Homeन्यूजजेब पर भारी पड़ेगी जंग: 1 अप्रैल से दूध, ब्रेड और जूते-चप्पल...

जेब पर भारी पड़ेगी जंग: 1 अप्रैल से दूध, ब्रेड और जूते-चप्पल होंगे महंगे! जानें क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Prices Rise from April 1st: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का असर अब भारत के आम आदमी की थाली और उसकी जेब पर भी पड़ने वाला है।

ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच गहराते तनाव ने न केवल अंतरराष्ट्रीय राजनीति को गरमा दिया है, बल्कि इसका सीधा प्रहार मध्यम वर्ग के बजट पर होने जा रहा है।

1 अप्रैल से आपके घर का राशन, बच्चों के बिस्किट और यहां तक कि आपके पैरों के जूते-चप्पल भी महंगे होने वाले हैं।

Prices Rise from April 1st

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

इस महंगाई के पीछे सबसे बड़ा कारण है कच्चा तेल (Crude Oil)

युद्ध की वजह से सप्लाई चेन टूट गई है और कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं।

चूंकि प्लास्टिक और कई तरह के केमिकल्स पेट्रोकेमिकल्स (कच्चे तेल के सह-उत्पाद) से बनते हैं, इसलिए इनकी निर्माण लागत (In-put cost) में भारी बढ़ोतरी हुई है।

साथ ही, कॉमर्शियल एलपीजी की भारी किल्लत ने आग में घी डालने का काम किया है।

US Russian Oil Sanctions Relief, Crude Oil Price $100, US Treasury License Russian Oil, Iran Israel War Impact on Oil, Strait of Hormuz Oil Supply, Donald Trump Oil Policy, Russia India Oil Trade,

क्या-क्या होगा महंगा? (अनुमानित दरें)

मध्यप्रदेश एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज और बड़े उद्योगपतियों का मानना है कि रोजमर्रा की चीजों में 20 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी तय है।

  1. ब्रेड और बिस्किट: 5 रुपए वाला बिस्किट का पैकेट अब 6 रुपए का हो सकता है। वहीं 30 रुपए वाली ब्रेड की थैली 35 रुपए तक पहुंच सकती है।

  2. पहनावा: 100 रुपए वाली साधारण चप्पल के लिए अब आपको 120-125 रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं।

  3. साफ-सफाई: 1 किलो सर्फ या डिटर्जेंट पाउडर पर 15 से 20 रुपए की सीधी बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

  4. इलेक्ट्रॉनिक सामान: एसी और फ्रिज जैसे कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की कीमतों में भी उछाल आएगा क्योंकि इनके निर्माण में प्लास्टिक और कंप्रेसर गैस का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है।

The Pinch of Inflation, Iran-Israel Conflict Impact, Prices Rise from April 1st, Plastic Price Increase, LPG Crisis, Middle East Crisis and India, Prices of Everyday Essentials, Biscuits Bread Become Expensive, Household Kitchen Budget, Utility News, Business News, Inflation Expected to Rise

कंपनियों की नई रणनीति: दाम वही, वजन कम

जब कंपनियां सीधे तौर पर दाम नहीं बढ़ा पातीं, तो वे ‘श्रिंकफ्लेशन’ (Shrinkflation) का सहारा लेती हैं।

यानी पैकेट की कीमत तो वही रहेगी, लेकिन उसके अंदर के सामान का वजन कम कर दिया जाएगा।

उदाहरण के लिए, 1 रुपए वाली जो चॉकलेट पहले 10 ग्राम की आती थी, वह अब सिर्फ 7 या 8 ग्राम की रह जाएगी।

इससे आपकी जेब से पैसा तो उतना ही निकलेगा, लेकिन आपको सामान कम मिलेगा।

The Pinch of Inflation, Iran-Israel Conflict Impact, Prices Rise from April 1st, Plastic Price Increase, LPG Crisis, Middle East Crisis and India, Prices of Everyday Essentials, Biscuits Bread Become Expensive, Household Kitchen Budget, Utility News, Business News, Inflation Expected to Rise

प्लास्टिक उद्योग पर संकट के बादल

सबसे बुरा असर प्लास्टिक सेक्टर पर पड़ा है।

पिछले एक महीने में प्लास्टिक दाने (LDPE) की कीमत 110 रुपये से बढ़कर 180 रुपये प्रति किलो हो गई है।

उद्योगों का कहना है कि कच्चे माल के दाम 50% से 70% तक बढ़ चुके हैं।

इसका असर पानी की बोतलों, बाल्टियों, टंकियों और कंटेनरों पर पड़ेगा, जिनके दाम 40% तक बढ़ सकते हैं।

ऑल इंडिया प्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अनुसार, इस संकट की वजह से देश की करीब 50 हजार प्लास्टिक फैक्ट्रियों पर ताला लगने की नौबत आ गई है।

अकेले गुजरात, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में हजारों यूनिट्स ने उत्पादन बंद कर दिया है क्योंकि उन्हें 80 रुपये किलो वाली गैस अब 150 रुपये में भी नहीं मिल पा रही है।

बेरोजगारी का डर और सरकार से मांग

इस उद्योग से सीधे तौर पर 5 लाख लोग जुड़े हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे, तो 2 से 3 लाख लोग बेरोजगार हो सकते हैं।

उद्योग जगत ने सरकार से दो बड़ी मांगें की हैं:

  1. प्लास्टिक उत्पादों पर GST को 18% से घटाकर 5% किया जाए।

  2. बैंकों द्वारा उद्योगों की वर्किंग कैपिटल लिमिट 20% तक बढ़ाई जाए, ताकि वे कैश की कमी से निपट सकें।

MP Bus Strike 2026, Madhya Pradesh Bus Strike, Holi Bus Strike MP, Chief Minister Smooth Public Transport Service, MP Transport Policy Protest, Madhya Pradesh Transport News, Bus Operators Strike MP, Holi 2026 Travel Crisis.

1 अप्रैल से लागू होने वाले ये नए रेट्स आम आदमी के लिए किसी झटके से कम नहीं होंगे।

पुराने स्टॉक खत्म होते ही बाजार में नई कीमतें प्रभावी हो जाएंगी।

पश्चिम एशिया का तनाव अब हमारे किचन और खरीदारी की लिस्ट में भी साफ नजर आने वाला है।

#Inflation2026 #PriceHike #MiddleEastCrisis #CommonManBudget #PlasticIndustry #EconomyUpdate #FuelPriceRise #April1PriceChange

- Advertisement -spot_img