HomebreakingnewsTOP NEWS: हिमाचल प्रदेश में बादल फटा-मंडी में लैंडस्लाइड, रूस में जोरदार...

TOP NEWS: हिमाचल प्रदेश में बादल फटा-मंडी में लैंडस्लाइड, रूस में जोरदार भूकंप-सुनामी का अलर्ट जारी

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

रूस के कामचटका में आया जोरदार भूकंप, सुनामी का अलर्ट; रिक्टर स्केल पर 7.4 रही तीव्रता

रूस में आज फिर भयंकर भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई है.

भूकंप रूस के सुदूर पूर्व में उसी इलाके कामचटका में आया, जहां जुलाई महीने में भी भूकंप आया था और उसके बाद रूस-जापान में सुनामी आई थी.

वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि भूकंप के केंद्र के आस-पास 300 किलोमीटर के दायरे में समुद्र में खतरनाक और विनाशकारी लहरें उठने की संभावना है, जो सुनामी ला सकती हैं.

मोदी आज मणिपुर जाएंगे: हिंसा शुरू होने के 2 साल बाद दौरा

पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर दौरे पर रहेंगे।

वे इंफाल और चुराचांदपुर में दो अलग-अलग रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम यहां कई परियोजनाओं की नींव रखेंगे।

मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच मई 2023 से जारी हिंसा के बाद मोदी का यह पहला दौरा होगा।

वहीं, PM बनने के बाद उनका यह राज्य का 8वां दौरा है।

इससे पहले वे 2014 से 2022 के बीच 7 बार मणिपुर जा चुके हैं।

मणिपुर हिंसा के बाद विपक्ष लगातार PM मोदी के मणिपुर जाने की मांग करता रहा है।

अब PM के इस दौरे का विपक्ष ने स्वागत किया है। राहुल गांधी ने कहा, ‘मणिपुर की समस्या लंबे समय से चल रही है, अच्छा हुआ कि वे अब वहां जा रहे हैं।’

हिमाचल में बादल फटा, मंडी में लैंडस्लाइड:10 गाड़ियां मलबे में दबीं, सड़क बही

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के नम्होल में शुक्रवार देर रात बादल फटा।

इससे 10 से ज्यादा गाड़ियां मलबे में दब गईं। सड़कें भी बह गई, कई घरों को भी नुकसान पहुंचा।

वहीं, मंडी जिले के धर्मपुरमें सपड़ी रोह गांव में शनिवार सुबह 4 बजे लैंडस्लाइड हुई।

कई घर मलबे से घिर गए हैं। 8 घर खाली कराए गए हैं।

राज्य में बारिश-बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 386 पहुंच गय है।

यूपी के उन्नाव में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 23cm ऊपर है। यहां 80 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। 100 से ज्यादा परिवार बेघर हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी 15 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से शुरू हो सकती है।

आमतौर पर मानसून 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से लौटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह लौट जाता है।

मिजोरम रेल के जरिए दिल्ली से जुड़ा: पीएम ने सायरंग स्टेशन से पहली ट्रेन रवाना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार से 2 दिन के नॉर्थ ईस्ट दौरे पर हैं। शनिवार को शुरुआत मिजोरम से की।

वे पहले आईजोल पहुंचे और यहां लेंगपुई एयरपोर्ट से बैराबी-सायरंग रेलवे लाइन समेत 9000 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

इसके अलावा, मिजोरम को दिल्ली, कोलकाता और गुवाहाटी से जोड़ने वाली पहली ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

इस मौके पर उन्होंने कहा, “लंबे समय से हमारे देश की कुछ राजनीतिक पार्टियां वोट बैंक पॉलिटिक्स कर रही हैं। जिन्होंने मिजोरम को अनदेखा किया, लेकिन आज मिजोरम फ्रंटलाइन में हैं।’

मिजोरम के बाद पीएम मोदी मणिपुर के चुराचांदपुर और इंफाल में प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे, साथ ही शाम 5 बजे असम के गुवाहाटी में भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे।

भारत ने नेपाल में सुशीला कार्की की अंतरिम सरकार का किया स्वागत, कहा- शांति और स्थिरता बढ़ेगी

भारत ने शनिवार को नेपाल में पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के नेतृत्व में बनी नई अंतरिम सरकार के गठन का स्वागत किया।

शुक्रवार देर रात सुशीला कार्की ने नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।

भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने अपने बयान में कहा,

“हम सुशीला कार्की के नेतृत्व में नेपाल में नई अंतरिम सरकार के गठन का स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि इससे शांति और स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा।” बयान में यह भी जोड़ा गया कि भारत, एक करीबी पड़ोसी और दीर्घकालिक विकास साझेदार के रूप में, नेपाल के साथ मिलकर दोनों देशों के लोगों की भलाई और समृद्धि के लिए कार्य करता रहेगा।

CBI ने सागर MES के तीन ऑफिसर समेत चार लोगों को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

सीबीआई जबलपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सागर मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज़ (MES) के तीन अफसरों और एक अन्य को 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

जबलपुर सीबीआई ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर सीबीआई कोर्ट में पेश किया, जहां से सीबीआई कोर्ट ने चारों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

माना जा रहा है कि रिमांड के दौरान और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

गिरफ्तार किए गए अधिकारियों के नाम नितेश कुमार सिंह, GE, MES, राकेश कुमार साहू, AGE, MES, दीपक कुमार, JE, MES और एक अन्य शख़्स राजेश मिश्रा शामिल है।

फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है।

लव जिहाद के 2 आरोपियों के घर बुलडोजर कार्रवाईः TIT कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ किया था सामूहिक दुष्कर्म

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के टीआईटी निजी कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) के 2 आरोपियों के अवैध मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई के पहले प्रशासन ने आरोपियों के घर और कॉलोनी में बेरिकेडिंग कर दी गई थी। प्रशासन ने मकान को खाली भी करा दिया था।

बता दें कि कॉलेज छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लव जिहाद के आरोपी फरहान, साद और साहिल का घर अर्जुन नगर में स्थित है।

प्रशासन की मानें तो तीनों के मकान सरकारी जमीनों पर बने हैं। कार्रवाई को लेकर एक आरोपी फरहान के वकील कोर्ट पहुंचे।

कोर्ट ने सुबह 11 बजे कलेक्टर और तहसीलदार को मामले में पेश होने के लिए कहा है।

MP वेदर: मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में कल से तेज बारिश: इंदौर, जबलपुर-नर्मदापुरम संभाग के 11 जिलों बरसात

14-15 सितंबर से मध्यप्रदेश में तेज बारिश का दौर फिर से शुरू हो सकता है।

मौसम विभाग ने शनिवार को हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है, लेकिन इसके बाद इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।

कुछ जिलों में 14, 15 और 16 सितंबर को बारिश होने के आसार है। इसका यलो अलर्ट जारी किया है। तीन संभाग के 11 जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

- Advertisement -spot_img