India Bangladesh Cricket: बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच अब खेल के मैदान से दोस्ती की नई सुगबुगाहट शुरू हुई है।
बांग्लादेश के नए खेल मंत्री अमीनुल हक ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और भारत सरकार के साथ बिगड़े रिश्तों को सुधारने की मंशा जाहिर की है।
मंत्री ने साफ कहा है कि वे अतीत के विवादों को पीछे छोड़कर भारत के साथ एक नई और सकारात्मक शुरुआत करना चाहते हैं।
The Bangladesh Cricket Board (BCB) has extended its heartfelt congratulations to Md Aminul Haque on his appointment as the State Minister for the Ministry of Youth & Sports of the Bangladesh Government.
Aminul Haque’s leadership in the field of sports inspired a generation of… pic.twitter.com/0wfvd8qcWk
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) February 17, 2026
बदलाव की शुरुआत, PM ने दी बधाई
13 फरवरी, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के नेता तारक रहमान से फोन पर बात की और उन्हें जीत की बधाई दी।
पीएम मोदी ने साझा विकास और मजबूत रिश्तों पर जोर दिया।
इसके जवाब में बांग्लादेश की नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने भी सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि वे आपसी सम्मान और शांति के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं।

खेल मंत्री अमीनुल हक का विजन
शपथ लेने के तुरंत बाद खेल मंत्री अमीनुल हक सक्रिय नजर आ रहे हैं।
उन्होंने भारतीय डिप्टी हाई कमिश्नर से मुलाकात कर क्रिकेट और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।
हक का मानना है कि खेल के जरिए दोनों देशों के बीच की दूरियां कम की जा सकती हैं।
उन्होंने स्वीकार किया कि वर्ल्ड कप में हिस्सा न ले पाना एक नुकसान था, जिसे अब बातचीत के जरिए सुलझाना जरूरी है।
Bangladesh’s new sports minister Aminul Haque seeks to “resolve issue” with India after T20 WC row
Read @ANI Story | https://t.co/4lVKC0iUQD #Bangladesh #IndiaBangladesh #T20WC2026 #T20WorldCup2026 #AminulHaque pic.twitter.com/H9ta43HYyo
— ANI Digital (@ani_digital) February 19, 2026
कैसे शुरू हुआ विवाद
दरअसल, पिछले कुछ महीनों में भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट को लेकर काफी तनाव रहा।
विवाद की शुरुआत तब हुई जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में भारत में तीखी प्रतिक्रिया सामने आईं।
इसका असर आईपीएल (IPL) पर पड़ा।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने भारी भरकम राशि (9.2 करोड़ रुपये) में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को खरीदा था, लेकिन BCCI के हस्तक्षेप के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।
🕊️ Mustafizur Rahman Chooses Restraint Amid IPL Release Controversy 🏏
Bangladesh fast bowler Mustafizur Rahman was offered the option to pursue legal action against Kolkata Knight Riders (KKR) following what was described as a non-sporting release from IPL 2026, reportedly due… pic.twitter.com/nt7T7Pwfxl
— The Cricket🏏Village 🇬🇧🇵🇰🇦🇺🇮🇳🇿🇦🇧🇩🇱🇰 (@MSohailAfzal10) January 15, 2026
इस घटना ने बांग्लादेश में राजनीतिक तूल पकड़ लिया।
तत्कालीन सरकार ने इसे सम्मान का मुद्दा बनाते हुए बांग्लादेश में आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी।
विवाद इतना बढ़ा कि बांग्लादेश ने सुरक्षा का हवाला देते हुए भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने से ही इनकार कर दिया।

कैसे बिगड़ती गई बात?
जनवरी के महीने में इस विवाद ने नाटकीय मोड़ लिया था।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बार-बार ICC से गुहार लगाई कि उनके मैच भारत से बाहर शिफ्ट किए जाएं, क्योंकि उन्हें अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा का डर है।
हालांकि, ICC ने भारत को पूरी तरह सुरक्षित बताते हुए इस मांग को खारिज कर दिया।
नतीजा यह हुआ कि बांग्लादेश वर्ल्ड कप से बाहर हो गया और उनकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री मिल गई।

कुलमिलाकर भारत और बांग्लादेश के रिश्ते सिर्फ व्यापार या राजनीति तक सीमित नहीं हैं, क्रिकेट दोनों देशों के लोगों की भावनाओं से जुड़ा है।
अगर अमीनुल हक की यह कोशिश कामयाब होती है, तो आने वाले समय में हमें फिर से मैदान पर भारत-बांग्लादेश की रोमांचक भिड़ंत देखने को मिल सकती है।


