HomebreakingnewsTOP NEWS: अकेले लड़ेंगे UP विधानसभा चुनाव- मायावती का ऐलान, इमरान खान...

TOP NEWS: अकेले लड़ेंगे UP विधानसभा चुनाव- मायावती का ऐलान, इमरान खान अस्पताल में होंगे भर्ती

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

जेल में बंद इमरान खान होंगे अस्पताल में भर्ती, आंखों के इलाज के लिए किए जाएंगे शिफ्ट

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर बड़ी खबर आई है।

सूत्रों के अनुसार, इमरान खान को जेल से अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा।

उन्हें आंखों की बीमारी के इलाज के लिए रावलपिंडी के अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

इमरान खान को 21 फरवरी से 26 फरवरी के बीच आइलिया इंजेक्शन की डोज दी जानी है.

इसके लिए आंखों की जांच के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा, जहां वे अपने परिजनों से भी मुलाकात कर सकेंगे।

सलमान के पिता सलीम खान वेंटिलेटर पर: परिवार के कई सदस्य अस्पताल पहुंचे

सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है।

मंगलवार सुबह उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, सलीम खान को घबराहट और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था।

बाद में दिमाग में खून का थक्का जमने और ब्लीडिंग होने की बात कही गई। हालांकि, उनके अस्पताल में भर्ती होने की वजह सामने नहीं आई है।

आज परिवार की अनुमति के बाद मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा।

‘अकेले लड़ेंगे UP विधानसभा चुनाव’, बसपा सुप्रीमो मायावती का ऐलान, गठबंधन की खबरों को नकारा

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 अकेले लड़ने का ऐलान किया है।

उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की खबरों का खंडन किया और कहा कि पार्टी चुनावी रण में अकेले उतरेगी और अकेले ही सरकार बनाएगी।

गठबंधन की खबरें फैलाकर पार्टी की इमेज खराब करने की कोशिश की जा रही है।

सुपर-8 की 7 टीमें तय: नंबर-8 का फैसला आज, नामीबिया जीता तो पाकिस्तान बाहर हो जाएगा

टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज की 7 टीमें तय हो चुकी हैं।

आखिरी टीम का फैसला बुधवार को पाकिस्तान-नामीबिया मैच से होगा।

अगर पाकिस्तान जीता तो टीम सुपर-8 के ग्रुप-2 में पहुंचेगा। अगर नामीबिया जीत गया तो अमेरिका ग्रुप-2 में पहुंच जाएगा।

टीम इंडिया ग्रुप-1 में रहेगी। जहां उसका सामना साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से होगा।

ग्रुप-1 में पहले ऑस्ट्रेलिया के आने की उम्मीद थी, लेकिन टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई है।

उसकी जगह ग्रुप-बी में से जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के ग्रुप-1 में क्वालीफाई किया है।

सीनियर एक्ट्रेस प्रवीना देशपांडे का निधन :परिवार ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

सीनियर एक्ट्रेस प्रवीना देशपांडे का मंगलवार को निधन हो गया।

इस बात की जानकारी एक्ट्रेस के परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी।

जिसके बाद मंगलवार दोपहर मुंबई के अंधेरी स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

एक्ट्रेस समय से कैंसर से जूझ रही थीं। 2019 में उन्हें मल्टीपल मायलोमा डायग्नोज हुआ था।

बता दें कि प्रवीना देशपांडे ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म रेडी में शालिनी चौधरी का रोल प्ले किया था।

इसके अलावा उन्होंने एक विलेन, गब्बर इज बैक और परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण जैसी फिल्मों में काम किया।

हाल ही में वे इमरान हाशमी की वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’’ में कैमियो रोल में नजर आई थीं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया।

इस बात की जानकारी मंगलवार शाम एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी।

उन्होंने पिता के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए श्रद्धांजलि दी और अपने पिता को याद किया।

बता दें कि सिद्धार्थ के पिता सुनील मल्होत्रा मर्चेंट नेवी में कैप्टन थे। रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ के पिता का शनिवार, 14 फरवरी को दिल्ली में निधन हुआ।

सिद्धार्थ ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर पिता के साथ अपनी बचपन से लेकर हाल के समय तक की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें पिता के साथ बिताए पल दिखे।

तस्वीरों में पिता के साथ उनकी मां रीमा, भाई हर्षद और पत्नी कियारा आडवाणी भी नजर आईं।

रतलाम में बारिश, इंदौर-ग्वालियर समेत 22 जिलों में अलर्ट

मध्य प्रदेश के 22 जिलों में बुधवार को आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है।

इनमें इंदौर, ग्वालियर-उज्जैन भी शामिल हैं। रतलाम जिले के अलग-अलग इलाकों में मंगलवार रात बारिश हुई है।

गुरुवार को भी ग्वालियर-चंबल में बारिश होने का अनुमान है।

बुधवार को जिन जिलों में बारिश होने के आसार हैं, उनमें इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, धार, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर शामिल हैं।

भोपाल, बड़वानी, खरगोन, देवास, सीहोर, विदिशा, सागर, दमोह, पन्ना और सतना में बादल छाए रह सकते हैं।

- Advertisement -spot_img