Homeन्यूजबिहार इलेक्शन 2025: NDA की सीटों का बंटवारा फाइनल, जानें किस पार्टी...

बिहार इलेक्शन 2025: NDA की सीटों का बंटवारा फाइनल, जानें किस पार्टी को मिली कितनी सीटें

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Bihar NDA Seat Sharing: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA गठबंधन का सीट बंटवारा लगभग तय हो गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दिल्ली यात्रा के बाद सहयोगी दलों में अंतिम सहमति बन गई है।

हालांकि, इसकी अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की जाएगी।

NDA गठबंधन का सीट बंटवारा

सूत्रों के अनुसार, बिहार की कुल 243 सीटों में से NDA के सहयोगी दलों को निम्नलिखित सीटें आवंटित हुई हैं:

  • जनता दल (यूनाइटेड) – JDU: 102 सीटें
  • भारतीय जनता पार्टी – BJP: 101 सीटें
  • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) – LJP(R): 20 सीटें
  • हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM): 10 सीटें
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM): 10 सीटें

पिछले चुनाव से तुलना

इस बार का सीट बंटवारा पिछले चुनाव से अलग है।

2020 के विधानसभा चुनाव में BJP ने 110 और JDU ने 115 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

इस बार JDU, BJP से एक सीट अधिक पर चुनाव लड़ेगी।

NDA में नीतीश बड़े भाई की भूमिका में

यह इस बात का संकेत है कि NDA गठबंधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी JDU की प्रमुख भूमिका बनी हुई है।

लोकसभा चुनाव में BJP ने 17, JDU ने 16, LJP ने 5 और जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने एक-एक सीट पर चुनाव लड़ा था।

लोकसभा चुनाव में BJP ने JDU से एक सीट ज्यादा पर चुनाव लड़ा था, लेकिन विधानसभा में JDU, BJP से एक-दो ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

nitish-kumar
nitish-kumar

जल्द होगी आधिकारिक घोषणा

अब सभी दलों के बीच यह तय करने पर चर्चा चल रही है कि कौन सी पार्टी किन विशिष्ट सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

यह बंटवारा NDA के बीच राजनीतिक समीकरणों को दर्शाता है और आने वाले चुनावों में गठबंधन की रणनीति को दिखाता है।

जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी औपचारिक घोषणा की जाने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें-

‘राहुल में थोड़ी भी शर्म है तो मोदीजी से माफी मांगें’, PM पर अर्मयादित बयान पर बोले अमित शाह

PM मोदी को गाली देने वाला मोहम्मद रिजवी गिरफ्तार: पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं का बवाल

बिहार में हो सकता है बड़ा आतंकी हमला: नेपाल बॉर्डर से घुसे 3 पाकिस्तानी आतंकी, पूरे राज्य में हाई अलर्ट

- Advertisement -spot_img