MP Dhar Road Accident मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार रात इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर चिकलिया फाटा के पास एक भयानक सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई।
मरने वालों में 6 मासूम बच्चे भी शामिल हैं।
गुरुवार सुबह जब तीन अलग-अलग गांवों नयापुरा, सेमलीपुरा और रामपुरा में मृतकों का अंतिम संस्कार हुआ, तो हर आंख नम थी और पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ था।
कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?
चश्मदीदों और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब 8:30 बजे मजदूरों से भरी एक पिकअप गाड़ी काफी तेज रफ्तार (लगभग 100 किमी/घंटा) में जा रही थी।
अचानक गाड़ी का टायर फट गया, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया।
अनियंत्रित पिकअप डिवाइडर फांदकर सड़क के दूसरी तरफ (रॉन्ग साइड) जा गिरी और सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप ने तीन-चार पलटी खाई।
चीख-पुकार मच गई और मौके पर ही कई लोगों ने दम तोड़ दिया।
#Update: बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में हो रहा है। यह दुर्घटना चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास घटी, जब मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। #MPAccident #Dhar https://t.co/OLutYDds2M pic.twitter.com/6s0VzGSFaE
— Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) April 29, 2026
गांवों में छाया मातम
इस हादसे में सबसे ज्यादा नुकसान नयापुरा गांव को हुआ है, जहां के 9 लोगों की मौत हुई।
इसमें एक ही परिवार के 8 सदस्य शामिल थे।
श्मशान घाट पर जब एक साथ इतनी अर्थियां पहुंचीं, तो वहां मौजूद हर शख्स का कलेजा मुंह को आ गया।
सेमलीपुरा के 5 और रामपुरा के 2 लोगों ने भी इस हादसे में अपनी जान गंवाई है।
अपनों को खोने वाले परिजन बदहवास हैं; कोई अपनी पत्नी की फोटो सीने से लगाए बैठा है, तो कोई बच्चों के कपड़ों को देखकर फफक-फफक कर रो रहा है।
Dhar, Madhya Pradesh: A pickup carrying 30–35 labourers overturned near a petrol pump in Dhar, killing 12, including two children, and injuring 13. The accident caused panic, with the injured admitted to a district hospital for treatment pic.twitter.com/w855XIkhE0
— IANS (@ians_india) April 29, 2026
घायलों की स्थिति और प्रशासन की मुस्तैदी
हादसे में 13 लोग घायल भी हुए हैं।
गंभीर रूप से घायल चार लोगों को इंदौर के MYH अस्पताल रेफर किया गया है, जिनमें से तीन की हालत नाजुक होने के कारण वे आईसीयू में भर्ती हैं।
इंदौर और धार के प्रशासनिक अधिकारी लगातार घायलों के उपचार की निगरानी कर रहे हैं।
डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि इलाज में कोई कोताही न बरती जाए।
Dhar में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल#Dhar #MadhyaPradesh #RoadAccident #BreakingNews #DharRoadAccident #Tragedy #Indore #PeoplesUpdate pic.twitter.com/JHrXpvRh93
— People’s Update (@PeoplesUpdate) April 29, 2026
DIG बोले- हादसे की वजह ओवर स्पीडिंग
इंदौर ग्रामीण डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह ओवर स्पीडिंग ही है।
साथ ही रोड इंजीनियरिंग और नेशनल हाईवे ऑफ इंडिया (NHAI) की गलती सामने आई है।
यहां टर्न पर न तो साइन बोर्ड लगे हैं और न ही स्टॉप सिग्नल।
हम इन सभी बिंदुओं को लेकर NHAI को पत्र लिखेंगे।
सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये और सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
इसके साथ ही, सभी घायलों का मुफ्त इलाज सरकार कराएगी।
धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चिकलिया फाटा के पास हुआ सड़क हादसा हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं।
मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 29, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।
Deeply pained to hear about the loss of lives in an accident in Dhar, Madhya Pradesh. I extend my heartfelt condolences to those who have lost their loved ones in this mishap. Prayers for the speedy recovery of the injured.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh each from PMNRF would be…
— PMO India (@PMOIndia) April 29, 2026
सड़क सुरक्षा पर सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हाईवे पर आए दिन गाड़ियां पलटती रहती हैं, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में मौतें पहली बार हुई हैं।
ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार इस रूट पर मौत का मुख्य कारण बनते जा रहे हैं।
प्रशासन और पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे।
#DharAccident #MadhyaPradesh #RoadSafety #MPNews #Tragedy #DharNews #CMO_MP #HighWayAccident
