HomebreakingnewsTOP NEWS: बिरसा मुंडा जयंती पर PM का वर्चुअल संबोधन, तेलंगाना में...

TOP NEWS: बिरसा मुंडा जयंती पर PM का वर्चुअल संबोधन, तेलंगाना में 8 माओवादियों का सरेंडर

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

बिरसा मुंडा जयंती पर पीएम मोदी का वर्चुअल संबोधन: आलीराजपुर और जबलपुर में होंगे कार्यक्रम

जबलपुर और आलीराजपुर में शनिवार को बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम का आयोजन होगा।

सीएम डॉ. मोहन यादव पहले आलीराजपुर, फिर जबलपुर के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जबलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल संबोधन करेंगे।

सीएम डॉ. मोहन यादव बिरसा मुंडा और छीतू सिंह किराड़ की प्रतिमाओं का लोकार्पण करेंगे।

इसके बाद, वे कॉलेज ग्राउंड स्थित सभा स्थल पर भूमि पूजन, विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और हितग्राहियों को लाभ वितरण करेंगे। इसके बाद सभा को संबोधित करेंगे।

कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजाति गौरव दिवस मनाने की घोषणा की थी।

तभी से हर साल 15 नवंबर को यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

सीएम जिले में कुल 244.51 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

अमेरिका सऊदी अरब को देने जा रहा है F-35 लड़ाकू विमान, राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए संकेत

अमेरिकी राष्ट्रपति सऊदी अरब के एफ-35 लड़ाकू विमान खरीदने के अनुरोध पर विचार कर रह हैं।

ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि सऊदी अरब विमान खरीदना चाहता है और वे इस पर विचार कर रहे हैं।

क्राउन प्रिंस अगले हफ्ते अमेरिका जा रहे हैं, ऐसी संभावना है इस दौरान यह समझौता हो सकता है।

अमेरिका और सऊदी अरब के बीच दोस्ती अब रक्षा के क्षेत्र में भी बढ़ने लगी है।

सऊदी अरब अमेरिका से एफ-35 लड़ाकू विमान खरीदने वाला है।

इसके संकेत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दी है। हालांकि साल के शुरुआत में ही सऊदी अरब ने अमेरिका से सीधे एफ-35 विमान खरीदने को लेकर विचार किया था।

तेलंगाना में दो बड़े माओवादियों समेत 8 के सरेंडर करने की सूचना

तेलंगाना माओवादी संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है।

राज्य की स्टेट कमेटी के दो शीर्ष नेताओं सहित कुल आठ माओवादियों ने वारंगल पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन सूत्रों के अनुसार ये सभी माओवादी दो दिन पहले ही गुपचुप तरीके से समर्पण कर चुके हैं।

सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है।

आत्मसमर्पण करने वालों में सबसे प्रमुख नाम कोय्यादी संबय्या उर्फ आजाद का है।

आजाद बीकेएसआर डिवीजन कमेटी का सचिव रह चुका है और दशकों तक माओवादी संगठन में रणनीतिक भूमिका निभाई है।

उसका संगठन में प्रभाव और पकड़ बेहद मजबूत माना जाता था।

इसके अलावा, अब्बास नारायण उर्फ रमेश, जो माओवादी तकनीकी टीम का प्रभारी था, ने भी आत्मसमर्पण किया। रमेश लंबे समय से रामागुंडम क्षेत्र में सक्रिय था।

MP में बच्चों की मौत के बाद एक्शन: कफ सिरप बनाने वाली 32 कंपनियों की जांच

छिंदवाड़ा में हुई बच्चों की मौत के बाद प्रदेशभर में कफ सिरप उत्पादन सेंटर की जांच शुरू की गई है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (MPFDA) ने केंद्रीय औषधि विभाग सब-जोन इंदौर के साथ मिलकर राज्य की सभी 32 कंपनियों की जांच का अभियान शुरू किया।

शुरुआती चरण में 7 कंपनियों की जांच पूरी हुई, जहां कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

जांच में पाया गया कि कई कंपनियां दवा निर्माण के मानकों का पालन नहीं कर रही थीं।

इसके आधार पर पांच कंपनियों को नोटिस जारी कर उत्पादन रोका गया है।

इंदौर की फर्म मेसर्स एडकॉन लैब ने दवा निर्माण की अनुमति स्वयं सरेंडर कर दी, जिसके बाद उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।

शीतलहर से ठिठुरा MP: 13 शहरों में 10° से नीचे पारा; 2 दिन कोल्ड वेव का अलर्ट

कोल्ड वेव यानी, शीतलहर से मध्यप्रदेश ठिठुर गया है।

खासकर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और जबलपुर संभाग के शहरों में सर्द हवाएं चल रही हैं।

भोपाल में पिछले 7 दिन से कोल्ड वेव की स्थिति है।

15 और 16 नवंबर को प्रदेश के कई शहरों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है।

17 नवंबर से शीतलहर से थोड़ी राहत मिल सकती है।

इससे पहले गुरुवार-शुक्रवार की रात शहडोल सबसे ठंडा रहा। यहां पहली बार पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

8 डिग्री के साथ शिवपुरी दूसरा सबसे ठंडा शहर रिकॉर्ड किया गया।

भोपाल में तापमान 9.6 डिग्री रहा। पिछले सात दिन से पारा 8 डिग्री के आसपास था। इस वजह से ठंड का असर ज्यादा दिखाई दे रहा था।

इंदौर में भी पारा 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबलपुर में 9.4 डिग्री, ग्वालियर में 10.5 डिग्री और उज्जैन में 11.8 डिग्री रहा।

- Advertisement -spot_img