Daughter Salute On DGP’s Retirement: मध्य प्रदेश के पुलिस इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा।
पहली बार ऐसा अनोखा संयोग बन रहा है, जब DGP की विदाई परेड में उनकी DCP बेटी परेड कमांडर की जिम्मेदारी संभालेंगी।
मध्य प्रदेश के 30वें पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना सेवानिवृत्त जल्द ही होने जा रहे हैं।
वहीं एमपी में पहली बार ऐसा कुछ होने जा रहा है।
कोई बेटी अपने पिता के रिटायरमेंट पर उन्हें सलामी देगी।
MP पुलिस के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा कुछ
मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है।
सुधीर कुमार सक्सेना करीब 32 महीने का कार्यकाल पूरा करने के बाद रिटायर हो रहें हैं।
पुलिस महकमा जब प्रदेश के DGP को विदाई दे रहा होगा, तो उस फेयरवेल परेड की कमांडर और कोई नहीं बल्कि उनकी बेटी होंगी।
राजधानी के लाल परेड ग्राउंड स्थित मोती लाल नेहरू स्टेडियम में विदाई समारोह के तहत पुलिस महानिदेशक को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया जाएगा।

इस फेयरवेल परेड में कमांडर की जिम्मेदारी उनकी बेटी और आईपीएस अधिकारी सोनाक्षी सक्सेना संभालेंगी।
इस पर सोनाक्षी का कहना है कि मेरे लिए यह एक गर्व का क्षण है कि मैं उस परेड का हिस्सा बनूंगी।
बता दें सर्विंग डीजीपी के रिटायर होने पर विदाई परेड 15 अगस्त और 26 जनवरी की परेड की तरह ही होती है।
DCP इंटेलिजेंस के पद पर पदस्थ हैं सोनाक्षी
डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना की बेटी सोनाक्षी 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं।
उन्होंने 2019 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की थी।
वर्तमान में वह भोपाल में पुलिस उपायुक्त सूचना (DCP Intelligence) के पद पर पदस्थ हैं।

इससे पहले सोनाक्षी इंदौर में सहायक पुलिस आयुक्त और जबलपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में काम कर चुकी हैं।
सोनाक्षी को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ही परेड कमांडर की जिम्मेदारी दी गई थी।
दो साल पहले DGP बने थे सुधीर सक्सेना
मूल रूप से मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले सुधीर सक्सेना 1987 बैच एमपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।
डीजीपी केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर सीआईएसएफ के महानिदेशक भी रह चुके हैं।
इसके अलावा वह सीबीआई में भी काम कर चुके हैं।
उनकी नियुक्ति शिवराज सरकार में 4 मार्च 2022 को हुई थी।

पूर्व डीजीपी विवेक जौहरी के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने डीजीपी का पदभार ग्रहण किया था।
नए डीजीपी के नामों पर भी चर्चा शुरू
डीजीपी सुधीर सक्सेना के सेवानिवृत्त के साथ ही प्रदेश में नए डीजीपी के नामों पर भी चर्चा शुरू हो गई है।
आईपीएस अरविंद कुमार, आईपीएस कैलाश मकवाना और आईपीएस पवन श्रीवास्तव सहित कई नामों पर चर्चा हो रही है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जिसके नाम पर मुहर लगेगी, वही मध्य प्रदेश पुलिस का नया डीजीपी होगा।
संभावना जताई जा रही है कि राज्य सरकार इस माह के अंत तक नए डीपीजी के नाम की घोषणा कर सकती है।
ये खबर भी पढ़ें – MP में चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, 5 साल में ढाई लाख नौकरियां देगी सरकार