Shivraj Singh Chouhan Birthday: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 मार्च को 66 वर्ष के हो गए हैं।
राजनीति में ‘मामा’ के नाम से मशहूर शिवराज सिंह ने अपना जन्मदिन बेहद सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया।
उन्होंने न केवल अपने परिवार के साथ भोपाल के स्मार्ट पार्क में पौधारोपण किया, बल्कि अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा और पूरे प्रदेश की जनता के लिए कई बड़े उपहारों की घोषणा भी की।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर सिंधु भवन, भोपाल में भांजे-भांजियों के साथ आत्मीयता और स्नेह के बीच जन्मदिन मनाया।#GreenBday4Shivraj pic.twitter.com/QFHeO84HnS
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) March 5, 2026
PM ने दी बधाई, शिवराज ने लिए 5 संकल्प
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवराज सिंह चौहान को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके विनम्र स्वभाव और किसानों के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।
Best wishes to Union Minister Shri Shivraj Singh Chouhan Ji on his birthday. He is admired for his humble nature and connect with the people. He is working tirelessly for the welfare of our farmers and growth of the agriculture sector. Praying for his long and healthy life.…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 5, 2026
इस खास मौके पर शिवराज सिंह ने समाज सेवा के 5 मुख्य संकल्प लिए हैं:
- पर्यावरण संरक्षण: धरती को बचाने के लिए लगातार पौधारोपण।
- शिक्षा का प्रसार: गरीब बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना।
- स्वास्थ्य सेवा: दूर-दराज के इलाकों में मुफ्त इलाज पहुँचाना।
- दिव्यांग सेवा: दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाना।
- महिला उत्थान और सामाजिक समरसता: समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना।
मेरे मन में कुछ संकल्प हैं, जिनको मैं पूरा करने की कोशिश करूंगा।
– पर्यावरण की सेवा (पेड़ लगाना)
– सामाजिक समरसता
– नागरिक कर्तव्यों का पालन
– दिव्यांगों की सेवा
– प्रतिभाओं को प्रोत्साहन
– स्वदेशी अपनाएंतो ऐसे अनेक तरह के भाव मन में आए हैं, उनमें से कुछ आज से मैं प्रारंभ… pic.twitter.com/JqesORaaTK
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) March 5, 2026
‘मामा कोचिंग’ से साकार होंगे अफसर बनने के सपने
शिवराज सिंह ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अक्सर पैसे की कमी के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चे MPPSC, बैंकिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते।
इसके समाधान के लिए वे विदिशा, रायसेन और भैरुंदा में ‘मामा कोचिंग क्लासेस’ शुरू करने जा रहे हैं।
यहां बच्चों को एक भी पैसा खर्च नहीं करना होगा और उन्हें बेहतरीन शिक्षकों द्वारा कोचिंग दी जाएगी।
जन्मदिन आनंद, उत्सव और प्रसन्नता के साथ मनाते हैं, लेकिन मैं जन्मदिन के साथ जब सोचता हूँ, तो एक विचार मन में आता है कि जिंदगी का एक साल और कम हो गया। तब मन में एक संकल्प पैदा होता है कि जो बची हुई जिंदगी है, उसका कैसे सार्थक और बेहतर उपयोग करें।
प्रेम से सुंदर दुनिया में और कुछ… pic.twitter.com/YL7DVpuaQd
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) March 5, 2026
गांवों की चौखट तक आएगा ‘मामा चलित अस्पताल’
ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को देखते हुए, शिवराज सिंह ने ‘मामा चलित अस्पताल’ (Mobile Clinic) शुरू करने का निर्णय लिया है।
विदिशा लोकसभा क्षेत्र की 8 विधानसभाओं में ये वैन घूमेंगी।
- इसमें डॉक्टर, कंपाउंडर और जरूरी दवाइयां मौजूद रहेंगी।
- ईसीजी और ब्लड टेस्ट जैसी शुरुआती जांचें मौके पर ही हो सकेंगी।
- वैन एक तय समय पर गांवों के बीच खड़ी होगी, जहाँ आसपास के कई गांवों के लोग आकर अपना चेकअप करा सकेंगे।
हमने अपने संसदीय क्षेत्र की सभी आठों विधानसभाओं में आठ मोबाइल क्लीनिक प्रारंभ करने का संकल्प लिया है। इन मोबाइल क्लीनिकों में आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध रहेंगी। प्रारंभिक जाँचों – जैसे ईसीजी, रक्त परीक्षण वहाँ आसानी से हो सकेगा। इनमें डॉक्टर, कंपाउंडर और आवश्यक चिकित्सा स्टाफ उपस्थित… pic.twitter.com/gjJcxuorPl
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) March 5, 2026
दिव्यांगों और मेधावी छात्रों के लिए खास पहल
शिवराज सिंह ने अपने माता-पिता (प्रेम सिंह चौहान और सुंदरबाई चौहान) की स्मृति में ‘प्रेम-सुंदर सम्मान’ की शुरुआत की है।
इसके तहत विदिशा क्षेत्र के टॉपर्स को 51 हजार रुपये तक की सम्मान राशि दी जाएगी।
साथ ही, अब दिव्यांग भाई-बहनों को हाथ से चलाने वाली साइकिल के बजाय बैटरी वाली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल दी जाएगी, ताकि वे आसानी से आवाजाही कर सकें और अपना छोटा-मोटा रोजगार भी चला सकें।
गुलदस्ता नहीं, पौधा दें
शिवराज सिंह ने एक नई मिसाल पेश करते हुए अपने मंत्रालयों में निर्देश दिए हैं कि स्वागत के लिए फूलों के गुलदस्ते या शॉल का उपयोग न करें।
इसकी जगह अतिथि को पौधा भेंट किया जाए।
उन्होंने समर्थकों से भी अपील की है कि होर्डिंग्स पर पैसा बर्बाद करने के बजाय एक पेड़ लगाएं और उसकी फोटो पोर्टल पर अपलोड कर ‘शिव वृक्ष मित्र’ बनें।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर भोपाल स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में पौधा रोपा।
आप भी पौधा रोपें और फोटो अपलोड कर अपनी शुभकामनाएं दें।https://t.co/HzSgAcdhMg#GreenBday4Shivraj pic.twitter.com/OhzzJ4EmZw
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) March 5, 2026
एक नजर शिवराज सिंह के सफर पर
5 मार्च 1959 को सीहोर के एक छोटे से गांव में जन्मे शिवराज सिंह चौहान का सफर संघर्षों भरा रहा है।
1975 में छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाले शिवराज आपातकाल के दौरान जेल भी गए।
वे दर्शनशास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं और 1977 से आरएसएस से जुड़े हुए हैं।
मध्य प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने के बाद, अब वे केंद्र में कृषि और ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
Green Greetings For Mamaji
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइये, इस अवसर को पर्यावरण की सेवा के संकल्प में बदलें; पेड़ लगाकर अपनी शुभकामनाएं दें।#GreenBday4Shivraj pic.twitter.com/gQ2nUA8AcJ
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) March 5, 2026
#ShivrajSinghChouhan #MamaCoaching #MadhyaPradesh #Vidisha #FreeCoaching #GreenIndia #Shivraj66 #GreenBday4Shivraj


