बढ़ रहा है।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपनी बात रखते हुए छात्र संघ चुनाव कराने की मांग रखी।
उन्होंने कहा- हमारे यहां छात्र संघ चुनाव बंद हो गए। नेतृत्व की शुरुआत कॉलेज से होती है। कॉलेज के समय युवाओं के अंदर आग होती है सिस्टम से लड़ने की। वहां से शुरुआत होती है सोचविचार की और सिस्टम से लड़ने की। लोकतंत्र की जड़ें तभी मजबूत होंगी, जब इस देश में डेमोक्रेसी मजबूत रहेगी।
40 की उम्र में सोनम कपूर दूसरी बार मां बनीं: बेटे को जन्म दिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने 29 मार्च को मुंबई में बेटे को जन्म दिया।
इससे पहले उनका एक बेटा वायु है। सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की।
कपल ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा, बहुत खुशी और प्यार के साथ हम यह बताना चाहते हैं कि आज, 29 मार्च 2026 को हमारे घर एक बेटे का जन्म हुआ है। अब हमारा परिवार बड़ा हो गया है और उसके आने से हमारे दिल खुशी से भर गए हैं।
खुशखबरी के बाद करीना कपूर, आलिया भट्ट, दीया मिर्जा, हुमा कुरैशी समेत कई सेलेब्स कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
यूपी-राजस्थान समेत 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट: दिल्ली में आंधी के साथ बारिश की संभावना
देश में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। यूपी और राजस्थान समेत 20 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट है।
राज्यस्थान के 25 जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।
वहीं, यूपी के 46 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश के वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है।
उत्तराखंड के नैनीताल में सोमवार सुबह बूंदाबांदी हुई। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आज सुबह बारिश हुई।
वहीं, गुलमर्ग, पहलगाम, यूसमर्ग, गुरेज, रजदान टॉप और सोनमर्ग-जोजिला जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई।
पंजाब के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट है। हरियाणा-पंजाब के कुछ हिस्सों में रविवार को भी बारिश हुई थी।
दिल्ली में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
