गुजरात की नई कैबिनेट का गठन, हर्ष सांघवी बने उपमुख्यमंत्री- 26 मंत्रियों ने ली शपथ
गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार की नई कैबिनेट ने शपथ ले ली है।
26 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इनमें 3 महिलाएं हैं।
पटेल समाज से CM समेत 8 मंत्री होंगे। 8 OBC, 3 SC, 4 ST और 3 महिलाएं हैं। 19 नए चेहरे हैं।
सबसे पहले हर्ष संघवी ने शपथ ली। उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया है। पहले वे राज्य के गृह मंत्री थे।
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को भी मंत्री बनाया गया है।
इससे पहले गुरुवार को सभी 16 मंत्रियों ने सीएम को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।
इस फेरबदल को राज्य में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़ा जा रहा है।
गुजरात कैबिनेट में सीएम समेत 17 मंत्री थे, जिसमें 8 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्री (MoS) थे।
अब यह संख्या बढ़कर 26 हो गई है।
पंजाब DIG भुल्लर के घर से 7 करोड़ मिले: CBI की रेड 21 घंटे चली
पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर के ठिकानों पर CBI की रेड 21 घंटे बाद खत्म हो गई है।
DIG के चंडीगढ़ के सेक्टर-40 स्थित घर से बरामद रकम 7 करोड़ तक पहुंच गई है।
इसके अलावा 15 से ज्यादा प्रॉपर्टी, ऑडी व मर्सिडीज की चाबी, लग्जरी घड़ियां, विदेशी शराब, 3 हथियार भी मिले।
यह सारा सामान जब्त कर CBI ऑफिस ले जाया गया है।
थोड़ी देर में DIG भुल्लर और उनके बिचौलिए कृष्नु को चंडीगढ़ की स्पेशल CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा।
दोनों को अभी चंडीगढ़ के सेक्टर 30 स्थित CBI कार्यालय में रखा गया है।
इसी बीच DIG और उनके बिचौलिए की गिरफ्तारी के बाद पहली फोटो सामने आई है।
CBI ने भुल्लर का चंडीगढ़ के सेक्टर-16 अस्पताल में मेडिकल कराया।
इस दौरान DIG ने मुंह को रुमाल बांधकर ढका हुआ था। पेंट-शर्ट पहनने के साथ हाथ में घड़ी भी पहनी थी।
DIG भुल्लर और कृष्नु को CBI ने कल (16 अक्टूबर) को गिरफ्तार किया था।
मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी आकाश बत्ता से 8 लाख रिश्वत लेते हुए पहले कृष्नु को सेक्टर-21 से पकड़ा।
फिर DIG ने कारोबारी और बिचौलिए को मोहाली ऑफिस बुलाया तो CBI ने साथ जाकर DIG को भी रिश्वत की रकम लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
कारोबारी को उस पर 2023 में सरहिंद थाने में दर्ज फर्जी बिल-बिल्टी के सहारे दिल्ली से माल लाकर फर्नेश में बेचने के केस में चालान पेश करने की धमकी देकर रिश्वत मांगी गई थी। जिसकी शिकायत उसने CBI को की थी।
अमित शाह बोले- चुनाव के बाद CM तय करेंगे: आज नॉमिनेशन का आखिरी दिन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार से तीन दिनों के लिए बिहार दौरे पर हैं।
उन्होंने आज पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की।
दोनों के बीच लगभग 15 मिनट तक चुनावी रणनीति पर हुई। नीतीश से मिलने के बाद शाह छपरा जाएंगे। वहां जनसभा को संबोधित करेंगे।
नीतीश कुमार से मुलाकात से पहले शाह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू में कहा- NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है। NDA की जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, यह फैसला विधायक दल करेगा।
NDA के सभी पांच सहयोगी दलों ने सभी 243 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
आज भाजपा प्रत्याशी और लोक गायिका मैथिली ठाकुर अलीनगर से नॉमिनेशन करेंगी।
राघोपुर से भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार यादव तेजस्वी के खिलाफ अपना नॉमिनेशन करेंगे।
बिहार में पहले फेज में 121 सीटों के लिए 6 नवंबर को वोटिंग होगी।
इसके लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। हालांकि, महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला अभी तक तय नहीं हो पाया है।
कांग्रेस ने गुरुवार देर रात 48 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।
गुजरात की नई कैबिनेट-सीएम भूपेंद्र समेत 8 मंत्री पटेल समाज से; 19 नए चेहरे- 16 से बढ़कर 26 मंत्री
गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार में 26 मंत्री कुछ देर में शपथ लेंगे। इनमें 3 महिलाएं हैं।
पटेल समाज से CM समेत 8 मंत्री होंगे। 8 OBC, 3 SC, 4 ST और 3 महिलाएं हैं। 19 नए चेहरे हैं।
इससे पहले गुरुवार को सभी 16 मंत्रियों ने सीएम को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा का नाम भी लिस्ट में शामिल है।
इस फेरबदल को राज्य में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़ा जा रहा है।
गुजरात कैबिनेट में सीएम समेत 17 मंत्री थे, जिसमें 8 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्री (MoS) थे। अब यह संख्या बढ़कर 26 होगी।
यूपी मॉब लिंचिंग; राहुल बोले- दलित परिवार को डराया जा रहा
राहुल गांधी ने रायबरेली मॉब लिंचिंग में मारे गए दलित हरिओम वाल्मीकि के परिवार से शुक्रवार को फतेहपुर में मुलाकात की।
उन्होंने 25 मिनट तक माता-पिता, भाई और बहन से बातचीत की।
बाहर निकलने पर उन्होंने कहा- परिवार को घर में बंद कर रखा है, इन्हें डराया जा रहा है।
उन्होंने कहा, ‘आज सुबह सरकार ने परिवार को मुझसे न मिलने की धमकी दी। जबरन वीडियो बनवाया। इसकी जानकारी परिवार ने मुझे दी। परिवार मुझसे मिले या न मिले, यह जरूरी नहीं है, बल्कि जरूरी यह है कि जो अपराधी हैं, उनके खिलाफ एक्शन हो।’
दरअसल, राहुल के पहुंचने से करीब एक घंटे पहले हरिओम के भाई शिवम वाल्मीकि ने परिवार के साथ वीडियो जारी किया था।
उन्होंने कहा था- राहुल गांधी राजनीति करने न आएं। हम सरकार से संतुष्ट हैं।
2 अक्टूबर को फतेहपुर के हरिओम वाल्मीकि की रायबरेली में चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
4 अक्टूबर को एक और वीडियो सामने आया। जिसमें मार खाते हुए युवक राहुल गांधी का नाम लेता है।
इस पर भीड़ में से एक शख्स कहता है- यहां सब ‘बाबा’ वाले हैं।
IPS पूरन सुसाइड केस- 5 दिन गैरकानूनी कस्टडी, जातीय कमेंट
‘IPS पूरन सिंह 5 दिन तक करीब-करीब किडनैप रहे। ये किडनैपिंग पुलिस के हाथों हुई।
उन्हें पुलिस ने शराब व्यापारियों से वसूली के आरोप में पूछताछ के लिए उठाया और ह्यूमिलेट किया।
गुनाह कबूलने का दबाव डाला। फिर पुलिस ने इस गैरकानूनी हिरासत के सबूत भी मिटा दिए।’
‘थाने से उन 5 दिनों की सीसीटीवी फुटेज आज भी गायब है। पूरन को इस दौरान न किसी से मिलने दिया और न बात करने दी। कोई नहीं जानता कि उन्हें कहां रखा गया था।’
हरियाणा के सीनियर IPS वाई पूरन कुमार के सुसाइड करने से पहले क्या-क्या हुआ, उसे लेकर एक सीनियर प्रशासनिक अधिकारी ये दावे कर रहे हैं।
उनका ये भी आरोप है कि इस कथित किडनैपिंग को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि रोहतक SP नरेंद्र बिजराणिया हैं। IPS पूरन ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ में अपने घर पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया था।
इसके पहले उन्होंने पत्नी IAS अफसर अमनीत पी. कुमार को आखिरी नोट भेजा था। उसने 8 पन्ने की नोट में अपनी मौत के लिए 15 अफसरों को जिम्मेदार ठहराया। चंडीगढ़ पुलिस ने नोट के आधार पर DGP शत्रुजीत कपूर समेत 15 अफसरों पर केस दर्ज किया है।