लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, ‘नरेंदर-सरेंडर’ के नारे लगे: राहुल बोले- हमें हर बार बोलने से रोका जाता है
संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज का आज तीसरा दिन है।
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल में ही विपक्ष ने हंगामा शुरू किया। ‘नरेंदर-सरेंडर’ के नारे लगाए।
विपक्ष ने अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का भारत पर असर और गैस-पेट्रोल के मुद्दे पर चर्चा की मांग की।
लगातार हंगामे के चलते सदन दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित किया गया। 12 बजे से दोबारा कार्यवाही शुरू हुई।
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी और विपक्ष पर कई आरोप लगाए।
इस पर राहुल गांधी ने कहा कि हम जब भी बोलने को होते हैं हमे रोका-टोका जाता है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष और राहुल गांधी सदन को अराजकता में बदलना चाहते हैं कि यह स्वीकर नहीं है।
आज भी स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की जानी है।
इस पर चर्चा के लिए कल 10 घंटे का समय तय हुआ है, जिसमें मंगलवार को करीब 7 घंटे तक बहस हो चुकी है।
आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन को संबोधित करेंगे।
ईरान की मुस्लिमों से अपील- दुश्मन सैनिकों की जानकारी दें: जंग में 140 अमेरिकी सैनिक घायल
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 12वां दिन है।
ईरानी सेना ने पड़ोसी देशों और आस पास मुस्लिमों से अपील की है कि अगर उनके पास अमेरिकी और इजराइली सैनिकों के ठिकानों की जानकारी हो, तो वह ईरान को बताएं।
द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान का कहना है कि इससे सही जगह पर हमला किया जा सकेगा और आम लोगों को नुकसान से बचाया जा सकेगा।
ईरान के सेना प्रवक्ता जनरल अबोलफजल शेखरची ने आरोप लगाया कि इजराइल और अमेरिका महिलाओं, बच्चों और आम लोगों को निशाना बना रहे हैं।
इस बीच इस जंग का असर अमेरिकी सेना पर भी पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक करीब 140 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, जबकि 7 सैनिकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
तारिक रहमान ने भारत की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ, रिश्ते सुधारने इंटेलिजेंस चीफ को भेजा दिल्ली
बांग्लादेश की राजनीति में आए बड़े बदलाव के बाद अब पड़ोसी देश भारत के साथ अपने कूटनीतिक और सुरक्षा संबंधों को एक नई दिशा देने की कोशिश में जुट गया है.
बांग्लादेश में बीएनपी (BNP) की संभावित मजबूती और तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई सरकार ने भारत के साथ अविश्वास की खाई को पाटने के लिए अपने सबसे भरोसेमंद अधिकारी और इंटेलिजेंस चीफ को दिल्ली भेजा है.
यह यात्रा तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के बाद बांग्लादेश की ओर से भारत की पहली उच्चस्तरीय सुरक्षा यात्रा मानी जा रही है.
सूत्रों के मुताबिक, बांग्लादेश की शीर्ष रक्षा खुफिया एजेंसी ‘डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फोर्सेज इंटेलिजेंस’ (DGFI) के नवनियुक्त महानिदेशक, मेजर-जनरल कैसर राशिद चौधरी ने 1 से 3 मार्च के बीच दिल्ली का बेहद महत्वपूर्ण दौरा किया.
अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने भारतीय खुफिया एजेंसी ‘रॉ’ के प्रमुख पराग जैन और सैन्य खुफिया महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल आरएस रमन के साथ गहन चर्चा की.
राजस्थान में तापमान 40°C, MP में 39°C से ज्यादा: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी
मार्च में ही मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है।
राजस्थान में तापमान 40°C से ज्यादा रहा, सबसे ज्यादा बाड़मेर में 40.6°C रहा। तेज गर्मी के साथ-साथ 2 जिलों में हीटवेव और 19 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है।
मध्य प्रदेश में मार्च के दूसरे हफ्ते से ही तेज गर्मी होने लगी है। ग्वालियर-चंबल में तापमान सामान्य से 6°C से ज्यादा रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च के बाद गर्मी और बढ़ेगी।
मंगलवार को धार में पारा सबसे ज्यादा 39°C तापमान रहा। बाकी शहरों में 34°C से अधिक रहा।
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38°C से ज्यादा रहा, लेकिन आज सुबह लखनऊ, कानपुर समेत 15 शहरों में धुंध छाई।
बिहार में आज 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। इनमें गोपालगंज, बेगूसराय और नालंदा शामिल हैं। मंगलवार को सबसे ज्यादा तापमान सुपौल का रहा, जो 32.1°C था। पटना का भी 32°C रहा।
पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट है।


