HomeTrending NewsEid 2025: कुर्ता-पजामा से सेवई तक, जानें सौगात-ए-मोदी किट में मुस्लिमों को...

Eid 2025: कुर्ता-पजामा से सेवई तक, जानें सौगात-ए-मोदी किट में मुस्लिमों को क्या-क्या देंगे PM

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

What Is Saugat-e-Modi Kit: देशभर के 32 लाख मुस्लिम परिवारों को ईद से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक खास तोहफा दिया है।

भाजपा ने मंगलवार को सौगात-ए-मोदी अभियान की शुरुआत की।

इसके तहत देशभर में 32 लाख गरीब मुसलमानों को ईद मनाने के लिए विशेष किट दी जा रही है।

भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा ने इस अभियान की जिम्मेदारी संभाली है।

मोर्चे के 32 हजार कार्यकर्ता देश की 32 हजार मस्जिदों के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक ये किट पहुंचाएगी।

इसके लिए हर मस्जिद से 100 लोगों को मदद पहुंचाने का टारगेट रखा गया है।

क्या है सौगात-ए-मोदी किट में

सौगात-ए-मोदी किट में कपड़े और खाने पीने का सामान है।

  • लेडीज सूट का कपड़ा
  • आदमियों के लिए कुर्ता-पायजामा
  • दाल-चावल
  • सेवई
  • सरसों तेल
  • चीनी
  • बेसन
  • ड्राई फ्रूट्स

प्रत्येक किट की कीमत ₹500-₹600 के करीब बताई गई है।

eid 2025, Saugat e Modi kit, Saugat e Modi, pm modi, bjp,
What Is Saugat-e-Modi Kit

कब और क्यों शुरू हुई योजना?

यह योजना 25 मार्च को शुरू की गई है, जो ईद तक चलेगी।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने इसे गरीब मुस्लिम परिवारों की मदद के उद्देश्य से शुरू किया है, ताकि वे खुशी के साथ ईद मना सकें।

निजामुद्दीन से शुरू हुआ अभियान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में मंगलवार को दिल्ली के निजामुद्दीन से अभियान की शुरुआत हुई।

इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गरीब मुस्लिम परिवार बिना किसी परेशानी के त्योहार मना सकें।

सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में गरीब, कमजोर पड़ोसियों और रिश्तेदारों की मदद करने के महत्व पर जोर दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि मोर्चा गुड फ्राइडे, ईस्टर, नवरोज और भारतीय नववर्ष में भी भाग लेगा और ‘सौगात-ए-मोदी’ किट वितरित करेगा।

eid 2025, Saugat e Modi kit, Saugat e Modi, pm modi, bjp,
What Is Saugat-e-Modi Kit

मोर्चा का कहना है कि इससे सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा दिया जाएगा।

योजना का लाभ कैसे लें?

  • स्थानीय मस्जिद कमेटी से संपर्क करें और पूछें कि वे इस योजना में शामिल हैं या नहीं।
  • भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के स्थानीय नेताओं से जानकारी प्राप्त करें।
  • अगर आपका परिवार जरूरतमंद श्रेणी में आता है, तो संबंधित अधिकारियों से पंजीकरण की प्रक्रिया पूछें।
- Advertisement -spot_img