Homeन्यूजMP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: CM मोहन यादव के विदेश दौरे से...

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: CM मोहन यादव के विदेश दौरे से ठीक पहले 11 IAS और 6 SAS अफसरों के तबादले

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक कसावट देने के लिए मोहन यादव सरकार ने देर रात एक बड़ा कदम उठाया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विदेश (दुबई) दौरे पर रवाना होने से ठीक पहले राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने बड़ा फेरबदल करते हुए 11 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों और 6 राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अफसरों की नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं।

इस प्रशासनिक फेरबदल में सचिव और अपर सचिव स्तर के कई बड़े चेहरे शामिल हैं। सबसे मुख्य बदलाव सागर संभाग में देखने को मिला है।

अनिल सुचारी को हटाकर दिलीप को नया सागर कमिश्नर बनाया

सरकार ने सागर संभाग के मौजूदा आयुक्त (कमिश्नर) अनिल सुचारी को उनके पद से हटा दिया है।

उनकी जगह वरिष्ठ IAS अधिकारी दिलीप कुमार को सागर संभाग का नया कमिश्नर बनाया गया है।

विभागों के इस पुनर्गठन में कई अन्य बड़े अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किए गए हैं।

महिला-बाल विकास और राजस्व विभाग में अफसरों के विभाग बदले

महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त निधि निवेदिता को अब ओएसडी-सह-प्रधान राजस्व आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है, साथ ही उन्हें आयुक्त भू-अभिलेख का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं, ओएसडी-सह-श्रम आयुक्त संदीप जीआर का तबादला करते हुए उन्हें ओएसडी-सह-आयुक्त महिला एवं बाल विकास विभाग पदस्थ किया गया है।

संदीप जीआर को ‘अटल बिहारी वाजपेयी बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन’ के पदेन मिशन संचालक की भी जिम्मेदारी दी गई है।

राजस्व और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में भी बड़े बदलाव हुए हैं। प्रमुख राजस्व आयुक्त अनुभा श्रीवास्तव को अब सचिव, राजस्व विभाग की कमान सौंपी गई है।

इसके अलावा, आयुक्त-सह-संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण सतेंद्र सिंह को अब पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में सचिव पद की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

6 जिला पंचायत CEO भी बदले गए

एक अन्य तबादला सूची में सामान्य प्रशासन विभाग ने 6 राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) अधिकारियों को इधर से उधर किया है।

इन अधिकारियों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) जिला पंचायत और उज्जैन में आयोजित होने वाले आगामी सिंहस्थ मेले के लिए ‘अपर मेला अधिकारी’ के महत्वपूर्ण पद पर तैनात किया गया है।

माना जा रहा है कि यह फेरबदल प्रशासनिक गतिशीलता और उज्जैन सिंहस्थ की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

#MPIASTransfer #MPNews #MadhyaPradeshPolitics #MohanYadav #SagarCommissioner #MPBureaucracy #UjjainSimhastha #MPAdministration

- Advertisement -spot_img