Homebreakingnewsमालदा हिंसा का ‘मास्टरमाइंड’ AIMIM नेता गिरफ्तार, एयरपोर्ट से भागने की कर...

मालदा हिंसा का ‘मास्टरमाइंड’ AIMIM नेता गिरफ्तार, एयरपोर्ट से भागने की कर रहा था कोशिश

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

मालदा हिंसा का ‘मास्टरमाइंड’ AIMIM नेता गिरफ्तार, बागडोगरा एयरपोर्ट से भागने की कर रहा था कोशिश

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक में हुई हालिया हिंसा और तनाव के मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है।

बंगाल पुलिस ने घटना के मास्टरमाइंड माने जा रहे अधिवक्ता और एआईएमआईएम नेता मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है।

मोफक्करुल की गिरफ्तारी तब हुई जब वो बागडोगरा एयरपोर्ट से राज्य छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मोफक्करुल इस्लाम के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद से ही उसकी तलाश जारी थी।

खुफिया जानकारी मिली थी कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए सिलीगुड़ी के पास बागडोगरा हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाला है।

जिसके बाद पुलिस की एक स्पेशल टीम ने जाल बिछाकर उसे टर्मिनल के पास से ही पकड़ लिया।

Dhurandhar 2 BO Collection: 15वें दिन भी नहीं रुकी ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 15: Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 17.80 करोड़ की धामकेदार कमाई की. फिल्म की ऑक्यूपेंसी 18.1% रही।

वहीं शोज की बात करें तो 15वें दिन फिल्म के शोज 17,030 रहे. बॉक्स ऑफिस पर अपनी दमदार कमाई से ‘धुरंधर 2’ ने कईं बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

वहीं जहां एक तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टारकास्ट की जमकर तारीफ हो रही है।

‘धुरंधर 2’ का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1,122.17 करोड़ है।

वहीं नेट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 937.32 करोड़ की ही कमाई की है।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 15 दिनों में वर्ल्डवाइड 1,492.17 करोड़ की कमाई कर ली है।

अपकमिंग दिनों में ये फिल्म 1500 करोड़ पार करने वाली है।

MP-राजस्थान और हरियाणा में बारिश, 9 राज्यों में अलर्ट

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में एवलांच की आशंका जताई गई है।

हिमाचल के अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल इलाके में एवलांच के खतरे को देखते हुए पर्यटकों की एंट्री पर रोका लगा दी है।

वहीं जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में लोगों को पहाड़ी और बर्फीले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

इधर, मध्य प्रदेश के 15 जिलों में गुरुवार को बारिश हुई। वहीं राजस्थान के सभी जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है।

हरियाणा के हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में गुरुवार को आंधी चली। दो दिन पहले हुई बारिश में करीब 100 गांवों में गेहूं, सरसों और चने की फसल को नुकसान पहुंचा है।

दिल्ली में भी शुक्रवार सुबह धूलभरी आंधी चली। इससे कई हिस्सों में विजिबिलिटी कम हो गई।

- Advertisement -spot_img