International Women’s Day Gift 2025: वुमंस डे (महिला दिवस) पर कई लोग अपनी मां, पत्नी, पार्टनर, दोस्त या किसी भी खास महिला मित्र को गिफ्ट देते हैं।
इसके जरिए वो महिलाओं को यह एहसास दिलाते है कि वे उनके लिए कितनी खास हैं।
वैसे तो Women’s Day पर ज्यादातर लोग फूल, चॉकलेट, जूलरी, परफ्यूम या ब्यूटी प्रोड्क्ट्स गिफ्ट करते हैं क्योंकि ज्यादातर महिलाओं को ये पसंद होते है।

मगर इस बार क्यों न लीक से हटकर गिफ्ट दिए जाएं ताकि उनके चेहरे पर स्माइल के साथ-साथ आपके लिए तारीफ भी झलके।
तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ डिफरेंट गिफ्ट आइडियाज के बारे में…
1. हेल्थ-फिटनेस इक्विपमेंट
आज के समय में महिलाएं अपनी हेल्थ को लेकर काफी जागरुक है। ऐसे में आप हेल्थ या फिटनेस से जुड़ी चीजें गिफ्ट कर सकते हैं।
जैसे फिटनेस बैंड, फिटनेस ट्रैकर, हेल्थ गाइड, स्मार्टवॉच, योगा मैट, वर्कआउट गियर या हेल्दी स्नैक्स और फूड्स।
इसके साथ ही स्पा वाउचर, एसेंशियल ऑयल या अरोमा थेरेपी भी एक बेहतरीन गिफ्ट ऑप्शन है। जिससे उन्हें आराम और सुकून मिलेगा।

2. किताबें और पेटिंग्स
आप जिन्हें गिफ्ट देना चाहते हैं अगर वो कला और संगीत में रूचि रखती है तो आप उन्हें इनसे जुड़े गिफ्ट भी दे सकते हैं। जैसे पेटिंग्स, स्केचिंग किट या म्यूजिक इक्विपमेंट।
इसके अलावा अगर वो पढ़ने की शौकीन हैं तो आप उन्हें उनकी पसंदीदा किताबे भी तोहफे में दे सकते हैं।

इसके साथ ही महिला प्रेरणा की कहानियों वाली किताबें, बिजनेस और लीडरशिप बुक्स, पर्सनल डेवलपमेंट और सेल्फ-हेल्प बुक्स भी गिफ्ट कर सकते हैं।
3. ट्रैवल एसोसिरीज
आजकल महिलाओं को घूमना खूब पसंद है। फिर चाहे वो ग्रुप में हो या सोलो। महिलाएं आजकल खूब ट्रेवल कर रही हैं।
ऐसे में आप उन्हें सफर में काम आने वाले सामान भी गिफ्ट कर सकते हैं। जैसे- ट्रॉली बैग, बैगपैक, स्टाइलिश हैट, सनग्लासेस, म्यूजिक एयरपोड आदि।

4. स्मार्ट गैजेट्स
टेक्नोलॉजी के इस दौर में महिलाएं भी काफी टेक फ्रेंडली हैं और बखूबी इनका यूज करती है।
चाहे हाउसवाइफ हो या ऑफिस वुमन या फिर कॉलेज गोइंग स्टूडेंट हर महिला स्मार्ट गैजेट्स की शौकीन है।

ऐसे में आप उन्हें लैपटॉप, कैमरा, फोन, स्मार्ट वॉच, वायरलेस हेडफोन्स या स्मार्ट होम डिवाइसेस गिफ्ट कर सकते हैं।
5. किचन एसेसरीज
अगर महिला खाना पकाने की शौकीन है या उनका काफी वक्त किचन में गुजरता है तो आप उन्हें किचन से जुड़े स्मार्ट गैजेट्स दे सकते हैं।
ये गिफ्ट उनका समय भी बचाएगा और उनके काम को आसान भी करेगा। जैसे- एयरफ्रायर, हाई-क्वालिटी ब्लेंडर, कॉफी मशीन, या किचन आर्गनाइजर।

6. प्लांट्स
अगर महिला को नेचर या प्लांट्स पसंद है तो आप उन्हें उनके पसंदीदा या अलग तरह के प्लांट्स गिफ्ट कर सकते हैं।
इसके अलावा आप उन्हें वुमंस डे पर किसी खूबसूरत गार्डन या जंगल सफारी की सैर भी करवा सकते हैं।

7. हैंडमेड DIY गिफ्ट्स
इन सबसे बढ़कर है हैंडमेड DIY गिफ्ट्स, जो आप घर पर खुद आसानी से बना सकते हैं।
भले ही ये कीमती न हो लेकिन इससे आपका प्यार और उनके लिए आपकी परवाह झलकेगी। जो उनके दिल को छू जाएगी।
इनमें हाथ से लिखा लव लेटर, होममेड चॉकलेट या कुकीज, हैंडमेड ज्वेलरी या कैंडल. हैंडमेड स्क्रैपबुक, खुद से बनाई पेंटिंग या आर्टवर्क जैसी चीजे शामिल है।

सबसे खास बात ये है कि आप जो भी गिफ्ट देना चाहते हैं, उसमें आपका प्यार और एफर्ट झलकना चाहिए। फिर छोटा सा छोटा गिफ्ट भी स्पेशल बन जाएगा।
Happy international women day…..
ये खबर भी पढ़ें-