DID Contestant Rape Case: इंदौर में पहले जान-पहचान, फिर दोस्ती और प्यार से होते हुए लिव इन तक का सफर तय करने वाला एक जोड़ा इस वक्त सुर्खियों में है।
दरअसल, दो साल तक लिव इन में रहने के बाद लड़के ने लड़की के प्रेग्नेंट होने पर उससे फर्जी तरीके से शादी की।
लेकिन जब उसकी असलियत सामने आई तो लड़की ने उससे दूरी बना ली, जिसके बाद भी वो लड़की को परेशान करता रहा।
इसके बाद लड़की ने लड़के पर रेप केस दर्ज कराया।
दिलचस्प बात ये है कि लड़का पॉपुलर डांस रियलिटी टीवी शो डांस इंडिया डांस का कंटेस्टेंट भी रह चुका है।
तो आइए जानते हैं इस उलझे हुए केस की पूरी कहानी…
2017 में हुई लड़की से जान-पहचान
पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम अजय (परिर्वतित नाम) निवासी ट्रेजर फेंटेसी टाउनशिप, राऊ है।
युवती की 2017 में डांसिंग प्रोगाम के दौरान लड़के से जान पहचान हुई थी।

लड़के ने खुद को बॉलीवुड के डांस कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस का स्टूडेंट और डांस इंडिया डांस का प्रतियोगी बताया था।
लड़की उसके डांस से इंप्रेस हुई और दोनों में प्यार हो गया
फिर एक दिन लड़के ने उसे राऊ इलाके में ले जाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
2 साल लिव इन में रहे, लड़की प्रेग्नेंट हुई तो की फर्जी शादी
इसके बाद दोनों 2 साल तक लिव इन में रहे।
जून 2020 में लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो लड़के ने जिला कोर्ट ले जाकर कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवाकर कहा कि अब अपनी शादी हो गई है।
मगर लड़की ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की बात कही, जिस पर लड़के ने कहा कि बाद में बड़े लेवल पर शादी करेंगे।

4 फरवरी 2021 को लड़की ने एक बेटे को जन्म दिया।
इसके बाद वो बार-बार लड़के पर हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने के लिए दबाव डालती रही लेकिन लड़का हर बार उसकी बात टाल देता।
2022 में जेल गया लड़का, लड़की ने बनाई दूरी
इस बीच अक्टूबर 2022 में लड़के और उसके पिता एक जमीन के केस में जेल चले गए। फिर लड़की ने उससे दूरी बना ली।
कई महीनों बाद जेल से छूटने के बाद लड़का फिर लड़की पर लिव इन में रहने के लिए दबाव बनाने लगा और बच्चे से नहीं मिलाने को लेकर धमकाने लगा।

परेशान लड़की ने की शिकायत
परेशान होकर युवती ने कमिश्नर संतोष सिंह से शिकायत की थी।
राऊ पुलिस ने जब लड़के को पकड़ा तो उसने लड़की को पत्नी बताते हुए बतौर सबूत नोटरी से बनवाया मैरिज सर्टिफिकेट भी दिखाया लेकिन पुलिस ने इसे फर्जी माना।
इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म और हिंदू विवाह अधिनियम का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर लड़के को गिरफ्तार कर लिया।

डांस इंडिया डांस का कंटेस्टेंट रह चुका युवक
लड़का साल 2017 में टीवी शो डांस इंडिया डांस का कंटेस्टेंट रह चुका है और खुद को कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस का स्टूडेंट बताता था।