HomebreakingnewsTOP NEWS: हैदराबाद हाउस में भारत-रूस द्विपक्षीय वार्ता, पुतिन को 21 तोपों...

TOP NEWS: हैदराबाद हाउस में भारत-रूस द्विपक्षीय वार्ता, पुतिन को 21 तोपों की सलामी

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

हैदराबाद हाउस में भारत-रूस द्विपक्षीय वार्ता, पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की द्विपक्षीय वार्ता चल रही है।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कि कहा कि भारत कभी तटस्थ नहीं हो सकता।

भारत शांति के हर प्रयास का समर्थन करता है।

वहीं पुतिन ने कहा कि रूस भी शांति का पक्षधर है और शांति स्थापना के लिए प्रयास किए हैं।

भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आज सुबह राष्ट्रपति भवन में 21 तोपों की सलामी से स्वागत हुआ।

इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

फिर पुतिन ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

लोन सस्ते होंगे, RBI ने ब्याज दर 0.25% घटाई

आने वाले दिनों में लोन सस्ते हो जाएंगे। मौजूदा EMI भी घट जाएगी।

RBI ने रेपो रेट को 0.25% घटाकर 5.25% कर दिया है।

इस कटौती का फैसला मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी की 3 से 5 दिसंबर तक चली मीटिंग में लिया गया।

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 5 दिसंबर को इसकी जानकारी दी।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI जिस रेट पर बैंकों को लोन देता है उसे रेपो रेट कहते हैं।

जब RBI रेपो रेट घटाता है, तो बैंकों को सस्ता कर्ज मिलता है और वो इस फायदे को ग्राहकों तक पहुंचाते हैं।

यानी, आने वाले दिनों में होम और ऑटो जैसे लोन 0.25% तक सस्ते हो जाएंगे।

ताजा कटौती के बाद 20 साल के ₹20 लाख के लोन पर ईएमआई 310 रुपए तक घट जाएगी।

इसी तरह ₹30 लाख के लोन पर ईएमआई 465 रुपए तक घट जाएगी।

नए और मौजूदा ग्राहकों दोनों को इसका फायदा मिलेगा।

देशभर में इंडिगो के पैसेंजर परेशान; आज 400 फ्लाइट्स रद्द

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो लगातार चौथे दिन क्रू मेंबर्स (पायलट सहित अन्य फ्लाइट स्टाफ) की कमी से जूझ रहा रहा है।

इसके कारण शुक्रवार को दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद सहित कई एयरपोर्ट पर 500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं।

एयरपोर्ट पर हालात बदतर हैं। यात्रियों को फ्लाइट्स की जानकारी नहीं मिल रही है।

पानी, खाना और जरूरी सामानों के लिए लोग स्टाफ से झगड़ते देखे गए। कई जगह मारपीट के हालात बन गए।

कई एयरपोर्ट्स पर लोग 24-24 घंटे से फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की सभी घरेलू फ्लाइट्स आज रात 12 बजे तक रद्द कर दी हैं।

मध्य प्रदेश के 17 शहरों में तापमान 10° से नीचे

पहाड़ी राज्यों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ा दी है।

भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत 17 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे है।

सुबह के समय कई जिलों में कोहरा छा रहा है।

राजस्थान में तापमान तेजी से गिर रहा है। सीकर, चूरू और जयपुर सहित कई शहरों में गुरुवार को सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल के ऊंचे क्षेत्रों में गुरुवार को कोल्ड वेव और कोहरा छाया रहा।

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में गुरुवार को पारा शून्य से नीचे चला गया। इससे नदी और झरने जम गए हैं।

श्रीनगर में तापमान माइनस 4 डिग्री दर्ज किया गया।

पुलवामा में माइनस 5.6 डिग्री, काजीगुंड में माइनस 3.6 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 3.2 डिग्री तापमान रहा।

- Advertisement -spot_img