MPs Suspended Lok Sabha: संसद के बजट सत्र में इन दिनों गहमागहमी अपने चरम पर है।
मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सदन के भीतर जमकर नारेबाजी और हंगामा हुआ।
बात यहां तक बढ़ गई कि कुछ सांसदों ने पीठासीन अधिकारी (स्पीकर की कुर्सी) की तरफ कागज के गोले बनाकर उछाले।
इस अनुशासनहीनता पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पीकर ने 8 विपक्षी सांसदों को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित (Suspend) कर दिया है।
#UPDATE | A total of 8 MPs have been suspended, including Hibi Eden, Amarinder Singh Raja Warring, Manickam Tagore, Gurjeet Singh Aujla, Kiran Kumar Reddy, Prashant Padole, S. Venkatesan and Dean Kuriakose. https://t.co/Gc6IppFVu8
— ANI (@ANI) February 3, 2026
किन सांसदों पर गिरी गाज?
निलंबित होने वाले सांसदों में गुरजीत सिंह औजला, अमरिंद्र सिंह राजा वडिंग, हिबी ईडन, किरण रेड्डी, एस. वेंकटेशन, मणिकम टैगोर, प्रशांत यादवराव पडोळे और डीन कुरियाकोस शामिल हैं।
इन सभी पर रूल नंबर 374 के तहत कार्रवाई की गई है, जिसका मतलब है कि अब वे इस बजट सत्र की बाकी कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
#WATCH | Delhi: Congress MPs, including Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra and other MPs protest at Makar Dwar of the Parliament, against the suspension of 8 MPs from Lok Sabha and against the India-US trade agreement.
The suspended MPs include Hibi Eden,… pic.twitter.com/iXQx8SAP5Q
— ANI (@ANI) February 3, 2026
राहुल गांधी का भाषण और नरवणे की किताब
हंगामे की शुरुआत तब हुई जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोलने के लिए खड़े हुए।
राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख (Ex-Army Chief) एम.एम. नरवणे की एक अप्रकाशित किताब (Unpublished Book) के अंशों का हवाला देना चाहा।
राहुल ने आरोप लगाया कि वे चीन और भारत के बीच सीमा विवाद (लद्दाख मुद्दा) और राष्ट्रीय सुरक्षा पर कुछ जरूरी तथ्य रखना चाहते हैं, लेकिन सरकार उन्हें बोलने नहीं दे रही है।
VIDEO | Delhi: Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi ‘authenticates’ copy of article which cited former army chief’s unpublished ‘memoir’. Union Minister Kiren Rijiju says cannot quote same matter in pretext of making indirect reference when ruling already given.… pic.twitter.com/ppCiQ591lg
— Press Trust of India (@PTI_News) February 3, 2026
राहुल गांधी ने सदन में कहा, “मैं विपक्ष का नेता हूं, मुझे राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे पर बोलने की अनुमति मिलनी चाहिए। पूर्वी लद्दाख में हमारे सैनिक शहीद हुए, चीन के साथ क्या हुआ, ये देश को जानना चाहिए।”
राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दबाव में हैं और सरकार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।
#WATCH | Delhi | LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi says, “Modi ji is rattled. The (US-India) trade deal, which was stalled for the past few months, was signed by Narendra Modi last night. There is extreme pressure on him. Narendra Modi ji’s image can get damaged. The main thing is… pic.twitter.com/0z6fLFGV0p
— ANI (@ANI) February 3, 2026
सत्ता पक्ष का पलटवार और जेपी नड्डा का बयान
राहुल के आरोपों पर एनडीए के सांसदों ने जमकर विरोध किया।
सदन में शोर इतना बढ़ गया कि कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बाहर आकर विपक्ष को घेरा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वे सिर्फ राजनीति कर रहे हैं।
नड्डा ने अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ कम करने के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी एक मजबूत नेता हैं और ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की है।
उन्होंने विपक्ष के व्यवहार को ‘राष्ट्र विरोधी’ करार दिया।
लोकतंत्र के लिए हास्यास्पद- प्रियंका गांधी
सांसदों के निलंबन और राहुल को बोलने से रोकने पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सरकार को आड़े हाथों लिया।
उन्होंने कहा, “यह लोकतंत्र के लिए हास्यास्पद है। सदन चलाना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन यहां सदस्यों की आवाज सुनी ही नहीं जा रही।”
#WATCH | Delhi | On the suspension of eight Congress MPs from Lok Sabha, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, “This is ridiculous. In a democracy, every member should have the right to speak and their concerns should be heard” pic.twitter.com/SWKMOnfvN0
— ANI (@ANI) February 3, 2026
राहुल के समर्थन में सपा, टीएमसी और डीएमके के कुछ सांसदों ने भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने से मना कर दिया, जिससे विपक्ष की एकजुटता साफ नजर आई।
क्या हुआ जब पेपर उछाले गए?
मंगलवार दोपहर 2 बजे के करीब जब सदन की कार्यवाही चल रही थी, विपक्षी सांसद वेल (सदन के बीचों-बीच) तक पहुंच गए।
नारेबाजी के बीच कुछ सांसदों ने सदन की मर्यादा लांघते हुए कागज फाड़कर स्पीकर की कुर्सी की तरफ फेंक दिए।
स्पीकर ने इसे सदन की गरिमा का अपमान माना और तुरंत मार्शल बुलाने और सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा, जो पास हो गया।
Lok Sabha has passed a resolution suspending eight members of the Opposition for “creating a ruckus” during the discussion in the Budget Session of Parliament.
The suspended Congress MPs are Amarinder Singh Raja Warring, Gurdeep Singh Aujla, Hibi Eden, Dean… pic.twitter.com/kIbAzVLK0J
— SansadTV (@sansad_tv) February 3, 2026
इसके बाद विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर के बाहर गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया।
राहुल और प्रियंका गांधी भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए।
फिलहाल, हंगामे को देखते हुए लोकसभा की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है।


