HomeTrending NewsCJP का हल्ला बोल: 'सरकार के लिए हम कीड़े-मकोड़े लेकिन हक मांगना...

CJP का हल्ला बोल: ‘सरकार के लिए हम कीड़े-मकोड़े लेकिन हक मांगना जानते हैं’, हिंदू-मुस्लिम करने से नौकरी नहीं मिलती

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

CJP Protest Jantar Mantar: दिल्ली का ऐतिहासिक जंतर-मंतर एक बार फिर देश के युवाओं और छात्रों की आवाज़ का गवाह बना है।

NEET पेपर लीक समेत देश की कई बड़ी परीक्षाओं में हुई धांधली और गड़बड़ियों को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने शनिवार को दिल्ली में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन की अगुआई CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके कर रहे हैं।

‘हिंदू-मुसलमान करने से नौकरी नहीं मिलती’

प्रदर्शनकारियों और युवाओं के भारी हुजूम को संबोधित करते हुए अभिजीत दीपके ने सरकार की नीतियों और राजनीति पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने बेहद कड़े शब्दों में कहा कि पिछले 10-12 सालों से देश के युवाओं को जानबूझकर हिंदू-मुसलमान की राजनीति के जाल में फंसाकर रखा गया है।

उन्होंने वहां मौजूद भीड़ से सवाल किया, “क्या हिंदू-मुसलमान का मुद्दा उठाने या नफरत की राजनीति करने से देश के किसी भी बेरोजगार युवा को नौकरी मिली है?”

CJP ने अपने सोशल मीडिया (X) अकाउंट पर भी एक बेहद भावुक और कड़ा संदेश लिखा।

उन्होंने कहा कि भले ही सरकार के लिए आम जनता और युवा ‘कीड़े-मकोड़े’ की तरह हो सकते हैं, लेकिन सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि यह कीड़े-मकोड़े जिंदा हैं।

ये अपनी आवाज़ उठाना भी जानते हैं और अपने अधिकारों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ने में पूरी तरह सक्षम हैं।

अमेरिका से लौटते ही सीधे पहुंचे जंतर-मंतर

यह प्रदर्शन इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसके मुख्य चेहरे अभिजीत दीपके शनिवार की सुबह ही अमेरिका से दिल्ली एयरपोर्ट लौटे थे।

वे अपने घर जाने के बजाय एयरपोर्ट से सीधे जंतर-मंतर पर चल रहे धरने में शामिल होने पहुंचे।

जंतर-मंतर पर लगभग 4 घंटे से ज्यादा समय से प्रदर्शन जारी है, जहाँ 2000 से भी ज्यादा लोग जुटे हुए हैं।

इनमें सबसे बड़ी तादाद युवाओं और छात्रों की है, लेकिन कई भावुक माता-पिता और बुजुर्ग भी अपने बच्चों के भविष्य की खातिर इस धूप में खड़े नजर आए।

इसी बीच मशहूर पर्यावरण एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी हाथ में गुलाब का फूल लेकर प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ाने जंतर-मंतर पहुँचे।

यह लड़ाई बहुत लंबी है…

अभिजीत ने अपनी मन की बात साझा करते हुए कहा कि जब उनकी फ्लाइट दिल्ली में लैंड कर रही थी, तो उन्हें ऐसा लग रहा था कि वे अपनी आज़ादी के आखिरी पल जी रहे हैं।

उनकी माँ को भी डर था कि सरकार उन्हें जेल में डाल देगी। लेकिन अभिजीत ने साफ कहा कि वे छात्रों के हक के लिए अपनी आज़ादी कुर्बान करने को पूरी तरह तैयार हैं।

उन्होंने युवाओं से कहा, “यह लड़ाई बहुत लंबी है। हम सोशल मीडिया पर एक महीने से ‘प्रधान’ के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार कार्रवाई करने के बजाय ध्यान भटकाने वाले दूसरे कामों में लगी है।”

तनाव की आशंका: 6 लोग हिरासत में, पुणे में घर पर पुलिस का पहरा

जंतर-मंतर पर चल रहे इस प्रदर्शन के दौरान माहौल को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन 6 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस को ऐसी खुफिया जानकारी मिली थी कि प्रदर्शन के समर्थकों और विरोधियों के बीच टकराव हो सकता है, जिससे शांति भंग होने का खतरा था।

दूसरी तरफ, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (पुणे के पास वलूज इलाका) में स्थित अभिजीत दीपके के घर पर पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर दी है।

पुलिस को डर है कि अभिजीत के समर्थन में उनके घर के बाहर भारी भीड़ जुट सकती है।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहले जहाँ सिर्फ एक गार्ड तैनात था, अब वहां एक बड़े पुलिस अधिकारी के साथ 10 जवानों की टुकड़ी तैनात कर दी गई है।

अभिजीत के माता-पिता ने इस पूरे मामले पर मीडिया से दूरी बना ली है और किसी भी तरह का बयान देने से इनकार कर दिया है।

#CockroachJantaParty #AbhijeetDipke #NEETPaperLeak #JantarMantarProtest #YouthAgainstUnemployment #DelhiProtest #StudentPower

- Advertisement -spot_img