Homeलाइफस्टाइलBenefits of Sattu: रोजाना खाएं चने और जौ से बना सत्तू ,...

Benefits of Sattu: रोजाना खाएं चने और जौ से बना सत्तू , होंगे ये 4 फायदे

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Benefits of Eating Sattu In Summer: गर्मी अपनी चरमसीमा पर है, लेकिन रोजमर्रा के कामों के लिए लोगों को घर से बाहर तो निकलना ही पड़ता है। ऐसे में हर व्यक्ति चाहता है कि वो गर्मी से भी बचे और स्वस्थ भी रहे। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सत्तू के फायदों के बारे में। जो कई सालों से हिंदुस्तानी घरों के खानपान का हिस्सा है। खासकर गर्मियों में इसकी उपयोगिता और बढ़ जाती है। आइए जानते हैं क्यों…

सत्त एक फायदे अनेक
सत्तू में ऐसे कई तत्त्व होते हैं, जो डायबिटीज और मोटापे जैसी गंभीर बीमारियों को ही नहीं, बल्कि कई दूसरी बीमारियों को भी शरीर से दूर करते हैं। सत्तू खाने में टेस्टी ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। सत्तू के औषधीय गुण भी बहुत हैं।

Benefits of eating Sattu in summer

सत्तू से बनती हैं कई डिश
सत्तू चना और जौ को बराबर मात्रा में पीसकर बनाया जाता है, जो शरीर को ठंडक देता है। इससे कई रेसिपीज बनती हैं जैसे सत्तू का शरबत, सत्तू का भरवां परांठे या रोटी, सत्तू की पंजीरी, सत्तू के लड्डू और मठरी आदि। आप जैसे चाहे अपनी पसंद अनुसार इसका सेवन कर सकते हैं।

आइए जानते हैं सत्तू के फायदों के बारे में… (Benefits of eating Sattu in summer)

1. मोटापा करे दूर
सत्तू एक पूरा आहार है। इसमें प्रोटीन के साथ मिनरल, आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस बहुत होता है। साथ ही, यह फाइबर से भरा होता है। इसे खाने से पेट आसानी से भर जाता है और प्यास भी लगती है। पानी पीने से पेट देर तक भरा रहता है। ऐसे में यह वजन कम करने के लिए बेहतर फूड है।

Benefits of eating Sattu in summer

2. लू से बचाए
सत्तू की तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मी में इसे खाने से शरीर ठंडा रहता है और पानी ज्यादा पीने से यह डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। इससे लू नहीं लगती है और यह शरीर का तापमान काबू करने में मददगार होता है।

3. एनीमिया में फायदेमंद
सत्तू में कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। ऐसे में जो लोग एनीमिया से पीड़ित हैं, वे लोग इसे जरूर खाएं। टीनएज लड़कियों को इसका ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए।

Benefits of eating Sattu in summer

4. डायबिटीज में लाभकारी
सत्तू में मौजूद बीटा ग्लूकोन शरीर में बढ़ते ग्लूकोज के अवशोषण को कम करता है। इससे ब्लड शुगर का लैवल कंट्रोल में रहता है। सत्तू कम ग्लाइसेमिक इंडैक्स वाला होता है और यह डायबिटीज को काबू रखने में मदद करता है।

नोट- ये जानकारी सिर्फ आलेखों के आधार पर है। ऊपर बताए गए किसी भी टिप्स को फॉलो करने से पहले किसी हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Summer 2024: अब गर्मी नहीं करेगी परेशान बस रखें इन बातों का खास ध्यान 

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October