Homeलाइफस्टाइलनींद की कमी से हो सकते हैं कई नुकसान, अच्छी नींद के...

नींद की कमी से हो सकते हैं कई नुकसान, अच्छी नींद के लिए फॉलो करें ये 6 टिप्स

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Benefits Of Good Sleep: कई रिसर्च में दावा किया जा चुका है कि दुनिया में 10 प्रतिशत से भी ज्यादा लोग आज नींद की समस्या से जूझ रहे हैं। कई लोगों को नींद ना आने की परेशानी है।

कई बार लोग आधी नींद में जाग जाते हैं। तो कई लोग देर रात तक सोते नहीं है। इसके कारण वो दिनभर तनाव में रहते हैं, शरीर में थकान बनी रहती है। आलस हावी रहता है।

ये इस बात का सीधा संकेत है कि आप नींद की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे वरना भविष्य में गंभीर परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।

नींद ना आने का कारण

आजकल की बिजी और भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल,तनावपूर्ण वातावरण, अकेलापन सहित कई कारणों से हमारी नींद प्रभावित होती है। नींद का सीधा संबंध हमारे मस्तिष्क से है।

अगर हम पर्याप्त नींद नहीं लेंगे तो हमारे दिमाग को आराम नहीं मिलेगा और हम अवसाद से ग्रसित हो जाएंगे। जिसका असर शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा और ये हमारे लिए नुकसानदेह साबित होगा।

health tips for good sleep

कितनी नींद जरूरी होती है

अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं, तो आपको उम्र के हिसाब से नींद में बदलाव करने होंगे। नींद पूरी न होने से आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ बुरी तरह प्रभावित होती है।

वैसे हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो वयस्क लोगों को कम से कम 7 घंटे सोना चाहिए। अगर इससे ज्यादा सोएंगे तो नींद सही से नहीं आएगी, और दिनभर थकान महसूस करेंगे।

जानिए किस उम्र के लोगों को कितनी देर तक सोना चाहिए-

-3 से 18 साल के युवाओं को हर दिन करीब 8 से 10 घंटे तक नींद लेनी चाहिए।
-18 से 60 साल के लोगों को हर दिन करीब 7 घंटे की पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।
-61 से 64 साल के लोगों के लिए प्रतिदिन 7 से 9 घंटे सोना जरूरी होता है।
-65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को कम से कम 7 से 8 घंटे तक सोना चाहिए।

health tips for good sleep

नींद नहीं आने के क्या कारण हैं?

1- तनाव

आज नींद ना आने का मुख्य कारण तनाव है। अक्सर हम ऑफिस के काम, घर की परेशानियों, आर्थिक एवं भावनात्मक कारणों से तनावग्रस्त हो जाते हैं। जिससे नींद सबसे ज्यादा प्रभावित होती है।

2- सोने का वक्त फिक्स नहीं

आजकल के व्यस्त जीवन में लोगों के सोने का सही वक्त तय नहीं है। क्योंकि अच्छी नींद के लिए सोने का एक टाइम फिक्स होना चाहिए।

इसलिए हमेशा सोने-जागने का समय निश्चित होना चाहिए ताकि इंटरनरल क्लॉक उसी हिसाब से सेट हो जाए, क्योंकि इसके बिगड़ने पर कई तरह की परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।

3- वातावरण का सही नहीं होना

नींद नहीं आने का एक कारण यह भी है कि हम जहां सो रहे वो स्थान कितना सुविधाजनक है और वहां का वातावरण कैसा है।

हवा और रोशनी सही से आ रहा है, या नहीं साथ ही अगर आपका घर इंडस्ट्रियल एरिया या फिर रेलवे स्टेशन के करीब है, तो नींद की समस्या हो सकती है।

4-अधिक मात्रा में भोजन करना

सुबह की भागदौड़ वाली लाइफ के चक्कर में लोग खाना ठीक तरह से नहीं कर पाते। इसी चक्कर में रात में ज्यादा खाना खा लेते हैं, जिससे आपकी नींद प्रभावित होती है।

5- रात के वक्त चाय या कॉफी का सेवन

कई लोगों की आदत होती है कि वो रात के खाने के बाद चाय या फिर कॉफी पीते हैं। रात को चाय या कॉफी पीने के बाद नींद उड़ जाती है। इससे लोग देर तक जागने पर मजबूर हो जाते हैं।

health tips for good sleep

नींद नहीं आने से कौन सी बीमारी होती है ?

  • -स्ट्रोक
  • -अस्थमा के दौरे
  • -मिर्गी का दौरा
  • -कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली
  • -दर्द के प्रति संवेदनशीलता
  • -सूजन
  • -मोटापा
  • -डायबिटीज
  • -हाई ब्लड प्रेशर
  • -हृदय रोग

अनिद्रा से किन मानसिक स्वास्थ्य विकारों का जोखिम बढ़ जाता है?

  1. -डिप्रेशन
  2. -एंजायटी
  3. -भ्रम और हताशा
  4. -निर्णय लेने की क्षमता कमजोर होती है

अच्छी नींद के लिए ये टिप्स फॉलो करें-

अगर आपको नींद नहीं आती तो ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत है। क्योंकि इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं लेकिन अगर ये समस्या लंबे वक्त तक बनी रहती है।

तो आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। ऐसे में अगर रात में नींद नहीं आए, तो एक बार डॉक्टर को अवश्य दिखाना चाहिए।

1- रात में ही बना लें लिस्ट

सोने से पहले अपने दूसरे दिन के काम की लिस्ट बना लें। इससे आपको मेंटल प्रेशर नहीं रहेगा कि अगले दिन क्या-क्या काम करना है। और आप अच्छी नींद ले पाएंगे।

2- सोने के पहले एक्सरसाइज बिलकुल नहीं करें

सोने से पहले कभी भी एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए । इससे आप थकान महसूस करेंगे, और बॉडी पेन के चलते आप सो नहीं पाएंगे।

कोशिश करें कि रात के वक्त एक्सरसाइज और सोने के बीच में कम से कम 2 से 3 घंटे का गैप हो।

3- सोने और डिनर में गैप रखें

अगर लोग रात का खाना सोने के ठीक पहले ही खत्म करते हैं,और सीधे बिस्तर पर सोने चले जाते हैं। ऐसा करने से आपको कब्ज, गैस और दूसरी पेट संबंधी बीमारी हो जाती है।

रात को सोने वक्त बैचेनी होने लगती है। इससे नींद खराब होती है। इसलिए रात के खाने और सोने के बीच में कम से कम 2 घंटे का गैप रखें।

4- मोबाइल से खुद को दूर रखें

अगर आप रातभर मोबाइल और टीवी देखते रहेंगे या सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेंगे, तो नींद वैसे भी भाग जाएगी। इसलिए कोशिश करें कि सोने से आधे घंटे पहले ही अपना फोन, मोबाइट टीवी और दूसरे गेजेट्स बंद कर लें।

5- हाथ-मुंह धोकर सोएं

अक्सर लोग नींद आने पर सीधे बिस्तर पर चले जाते हैं, ऐसा बिलकुल न करें।
जब भी आप सोने जाएं सबसे पहले अपने पैरों और मुंह को ठंडे पानी से धो लें।
इससे आपकी थकान दूर होगी, और बॉडी को आराम मिलेगा।

6- चाय और कॉफी से दूर रहें

कई लोग रात के वक्त चाय और कॉफी पीना पसंद करते हैं। अगर आप भी सोने से पहले कॉफी पीते हैं। तो रात में सोने से 3 घंटे पहले तक चाय कॉफी कोल्ड ड्रिंक या कैफीन वाली चीजों के सेवन से बचें।

health tips for good sleep

नींद न आने की समस्या को ऐसे करें दूर

  • अगर अच्छी नींद लेना चाहते हैं तो इसके लिए अपनी जीवनशैली और आहार-व्यवहार में परिवर्तन करना होगा।
  • अपनी बिजी लाइफ से वक्त निकाले रोजाना योगा, एक्सरसाइज और मॉर्निंग-इवनिंग वॉक करें।
    अल्कोहल, चाय, कॉफी, सिगरेट जैसी दूसरी नशीली चीजों से दूर रहें।
  • सोने से पहले दिमाग को शांत रखें, इधर उधर की बातों पर ध्यान न दें।
  • हेल्दी डाइट फॉलो करें।
  • सोने का टाइम फिक्स करें।
  • अधिक परेशानी हो तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

नोट -यह केवल सामान्य जानकारी है इन उपायों को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर्स से संपर्क जरूर करें। क्योंकि वो आपको उचित सलाह दे सकते हैं।

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October