Makki Ki Roti: सर्दियों के मौसम में कई घरों में मक्के की रोटी और सरसों का साग खाया जाता हैं।
लेकिन मक्के की रोटी सिर्फ स्वाद के लिए नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी होती है।
आपको जानकार हैरानी होगी कि मक्के से बनने वाली रोटियां गेहूं की रोटी की तुलना में काफी हेल्दी होती हैं।
मक्के में विटामिन ए, विटामिन सी विटामिन ई, बीटा-कैरोटिन और फाइबर पाया जाता है।
जो कि आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ-साथ आंखों की रोशनी भी बढ़ाती है।
आप भी चाहे तो डाइट में मक्के को शामिल करके इसके लाभ उठा सकते हैं।
मक्के की रोटी खाने के फायदे-
1. आयरन की कमी होगी दूर
हमारे देश में सबसे ज्यादा महिलाएं एनीमिया की कमी से जूझ रही हैं, ऐसे में मक्के की रोटी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
यह रोटियां शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी को खत्म करता है। जिन लोगों को ब्लॉकेज की परेशानी होती है, उनको भी मक्के की रोटी को डाइट में शामिल करना चाहिए।
इससे शरीर में खून की कमी दूर होने के साथ-साथ ब्लड फ्लो भी बढ़ता है।

2. कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल
मक्के में फाइबर होता है, जो हमारे ब्लड में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
इससे शरीर का गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।
इससे सर्दियों में होने वाली हार्ट से जुड़ी बीमारी को कम किया जा सकता है।
इसके साथ ही मक्के में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो कब्ज और अपच की समस्या को दूर कर सकता है।
3. वजन कम करने के लिए-
जिन लोगों ने वजन कम करने के लिए डाइट प्लान की है, वो मक्के की रोटी की मदद ले सकते हैं।
दरअसल, मक्के में ज्यादा मात्रा में फाइबर होता, जो कि भूख को कंट्रोल करता है।
ये रोटियां शरीर में एनर्जी लेवल को भी बढ़ावा देती हैं। जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
4. हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें-
हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन से परेशान लोगों के लिए भी मक्का रामबाण साबित हो सकता हैं।
मक्के में प्रचुर मात्रा में विटामिन-बी होता है। जो कि आपके हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
मक्के में मौजूद फाइबर भी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

5. कब्ज से छुटकारा-
कमजोर पाचन वाले लोगों को भी मक्के की रोटी खाना चाहिए। ये कब्ज की परेशानी को दूर कर सकता है।
इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर करता है।
यह एसिडिटी से भी छुटकारा दिलवाने में मदद करता है।
6. आंखों के लिए-
मक्के में कैरोटिनॉयड और विटामिन-ए पाया जाता है।
इसलिए गेंहू के साथ-साथ मक्के की रोटी को भी डाइट में शामिल करें, इससे आंखों को बहुत फायदा पहुंचेगा।
7. फोलिक एसिड के लिए-
प्रेगनेंसी के वक्त महिलाओं को मक्के के आटे की रोटियां हरी सब्जी के साथ खाना चाहिए।
खासतौर पर उन महिलाओं को जिनकी बॉडी में फोलिक एसिड की कमी है क्योंकि इसके कारण बच्चों के वजन पर भी असर पड़ता है।
एक स्वस्थ बच्चे के जन्म के लिए जरूरी है कि शरीर में फोलिक एसिड की कमी को पूरा करें।
हालांकि प्रेगनेंसी के दौरान अपनी डाइट में कुछ भी शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

8. दिल के लिए मक्के की रोटी-
दिल को हेल्दी बनाएं रखने के लिए मक्के की रोटी बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
इसमें भरपूर मात्रा में कोलेस्ट्रॉल और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। जिससे कार्डियोवस्कुलर (यानी दिल से जुड़ी बीमारियां) का रिस्क कम होता है।
मक्के के आटे में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड भी हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है।
9. आर्थराइटिस में फायदेमंद-
मक्के की रोटी खाने से आर्थराइटिस की समस्या आसानी से दूर हो सकती है।
ये रोटियां जोड़ों के दर्द को कम करने के साथ घुटनों को स्वस्थ रखने का काम करती हैं।