Homeन्यूजशिवपुरी में भाई की मौत का अनोखा बदला: पहले कहे अपशब्द फिर...

शिवपुरी में भाई की मौत का अनोखा बदला: पहले कहे अपशब्द फिर तोड़ी मां काली की मूर्ति

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Man revenge kali mata: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

यहाँ के कुटवारा गांव के रहने वाले दानवीर जाटव ने न केवल मां काली की प्रतिमा को खंडित किया, बल्कि सरेआम उन्हें अपशब्द भी कहे।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना 24 मार्च की रात की है। गांव के काली माता मंदिर के पास अचानक दानवीर जाटव शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा।

वहां मौजूद ग्रामीणों ने देखा कि दानवीर गुस्से में पागल था और मंदिर के सामने खड़े होकर मां काली को गालियां दे रहा था।

उसका तर्क था कि भगवान ने उसके साथ अन्याय किया है।

शिवपुरी समाचार, Shivpuri News, Maa Kali Idol Vandalized, Religious Sentiments Hurt, Retaliation for Navratri Murders, Tendua Police Station, Shivpuri, Madhya Pradesh, mp news, Crime News

भाई की हत्या का दर्द बना नफरत की वजह

दरअसल, इस नफरत के पीछे एक साल पुरानी घटना है। पिछले साल नवरात्रि की षष्ठी तिथि के दिन दानवीर के चचेरे भाई मैसी जाटव की उसके ही भतीजे ने बेरहमी से हत्या कर दी थी।

दानवीर का मानना था कि नवरात्रि के पावन दिनों में ऐसी घटना होना इस बात का सबूत है कि माता ने उसके भाई की रक्षा नहीं की।

वह अपने भाई की मौत के लिए सीधे तौर पर भगवान को ही जिम्मेदार ठहराने लगा।

ग्रामीणों के सामने तोड़ी प्रतिमा

मंदिर के पास बैठे कृष्णवीर लोधी, सुखवीर, प्रमोद और अन्य ग्रामीणों ने जब दानवीर को गाली देते सुना, तो उन्होंने उसे समझाने की कोशिश की।

उन्होंने उसे वहां से चले जाने को कहा, लेकिन दानवीर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

उसने एक भारी पत्थर उठाया और माता की प्रतिमा पर दे मारा, जिससे मूर्ति खंडित हो गई।

शिवपुरी समाचार, Shivpuri News, Maa Kali Idol Vandalized, Religious Sentiments Hurt, Retaliation for Navratri Murders, Tendua Police Station, Shivpuri, Madhya Pradesh, mp news, Crime News

कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी

इस घटना से गांव के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

तेंदुआ थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

- Advertisement -spot_img