Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले के आरोपों से बरी होने के बाद पीएम मोदी और अमित शाह पर हमला बोला है।
कोर्ट से बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें वे काफी भावुक नजर आए।
उन्होंने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए।

बता दें कि आज सुबह ही राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और अन्य सभी आरोपियों को बरी किया है।
केजरीवाल का हमला: “मोदी-शाह ने रची साजिश”
केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा, “पिछले 4 साल से मुझे और मेरी पार्टी को परेशान किया गया। मोदी और शाह ने हमारे खिलाफ एक बड़ा षड्यंत्र रचा। वे आम आदमी पार्टी को चुनावी मैदान में नहीं हरा पाए, तो उन्होंने पार्टी को खत्म करने के लिए षड्यंत्र रचा।”
नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने देखा कि वो दिल्ली में केजरीवाल को नहीं हरा सकते, उन्होंने केजरीवाल की ईमानदारी पर चोट करने के लिए षड्यंत्र रचा।
आज कोर्ट के फ़ैसले से साबित हो गया कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है।
अब नरेंद्र मोदी और अमित शाह… pic.twitter.com/ENkaFe2hwW
— AAP (@AamAadmiParty) February 27, 2026
मोदी जी, अब आपको केजरीवाल से निपटना है तो मेरा कत्ल करवाना होगा, उसके बिना केजरीवाल से नहीं निपट सकते आप।
प्रधानमंत्री मोदी जी, अच्छे काम कीजिए। आपने सत्ता की हवस के लिए पूरा षड्यंत्र रचा था और आज वह नाकाम हो गया।
– @ArvindKejriwal जी, राष्ट्रीय संयोजक, आम आदमी पार्टी… pic.twitter.com/LFzlSNCkLL
— AAP (@AamAadmiParty) February 27, 2026
केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में केवल इज्जत और ईमानदारी कमाई है, लेकिन इन लोगों ने उस पर चोट करने की कोशिश की।
उन्होंने आगे कहा, “आज मेरे दिल से एक बड़ा बोझ उतर गया है। एक समय था जब आप के टॉप 5 नेता जेल में थे, लेकिन ये लोग हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाए। अब तो ये सिर्फ मेरा कत्ल कराकर ही मुझे कंट्रोल कर सकते हैं।”
मैं कोई नेता नहीं हूँ, जो मुझ पर फ़र्क़ ना पड़े। मुझे जब कोई बेईमान कहता है, मेरे परिवार को ताने मारे जाते हैं तो मुझे फ़र्क़ पड़ता है।
मैंने तय किया था कि जब तक मुझे पूरे देश के सामने ईमानदार साबित नहीं किया जाता, तब तक मैं चुप रहूँगा। आज मेरे दिल से बहुत बड़ा बोझ उतर गया है।… pic.twitter.com/857bk3Sl4m
— AAP (@AamAadmiParty) February 27, 2026
“PM और अमित शाह देश से माफी मांगें”
प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने मांग की कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को इस फर्जी साजिश के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि 600 पेज के आदेश में कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि केस चलाने लायक जरा भी सबूत नहीं हैं।
उन्होंने जज साहब को धन्यवाद देते हुए कहा कि इतनी भारी दबाव के बीच ज्यूडिशियरी ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।
#WATCH | Delhi | AAP national convener Arvind Kejriwal says, “Two people, PM Modi and Amit Shah, hatched this conspiracy to finish Aam Aadmi Party. Today, they should apologise to the country….I have only earned honesty, not money…” pic.twitter.com/xaqoPh2FWs
— ANI (@ANI) February 27, 2026
दिल्ली में चुनाव की चुनौती
केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दिल्ली में चुनाव कराने की चुनौती भी दे दी।
उन्होंने कहा, “मैंने सिर्फ ईमानदारी कमाई है, पैसा नहीं। अगर आप (भाजपा) सच्चे हैं तो दिल्ली में आज चुनाव करा दो। अगर आप 10 से ज्यादा सीटें ले आएं, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।”
उन्होंने दिल्ली सरकार के कामों का हवाला देते हुए कहा कि AAP ने स्कूल और अस्पताल बनाए हैं, जबकि भाजपा ने केवल परेशान किया है।
बेचारे अंधभक्त कब समझेंगे?#ArvindKejriwal #Kejriwal #AamAadmiParty #kattarImaandarkejriwal pic.twitter.com/1LIlTQuDPc
— पत्रकार पोपटलाल (@TOOFAN__EXPRESS) February 27, 2026
परिवार के दर्द पर भावुक हुए केजरीवाल
भाषण के दौरान केजरीवाल अपने परिवार को हुए दर्द को याद कर भावुक हो गए।
उन्होंने कहा कि इस षड्यंत्र के कारण उनकी माँ, जो अस्पताल में थीं, बहुत रोईं।
उन्होंने मनीष सिसोदिया की पत्नी की गंभीर बीमारी का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी और शाह की साजिशों के कारण दिल्ली के 3 करोड़ लोग खामियाजा भुगत रहे हैं।
सत्यमेव जयते 🙏
अरविंद केजरीवाल जी ने अपना पूरा जीवन पूरी ईमानदारी से जिया है, उनका एक ही लक्ष्य है कि भारत खूब तरक्की करे।
लेकिन इन लोगों ने सत्ता के लालच में हमारे ऊपर तमाम झूठे आरोप लगाए, अरविंद केजरीवाल जी और उनके साथियों को बदनाम और परेशान किया।
इस मुश्किल समय में जिन… pic.twitter.com/1R612SDaJL
— AAP (@AamAadmiParty) February 27, 2026
कांग्रेस से भी सवाल
इस मामले पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस पूछ रही थी कि केजरीवाल जेल क्यों गए।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “क्या रॉबर्ट वाड्रा जेल गए? क्या राहुल गांधी जेल गए? क्या सोनिया गांधी जेल गईं?
कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए कि वो ऐसे मामलों पर कैसी राजनीति कर रही है।”
#WATCH | Delhi | Over Congress’ reaction on his acquittal, AAP national convener Arvind Kejriwal says,” I want to ask the Congress – Kejriwal went to jail. Did Robert Vadra go to jail? Sanjay Singh went to jail. Did Rahul Gandhi go to jail? Sanjay Singh went to jail. Did Sonia… pic.twitter.com/sc6GyC8oZk
— ANI (@ANI) February 27, 2026
सबूतों के अभाव में सभी आरोपमुक्त
राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने अपने फैसले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की चार्जशीट पर सवाल उठाए।
कोर्ट ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस और पर्याप्त सबूत नहीं हैं।
कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि बिना पुख्ता सबूतों के लगाए गए आरोपों पर विश्वास नहीं किया जा सकता।
CBI की हजारों पन्नों की चार्जशीट को कोर्ट ने खारिज करते हुए इसे भ्रामक बयानों पर आधारित बताया।
पिछले 4 साल से ED-CBI का ग़लत इस्तेमाल करके एक फ़र्ज़ी शराब घोटाला बनाया गया था। आज कोर्ट को यह फ़ैसला करना था कि इस मामले में मुक़दमा चलाया जाए या नहीं।
आज कोर्ट ने अपने फ़ैसले में कह दिया है कि यह इतना फ़र्ज़ी और टुच्चा केस है कि इसमें मुक़दमा तक नहीं चलाया जा सकता है।
— AAP (@AamAadmiParty) February 27, 2026
क्या था पूरा मामला?
यह पूरा विवाद दिल्ली सरकार की 2021-22 की आबकारी नीति (शराब नीति) से जुड़ा है।
आरोप था कि इस नीति में अनियमितताएं बरती गईं, जिससे निजी शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाया गया और बदले में AAP नेताओं ने रिश्वत ली।
CBI ने 17 अगस्त 2022 को केस दर्ज किया था, जिसके बाद मनीष सिसोदिया और बाद में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था।
अब कोर्ट के फैसले ने इस पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है।
आज सत्य की जीत हुई 🙏
BJP के बनाये शराब घोटाले की आज कोर्ट ने सच्चाई बता दी। आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने आजाद भारत का सबसे बड़ा षड्यंत्र रचा।
लेकिन आज कोर्ट ने कह दिया अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और AAP भ्रष्ट नहीं हैं। मैंने… pic.twitter.com/AATQKVvQl9
— AAP (@AamAadmiParty) February 27, 2026
CBI ने कहा- हाई कोर्ट जाएंगे
दूसरी ओर, फैसले के तुरंत बाद CBI ने कहा कि वे इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं और निचली अदालत के आदेश के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में अपील करेंगे।
CBI का कहना है कि जांच के कई पहलुओं को नजरअंदाज किया गया है।
