Shivraj Singh Chouhan grandson: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर एक बार फिर खुशियां आई हैं।
चौहान परिवार में एक नए और नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है।
शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल और बहु रिद्धि माता-पिता बन गए हैं।
उनके घर एक प्यारे से बेटे ने जन्म लिया है। परिवार ने इस नन्हे बालक का नाम ‘अहान’ रखा है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
इस बेहद खास और खुशी के मौके पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो शेयर किया।
वीडियो साझा करते हुए उन्होंने अपने दिल की खुशी व्यक्त की और लिखा कि उनके घर में ‘अहान’ का आगमन अपार खुशियाँ लेकर आया है।
उन्होंने ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें और उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान को एक बार फिर दादा-दादी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें…

पूरे परिवार में उत्साह और खुशी का माहौल
नन्हे अहान के आने से पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। अहान के जन्म के साथ ही शिवराज के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान और बहु अमानत अब बड़े पापा और बड़ी मम्मी बन गए हैं।
वहीं, परिवार की सबसे छोटी और लाडली बच्ची ‘इला’ को भी अब एक छोटा भाई मिल गया है।
शिवराज सिंह चौहान ने अपने संदेश में लिखा कि अहान की छोटी सी किलकारी ने पूरे घर के माहौल को प्रेम, उमंग और आनंद से सराबोर कर दिया है। यह नन्हा बालक उनके पूरे परिवार के लिए ईश्वर का एक अनमोल और पवित्र आशीर्वाद है।

अपनी इस खुशी के साथ ही उन्होंने समधी संदीप जैन और समधिन स्वाति जैन (रिद्धि के माता-पिता) को भी नाना-नानी बनने पर बधाई दी।
साल 2026 में चौहान परिवार में यह दूसरी बड़ी खुशी
चौहान परिवार के लिए यह वर्ष अत्यंत शुभ और खुशियों से भरा रहा है। यह इस साल का दूसरा मौका है जब शिवराज सिंह चौहान दादा बने हैं।
इससे पहले, इसी साल 21 जनवरी 2026 को उनके बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान और बहु अमानत के घर दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में एक नन्हीं बेटी ने जन्म लिया था।
उस समय शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पोती का नाम ‘इला’ रखा था और सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा था— “आज हमारे घर सचमुच ‘लाड़ली लक्ष्मी’ का आगमन हुआ है।”

अब पोती इला के बाद पोते अहान के आने से शिवराज सिंह चौहान का परिवार पूर्णता और असीम खुशी का अनुभव कर रहा है।
सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री, समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा चौहान परिवार को लगातार बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।
#ShivrajSinghChouhan #GrandsonAhaan #KunalChouhan #ShivrajFamily #MPNews
