Homeन्यूजकाला चश्मा और स्टाइलिश सूट: CM से 1 करोड़ का सम्मान लेने...

काला चश्मा और स्टाइलिश सूट: CM से 1 करोड़ का सम्मान लेने इस अंदाज में पहुंचीं क्रांति गौड़

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Kranti Goud: जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जबलपुर में आयोजित समारोह में मध्य प्रदेश की बेटी और महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य क्रांति गौड़ को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक करोड़ रुपये के चेक से सम्मानित किया।

इस मौके पर क्रांति के माता-पिता भी उनके साथ मौजूद थे।

इस कार्यक्रम में वर्चुअल तौर पर जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रांति गौड़ की उपलब्धि को सराहा और कहा कि विश्व कप में जनजातीय समाज की इस बेटी ने अहम भूमिका निभाई।

इस मौके पर क्रांति ने ब्लैक चश्मा लगाया हुआ था और सूट पहना हुआ था, जिसमें वो खूब जंच रही थीं।

कौन हैं क्रांति गौड़?

क्रांति गौड़ मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के घुवारा गांव की रहने वाली हैं और एक आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओर से विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 महत्वपूर्ण विकेट लिए थे।

यह सम्मान न सिर्फ उनकी खेल प्रतिभा, बल्कि राज्य की आदिवासी बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए उन्हें प्रणाम किया।

उन्होंने कहा, “31 अक्टूबर को हमने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई और आज बिरसा मुंडा की जयंती मना रहे हैं। विश्व कप में भारत की टीम में शामिल हमारी जनजातीय समाज की बेटी क्रांति गौड़ ने अहम भूमिका निभाई। हमारी सरकार आदिवासी इलाकों में खेलों को बढ़ावा दे रही है।”

शालिनी एप और सांस्कृतिक कार्यक्रम

इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी मौजूद रहे।

आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह ने कलाकारों के साथ मिलकर ढोल बजाकर नृत्य किया।

इस मौके पर ‘शालिनी’ नामक एक नए मोबाइल एप्लिकेशन का भी शुभारंभ किया गया, जिसके जरिए जनजातीय समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं की सीधी जानकारी मिल सकेगी।

आलीराजपुर में सीएम का भाषण

इसी दौरान, आलीराजपुर में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने वोट के अधिकार को लेकर बिहार को बदनाम किया था, लेकिन अब जनता ने उन्हें साफ झाड़ू दे दी है। अब इन राजकुमारों को घर भेजना पड़ेगा।”

सीएम ने आदिवासी नायक छीतू सिंह किराड़ की प्रतिमा का लोकार्पण भी किया और कहा कि कांग्रेस ने कभी उन्हें याद नहीं किया, जबकि उन्होंने 1882 में अंग्रेजों के खिलाफ 7,000 आदिवासियों की सेना बनाई थी।

क्रांति गौड़ ने क्या कहा?

सम्मानित होने के बाद क्रांति गौड़ ने कहा, “मैं मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझे इस बड़े मंच पर सम्मानित किया। जब विश्व कप का फाइनल मैच चल रहा था, तब पूरा स्टेडियम भरा हुआ था। हमें सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए विश्व कप जीतना था।”

Kranti Goud, Tribal Pride Day, Madhya Pradesh, CM Mohan Yadav, PM Modi, tribal cricketer, Women's World Cup, Birsa Munda Jayanti, Chhitu Singh Kirad, Shalini App, Tribal Honor, Tribal Gaurav Diwas, Kranti Goud 1 crore, Jabalpur, Alirajpur, MP News

जनजातीय गौरव दिवस पर मध्य प्रदेश सरकार ने आदिवासी समाज के गौरव और योगदान को उजागर करने का काम किया।

क्रिकेटर क्रांति गौड़ का सम्मान, आदिवासी नायकों की याद और नई योजनाओं का शुभारंभ इसका जीवंत उदाहरण है।

- Advertisement -spot_img