Homeन्यूजपिछली बार से कम आएंगी सीट या कांग्रेस करेगी कमबैक? जानिए क्या...

पिछली बार से कम आएंगी सीट या कांग्रेस करेगी कमबैक? जानिए क्या है समीकरण

और पढ़ें

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, एक समय नाम ही काफी था। लेकिन, आज 139 साल पुरानी पार्टी अपने वजूद की लड़ाई लड़ रही है। ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि 4 जून को लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आएंगे। क्या इस बार कांग्रेस अपना परर्फॉर्मेंस सुधारेगी या और नीचे जाएगी?

जैसाकि पुराने कांग्रेसी ही भविष्यवाणी करते हैं कि 4 जून के बाद कांग्रेस दो भागों में विभाजित हो जाएगी। यदि ऐसा हुआ तो क्या एक कांग्रेस गांधी परिवार की कांग्रेस होगी और दूसरी कांग्रेस गांधी परिवार से अलहदा होगी या फिर गांधी परिवार से ही दोनों खेमे होंगे।

वैसे देखा जाए तो आजादी के बाद से 23 बार कांग्रेस टूटी है, गांधी परिवार से अध्यक्ष और प्रधानमंत्री रहते हुए कांग्रेस 20 बार टूटी है। गांधी परिवार 38 साल तक प्रधानमंत्री की कुर्सी पर काबिज रहा है। अब तक देश में कांग्रेस के 5 प्रधानमंत्री बने हैं, इसमें 3 गांधी परिवार से रहे।

आजादी के बाद देश में ये 18वें लोकसभा चुनाव हैं। इनमें से 15 चुनावों में कांग्रेस नेहरू-गांधी परिवार के अध्यक्ष या पीएम रहते लड़ी है। 10 चुनावों में पार्टी को जीत मिली है और 5 में हार मिली। एक चुनाव का रिजल्ट बाकी है। गैर गांधी परिवार के अध्यक्ष या पीएम रहते कांग्रेस सिर्फ दो बार लोकसभा चुनाव लड़ी है और दोनों चुनावों में पार्टी को हार मिली है।

आजादी के बाद 44 सालों तक कांग्रेस अध्यक्ष गांधी परिवार से रहा जबकि 28 साल तक गैर गांधी परिवार से कांग्रेस अध्यक्ष रहा। अब सवाल ये है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद क्या गांधी परिवार की लिगेसी चलेगी।

कांग्रेस और गांधी परिवार

  • आजादी के बाद 23 बार कांग्रेस टूटी
  • गांधी परिवार से अध्यक्ष-पीएम रहते 20 बार टूटी
  • गांधी परिवार 38 साल तक प्रधानमंत्री रहा
  • अब तक कांग्रेस के 5 प्रधानमंत्री बने
  • 3 पीएम गांधी परिवार से रहे
  • आजादी के बाद 17 लोकसभा चुनाव हुए
  • 15 चुनाव गांधी परिवार के अध्यक्ष-पीएम रहते लड़ी
  • 10 चुनावों में पार्टी को जीत मिली, 5 में हार
  • गैर गांधी परिवार के अध्यक्ष-पीएम रहते 2 बार चुनाव लड़ी
  • दोनों चुनावों में पार्टी को हार मिली
  • 44 सालों तक अध्यक्ष गांधी परिवार से रहा
  • 28 साल तक गैर गांधी परिवार से अध्यक्ष रहा

गांधी परिवार ही कांग्रेस है?

इस सवाल में भी दम है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस में गांधी परिवार ही है, जिसकी अपील देशभर में सुनी जाती है। गांधी परिवार नहीं रहेगा, तो कांग्रेस बिखर जाएगी। नेता अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं और झगड़ों के लिए पार्टी तोड़ देंगे।

कांग्रेस के नेताओं को अभी भी यकीन है कि जैसे नेहरू और इंदिरा ने कमबैक किया था, वैसे ही राहुल गांधी कमबैक करेंगे और पार्टी चुनाव जीतेगी, लेकिन यदि ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस के हर फैसले अब 10 जनपथ से नहीं होंगे। इसकी संभावना बहुत कम है।

गांधी परिवार या उनके करीबियों का पार्टी के फंड पर कंट्रोल नहीं रहेगा। कांग्रेस गांधी परिवार के हाथ से फिसल जाएगी। यदि ऐसा हुआ तो कौन संभालेगा कांग्रेस की कमान?

सवाल 4 जून तक राजनीतिक गलियारों में गूंजते रहेंगे इसलिए 2024 का चुनाव गांधी परिवार के लिए करो या मरो का चुनाव है। अगर इस बार कांग्रेस की सीटें नहीं बढ़ती हैं, तो एक बार फिर से गांधी परिवार पर सवाल उठेंगे और संभव है कि कांग्रेस 10 जनपथ की कैद से आजाद भी हो सकती है।

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October