Jitu Umang on Vijaypur MLA: मध्य प्रदेश के विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन शून्य (निरस्त) घोषित होने के बाद सियारी गलियारों में हलचल शुरू हो गई है।
इस फैसले के बाद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
जीतू पटवारी ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस इस मामले में चुप नहीं बैठेगी।
उन्होंने घोषणा की कि हाई कोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी।
कांग्रेस का रुख: ‘दबाव की राजनीति और भेदभाव’
पटवारी का कहना है कि वे न्यायपालिका का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि देश की सबसे बड़ी अदालत से मुकेश मल्होत्रा को न्याय मिलेगा।
विजयपुर उपचुनाव के मामले में हम आज ही सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे।
हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है कि सत्य और लोकतंत्र की रक्षा होगी, और दलित-आदिवासी समाज के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
: श्री Jitu Patwari जी, प्रदेश… pic.twitter.com/KeRMfJ2zvX
— MP Congress (@INCMP) March 10, 2026
पटवारी ने भाजपा पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी को यह हजम नहीं हो रहा कि एक आदिवासी नेता चुनाव जीतकर विधानसभा की दहलीज तक पहुंच गया।
उन्होंने बीना विधायक निर्मला सप्रे का उदाहरण देते हुए सरकार को चुनौती दी कि अगर उनमें वाकई हिम्मत है, तो उनके मामले में भी इसी तरह का फौरन निर्णय करवाकर दिखाएं।
विजयपुर उपचुनाव को लेकर माननीय उच्च न्यायालय का निर्णय आश्चर्यजनक है।
इस पूरे प्रकरण ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का दलित और आदिवासी विरोधी चेहरा बेनकाब कर दिया है।: श्री @jitupatwari जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष.
📍भोपाल. pic.twitter.com/5v9nccDOwZ
— MP Congress (@INCMP) March 10, 2026
उमंग सिंघार के तीखे तेवर: ‘सरकार की सुस्त चाल’
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सूचना आयोग में खाली पदों को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया।
उन्होंने कहा कि सरकार सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के मामले में “सांप की तरह धीरे-धीरे रेंग रही है”।
उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से बातचीत हुई है, लेकिन काम की गति बहुत धीमी है।
सिंघार का मानना है कि नियुक्तियों में देरी करके सरकार पारदर्शिता से बचना चाहती है।
विजयपुर प्रकरण में न्यायालय के निर्णय का हम सम्मान करते हैं। लोकतंत्र में न्यायिक प्रक्रिया सर्वोपरि है और जिला न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक न्याय पाने का अधिकार सभी को है। मुकेश मल्होत्रा जी के लिए भी सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े खुले हैं और हम कानूनी सलाह लेकर न्याय के… pic.twitter.com/KzfhxdMEWD
— Umang Singhar (@UmangSinghar) March 10, 2026
यही नहीं, सिंघार ने पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा से जुड़े मामलों और राज्यसभा की सीटों के समीकरणों पर भी भाजपा को घेरा।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दबाव बनाकर अपने पक्ष में फैसले करवाने की कोशिश करती है ताकि विपक्षी दलों को कमजोर किया जा सके।
साथ ही, उन्होंने महंगाई और गैस सिलेंडर की किल्लत पर भी सरकार को ‘कुंभकर्णी नींद’ से जागने की नसीहत दी।
ईरान–इज़राइल युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियाँ लगातार बदल रही हैं।
सरकार समीक्षा बैठकों की बात कर रही है, लेकिन केवल बैठकों से जनता को राहत नहीं मिलती। कोविड के समय भी यही कहा गया था कि धैर्य रखें, सब ठीक हो जाएगा, लेकिन देश ने उस दौर में भारी कठिनाइयाँ देखीं।
आज सवाल यह… pic.twitter.com/bZOeuWvqcD
— Umang Singhar (@UmangSinghar) March 10, 2026
‘कोर्ट का अपमान कर रही कांग्रेस’- BJP
कांग्रेस के इन आरोपों पर भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कड़ा जवाब दिया।
इंदौर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि न्यायालय के फैसले का सभी को सम्मान करना चाहिए।
खंडेलवाल ने जीतू पटवारी और अन्य कांग्रेस नेताओं के बयानों को उनकी अज्ञानता बताया।
उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं और अदालतों पर टिप्पणी करना कांग्रेस की पुरानी आदत बन गई है।
अब देखना है कि आगे इस मामले में क्या नया मोड़ आता है।
क्या कांग्रेस विजयपुर की विधायकी दोबारा हासिल कर पाएगी? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
#MPPolitics #JituPatwari #UmangSinghar #VijaypurElection #BJPMP #CongressMP #HighCourtDecision #MadhyaPradeshNews


