Professor Proposing Student: कर्नाटक के तुमकुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने गुरु-शिष्य के रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यहाँ के श्री सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज (SSMC) में एक असिस्टेंट प्रोफेसर को अपनी ही छात्रा से प्यार का इजहार करना इतना महंगा पड़ा कि उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, घटना क्लासरूम के अंदर की है। असिस्टेंट प्रोफेसर साहब क्लास ले रहे थे, तभी अचानक उन पर ‘फिल्मी रंग’ चढ़ गया।
उन्होंने पूरी क्लास के सामने घोषणा की कि वह इस बैच से मिले प्यार को और नहीं रोक पा रहे हैं और वह बैच की ही एक छात्रा को प्रपोज करना चाहते हैं।
प्रोफेसर ने यहाँ तक कह दिया कि प्रपोजल के बाद वह पूरी क्लास को चॉकलेट बांटेंगे।

इसके बाद उन्होंने छात्रा को ‘आई लव यू’ कह दिया।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
छात्रा ने सिखाया सबक, छात्रों का फूटा गुस्सा
प्रोफेसर को लगा होगा कि यह कोई रोमांटिक सीन है, लेकिन हकीकत इसके उलट निकली। जैसे ही प्रोफेसर पोडियम से नीचे उतरे, छात्रा ने कड़ा विरोध किया।
छात्रा ने प्रोफेसर को तुरंत प्रिंसिपल से बात करने की चुनौती दी।
जब विवाद बढ़ा, तो प्रोफेसर साहब पैंतरेबाजी पर उतर आए।

उन्होंने दावा किया कि छात्रा ने ही उन्हें पहले प्रपोज किया था और उनके पास इसके सबूत (CCTV फुटेज) हैं।
हालांकि, जब छात्रा ने सबूत दिखाने को कहा, तो प्रोफेसर बगलें झांकने लगे और बात टालने की कोशिश की।
कैंपस में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
जैसे ही यह बात कॉलेज के अन्य छात्रों तक पहुँची, माहौल गरमा गया।
गुस्से से आगबबूला छात्रों ने प्रोफेसर को घेर लिया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्रा प्रोफेसर को अपने सैंडल/जूते से मार रही है और बाकी छात्र उन पर घूंसे बरसा रहे हैं।
प्रोफेसर अपनी जान बचाने के लिए पूरे कैंपस में भागते रहे, लेकिन छात्रों ने उन्हें उनकी कार के पास पकड़ लिया और दोबारा धुनाई की।
प्रोफेसर जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर वहां से निकल पाए।

कॉलेज प्रशासन की कार्रवाई
बता दें कि यह मेडिकल कॉलेज कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर का है।
मामला हाई-प्रोफाइल होने और वीडियो सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया है।
आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया गया है।
कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
