लोकसभा में स्पीकर बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश: 50 विपक्षी सांसदों ने पक्ष में वोट किया
लोकसभा में मंगलवार को विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला को पद हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव पेश किया।
50 से ज्यादा सांसदों ने पक्ष में वोट किया। इसके बाद पीठासीन ने प्रस्ताव पेश करने की परमिशन दे दी।
अब इस प्रस्ताव पर 10 घंटे चर्चा चलेगी।
विपक्ष ने ओम बिरला पर सदन की कार्यवाही में पक्षपात करने का आरोप लगाया है।
इस दौरान कांग्रेस ने स्पीकर की गैर-मौजूदगी में डिप्टी स्पीकर के नियुक्त ना करने पर सवाल उठाए।
कहा कि चेयर पर बैठे पीठासीन जगदंबिका पाल कैसे इस दौरान कार्यवाही चला सकते हैं।
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि देश का नेतृत्व कमकोर और बुजदिल है।
डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को देने की परम्परा रही है।
16वीं लोकसभा में NDA में शामिल रहे अन्नाद्रमुक के थंबीदुरई को यह पद दिया गया था, जबकि, 17वीं और 18वीं लोकसभा में किसी को भी डिप्टी स्पीकर नहीं बनाया गया।
ट्रम्प ने ईरान जंग पर पुतिन से बात की: कहा- रूस लड़ाई खत्म करने में मदद करना चाहता है
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का 11वां दिन हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से ईरान जंग और यूक्रेन के हालात पर 1 घंटे फोन पर बात की।
ट्रम्प ने बताया कि पुतिन ने कहा है कि रूस, ईरान जंग खत्म कराने में मदद करना चाहता है। हालांकि ट्रम्प ने उनसे कहा कि अगर वे रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में मदद करें तो वो ज्यादा बेहतर होगा।
फ्लोरिडा में मीडिया से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा कि ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह उनकी और पुतिन की पहली बातचीत थी।
राज्यसभा चुनाव से पहले 26 नेता निर्विरोध निर्वाचित: इनमें शरद पवार, रामदास आठवले, विनोद तावड़े, अभिषेक मनु सिंघवी शामिल
10 राज्यों की 37 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में 7 राज्यों के 26 उम्मीदवार बिना मुकाबले (निर्विरोध) के ही निर्वाचित हो गए हैं।
इनमें एनसीपी (शरद) प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।
कई राज्यों में विपक्षी दलों ने उम्मीदवार नहीं उतारे, जिसके कारण ये नेता बिना मतदान के ही राज्यसभा पहुंच गए।
हालांकि बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मुकाबला होना तय है।
इन राज्यों में अतिरिक्त उम्मीदवार मैदान में होने के कारण चुनाव कराया जाएगा।
ईरान की जंग में कूदा ऑस्ट्रेलिया, UAE को देगा मिसाइलें और सैन्य मैदद, तैनात करेगा विमान
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथली अल्बनीज ने मिडिल ईस्ट के लिए सैन्य मदद भेजने का ऐलान किया है।
रॉयर ऑस्ट्रेलियन एयरफोर्स का ‘E-7A वेजटेल सर्विलांस प्लेन’ और सैन्य कर्मियों को खाड़ी देशों में भेजा जाएगा।
करीब 4 हफ्तों तक विमान आसमान की निगरानी करेंगे। हवाई सुरक्षा में मदद करेंगे।
ऑस्ट्रेलिया UAE को मिडिल रेंस की एयर-टू-एयर मिसाइलें भी देगा।
जंग के बीच ईंधन पर भारत का बड़ा फैसला, बांग्लादेश में भेजेगा 5000 टन डीजल
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में जंग का आज 11वां दिन है। कई देशों में ईंधन संकट छाने लगा है।
इसी बीच भारत ईंधन पर बड़ा फैसला लिया है। भारत ने बांग्लादेश को 5000 टन डीजल की आपूर्ति करने का फैसला लिया है। यह फैसला इस समय काफी अहम फैसला माना जा रहा है।
मामले में बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (बीपीसी) के चेयरमैन मोहम्मद रेजानुर रहमान ने एएनआई को बताया कि हमारा भारत के साथ एक समझौता है और उस समझौते के अनुसार, भारत पाइपलाइन के माध्यम से प्रति वर्ष बांग्लादेश को 180,000 टन डीजल की आपूर्ति करेगा। अभी जो 5,000 टन डीजल आ रहा है, वह उसी समझौते का हिस्सा है।
रेजानुर रहमान ने आगे कहा कि समझौते के अनुसार, छह महीनों के भीतर बांग्लादेश में कम से कम 90,000 टन डीजल आयात किया जाना चाहिए। आज जो खेप आ रही है। वह 5,000 टन है। कहा कि हमें उम्मीद है कि अगले दो महीनों के भीतर हम शेष डीजल भी आयात कर लेंगे।
गुजरात-महाराष्ट्र और राजस्थान के 14 शहरों में टेम्परेचर 40°C पार
मार्च के दूसरे हफ्ते तक देश के उत्तरी-मैदानी इलाकों में तेज गर्मी पड़ने लगी है।
राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के 14 शहरों में सोमवार को पारा 40 से 41 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।
इनमें राजकोट, सुरेंद्रनगर, न्यू कांडला, अहमदाबाद, डीसा, केशोड, गांधीनगर, सूरत, अमरेली, अकोला, बरौडा, भुज, बाड़मेर और कांडला शामिल हैं।
वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों और महाराष्ट्र के विदर्भ में लू चलने लगी है। देश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 5°C या 12°C ज्यादा पहुंच गया है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में गर्मी के कारण एयरपोर्ट पर रनवे का डामर पिघल गया। इसके कारण 2 फ्लाइट्स को भोपाल डायवर्ट करना पड़ा।
अगले दो-तीन दिन तापमान में और बढ़ोतरी की आशंका है।
मंगलवार को बिहार, झारखंड, बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और केरल में बारिश का अलर्ट है। नगालैंड के कोहिमा, दीमापुर, सेमिन्यू और वोखा समेत कई जगहों पर सोमवार को भी करीब 40 मिनट तक बारिश-ओलावृष्टि हुई।


