Homeन्यूजबच्चों की सर्दी-जुकाम की इन दो दवाओं के कॉम्बिनेशन पर सरकार ने...

बच्चों की सर्दी-जुकाम की इन दो दवाओं के कॉम्बिनेशन पर सरकार ने लगाया बैन, अब पैकेट पर वार्निंग लिखना अनिवार्य

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Child Cold Cough Syrup Ban: छोटे बच्चों की सेहत को लेकर केंद्र सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला लिया है।

सरकार ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि 4 साल से कम उम्र के बच्चों को सर्दी, जुकाम और नाक बंद होने की स्थिति में दिए जाने वाले विशेष फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद किया जाए।

किन दवाओं पर लागू हुआ नया नियम?

सरकार का यह आदेश क्लोरफेनिरामाइन मैलेट (Chlorpheniramine Maleate) और फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड (Phenylephrine Hydrochloride) के मिश्रण से बनी सभी दवाओं पर लागू होता है।

यह कॉम्बिनेशन आमतौर पर बच्चों के एंटी-कोल्ड और कफ सिरप में दिया जाता है।

क्लोरफेनिरामाइन का काम एलर्जी, बहती नाक और छींक रोकना होता है, जबकि फिनाइलेफ्राइन बंद नाक को खोलने में मदद करता है।

लेकिन इन दोनों साल्ट का एक साथ इस्तेमाल 4 साल से छोटे बच्चों के दिल की धड़कन बढ़ाने, बेचैनी और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा करने का जोखिम रखता है।

दवा कंपनियों के लिए सख्त निर्देश

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 26A के तहत जारी इस आदेश के अनुसार, अब सभी फार्मा कंपनियों के लिए यह अनिवार्य कर दिया गया है कि वे अपने दवा के पैकेट, बोतल के लेबल, अंदर की पर्ची और विज्ञापनों पर साफ-सुथरे अक्षरों में चेतावनी लिखें— “इस फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन का उपयोग 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए न करें।”

विशेषज्ञों की सिफारिश और पुरानी गाइडलाइंस

यह कड़ा कदम एक्सपर्ट कमेटी और ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (DTAB) की सिफारिशों के बाद उठाया गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस उम्र के बच्चों में इस दवा कॉम्बिनेशन से साइड इफेक्ट्स का खतरा अधिक होता है, जबकि बाजार में इससे अधिक सुरक्षित और असरदार विकल्प उपलब्ध हैं।

इससे पहले अप्रैल 2025 में भी कुछ चुनिंदा FDC दवाओं पर सीमित पाबंदी लगाई गई थी।

अब सरकार ने इसका दायरा बढ़ाते हुए इस साल्ट से बनने वाली सभी कॉम्बिनेशन दवाओं को पूरी तरह से बैन कर दिया है।

माता-पिता के लिए जरूरी सुझाव

छोटे बच्चों में सामान्य सर्दी-जुकाम होने पर खुद से कोई भी एंटी-कोल्ड या कफ सिरप न दें।

डॉक्टरों का भी यही मानना है कि 5 साल से छोटे बच्चों को बिना डॉक्टरी सलाह के भारी दवाइयां देने से बचना चाहिए।

cough syrup ban, cough medicines, cough syrup, children cough syrup

यदि बच्चे को जुकाम या खांसी की समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही सुरक्षित विकल्प का चयन करें।

#ChildSafety #ColdMedicineBan #HealthMinistry #KidHealthAlert #PediatricCare #DrugSafety #ParentingAlert

- Advertisement -spot_img