Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार सरकार की ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ किया।
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन मोड के जरिए राज्य की 75 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10-10 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की।
यह राशि महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने या मजबूत करने में मदद करेगी।
“भाई की खुशी बहन की खुशहाली में है”: पीएम मोदी
कार्यक्रम में ‘जीविका दीदियों’ (स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं) को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,
“एक भाई तब ही खुश होता है, जब उसकी बहन स्वस्थ हो, परिवार खुश हो। आज आपके दो भाई नरेंद्र और नीतीश मिलकर बहनों के लिए लगातार काम कर रहे हैं।”
उन्होंने केंद्र और बिहार की एनडीए सरकार के बीच बेहतर तालमेल की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह साझेदारी राज्य की महिलाओं के विकास के लिए समर्पित है।
#WATCH 10 हज़ार की आर्थिक सहायता, 2 लाख तक का साथ – मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना
Disclaimer: Advertorial pic.twitter.com/viLoeyA9VI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 25, 2025
जन धन योजना ने संभव बनाया सीधा लाभ
प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि अगर केंद्र सरकार ने जन धन योजना के तहत 30 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के बैंक खाते नहीं खुलवाए होते, तो आज इतनी बड़ी राशि का सीधा हस्तांतरण संभव नहीं था।
उन्होंने कहा, “आज जो पैसे भेजे जा रहे हैं, वो पूरे आपके खाते में जमा होंगे। कोई एक पैसा नहीं मार सकता है। पहले योजना का पैसा आप तक पहुंचने से पहले ही लूट जाता था।”
इसके जरिए उन्होंने पारदर्शिता और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) व्यवस्था के फायदे गिनाए।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” ये जो आजकल लूट की चर्चा चल रही है पहले के एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि दिल्ली से अगर एक रुपया भेजा जाता है, तो सिर्फ 15 पैसा पहुंचता है, 85 पैसे कोई पंजा मार लेता है। आज ये जो 10 हजार रुपये भेजे गए हैं, इन्हें कोई लूट नहीं सकता।”… pic.twitter.com/NcMgGcGmRT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 26, 2025
“बिहार को अब अंधेरे में नहीं जाने देंगे”: पीएम का वादा
प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के पुराने दिनों (राजद के शासनकाल) का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौर में अराजकता और भय का माहौल था।
उन्होंने कहा, “राजद के राज में बिहार में खौफ था। नक्सली आतंक बेहिसाब था। इसका दर्द सबसे ज्यादा महिलाओं को सहना पड़ता था। आज जब नीतीश जी के नेतृत्व में कानून का राज लौटा है तो सबसे ज्यादा राहत महिलाओं ने महसूस की है। आज बेटियां बेखौफ होकर घर से निकलती हैं।”
उन्होंने जोर देकर कहा, “ये लिखकर रखिए कि बिहार को अब फिर कभी उस अंधेरे में नहीं जाने देना है।”
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “.. जब बिहार में आरजेडी की सरकार थी, लालटेन का राज था, उस दौरान अराजकता और भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा मार बिहार की महिलाओं ने ही झेली है। वो दिन याद कीजिए जब बिहार की सड़कें टूटी-फूटी होती थीं, पुल-पुलिया का नामोनिशान नहीं था। तब सबसे… pic.twitter.com/U4RhsV0EQc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 26, 2025
महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं जीविका दीदियां
कार्यक्रम के दौरान भोजपुर की रीता देवी और गया की नूर जहां खातून जैसी जीविका दीदियों ने अपने अनुभव साझा किए।
रीता देवी की तेजतर्रार बातों को सुनकर पीएम मोदी मुस्कुरा दिए और उन्होंने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।
वहीं, नूर जहां खातून से पीएम मोदी ने कहा कि वह हफ्ते में 50 दीदियों को इकट्ठा करके उन्हें प्रेरणा दें।
इससे साफ झलकता है कि कैसे ये महिलाएं समाज में बदलाव की वाहक बन रही हैं।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “.. इस महीने की शुरुआत में ही मुझे ‘जीविका निधि साख सहकारी संघ’ शुरू करने का अवसर मिला था। अब इस व्यवस्था की ताकत ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार’ योजना के साथ जुड़ जाएगी। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ने केंद्र सरकार के लखपति दीदी अभियान को भी… pic.twitter.com/8MWJs3TuCz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 26, 2025
नीतीश कुमार ने लालू यादव पर साधा निशाना
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी ऑनलाइन जुड़े थे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में एनडीए सरकार बनने के बाद से ही बिहार में कानून-व्यवस्था और महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया है।
उन्होंने पूर्ववर्ती राजद सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया। ये (लालू यादव) तो हट गया था, 7 साल के बाद तो पत्नी को बना दिया सीएम। इससे पहले कोई ऐसा किया था? वो केवल अपने परिवार को देखते हैं। हमलोग जनता के लिए काम करते हैं।”
#WATCH | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में कहा, “…मुझे विश्वास है कि माताएं-बहनें आज दी जा रही राशि का सदुपयोग करेंगी… पिछली सरकारों ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया… पद छोड़ने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी को… pic.twitter.com/9BG70ZVFKV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 26, 2025
उज्जवला जैसी योजनाओं ने बदली महिलाओं की जिंदगी
पीएम मोदी ने उज्जवला योजना का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे चूल्हे के धुएं से महिलाओं का जीवन खतरे में पड़ जाता था।
उन्होंने कहा, “चूल्हे के धुएं से 400 सिगरेट के बराबर होने वाले धुएं से कैंसर नहीं होगा तो क्या होगा? ये दर्द किसी किताब में नहीं लिखा, इससे मेरी बिहार की बहनें गुजरी हैं।”
उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना ने न सिर्फ रसोई को बल्कि महिलाओं के जीवन को उज्जवल बना दिया है।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को अपनी पसंद का स्वरोजगार शुरू करने के लिए ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
आइए जानते हैं, इस योजना को लेकर क्या है महिलाओं की राय।#jeevika #मुख्यमंत्रीमहिलारोजगारयोजना#महिलारोजगारयोजना#MahilaRojgarYojna@BiharRDD pic.twitter.com/CrkLvX9HGl— JEEVIKA Bihar (@brlps_jeevika) September 26, 2025
लखपति दीदी बनने की ओर बिहार की महिलाएं
प्रधानमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, केंद्र सरकार की ‘लखपति दीदी’ योजना को नई गति देगी।
उन्होंने बताया कि देश में अब तक 2 करोड़ से अधिक बहनें लखपति बन चुकी हैं और उनकी मेहनत से गांव और समाज बदला है।
पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि बिहार सरकार के प्रयासों से अब देश की सबसे ज्यादा लखपति दीदियां बिहार से होंगी।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…बिहार की बहनों और बेटियों के लिए इतना बड़ा और महत्वपूर्ण ये कदम नीतीश कुमार की सरकार ने उठाया है। जब कोई बहन या बेटी रोजगार करती है तो उसके सपनों को नए पंख लग जाते हैं। सामाज में उसका सम्मान और बढ़ जाता है।” pic.twitter.com/9xhYQ3sIcq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 26, 2025
क्या है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना
- 29 अगस्त 2025 को नीतीश कुमार ने योजना का ऐलान किया।
- 18-60 साल की महिलाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए 2 लाख रुपए दिए जाएंगे।
- आवेदन करने वाली महिलाओं को पहले 10 हजार रुपए दिए जाएंगे
- इसके बाद बिजनेस का एनालिसिस किया जाएगा
- सब ठीक रहा तो 2 तक का लोन दिया जाएगा।
- जीविका दीदियों के जरिए फॉर्म भरवाए जा रहे हैं।
- इस योजना का फॉर्म पूरी तरह से निःशुल्क है।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
केंद्र और राज्य सरकार की साझेदारी में चल रही इस योजना से न सिर्फ महिलाओं के सपनों को पंख लगेंगे, बल्कि इससे पूरे बिहार की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
महिला सशक्तीकरण की नई उड़ान
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कर-कमलों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 26 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत राज्य की 75 लाख महिला लाभुकों को… pic.twitter.com/yoqI99BxeF
— IPRD Bihar (@IPRDBihar) September 25, 2025
इस कार्यक्रम ने साफ कर दिया कि महिला सशक्तिकरण एनडीए सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।