Homeन्यूजभोपाल के मॉल में महिला का अश्लील वीडियो बनाने की कोशिश

भोपाल के मॉल में महिला का अश्लील वीडियो बनाने की कोशिश

और पढ़ें

Video In Trail Room : मध्य प्रदेश की राजधानी के एक निजी मॉल में महिला का अश्लील वीडियो का मामला सामने आया।

महिला भोपाल में स्थित डीबी मॉल के शॉपर्स स्टॉप शॉप में खरीदारी के लिए आई थी।

ट्रायल रूम में कपड़े बदलने गई थी महिला

शॉपिंग करने के बाद जब महिला ट्रायल रूम में चेंज करने पहुंची तो उसके साथ वो हो गया जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी।

महिला जब चेंज कर रही थी तब उसे लगा कि कोई उसे देख रहा है। उसने ऊपर देखा तो वहां एक मोबाइल था।

महिला तुरंत चेंजिंग रूम के बाहर आई और बगल के चेंजिंग रूम में नॉक किया तो एक लड़का वहां बाहर निकला, जिसके हाथ में मोबाइल था।

मोबाइल में वीडियो बनाता कर्मचारी रंगे हाथों पकड़ाया

चेजिंग रूम में जिस वक्त महिला कपड़े चेंज कर रही थी तभी दुकानदार ने उसका वीडियो बनाने की कोशिश की।

महिला ने लड़के से पूछा कि क्या उसने कुछ रिकॉर्ड किया है तो उसने इंकार कर दिया।

इसके बाद महिला ने हंड्रेड डायल पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस लड़के को लेकर थाने आ गई।

आरोपी अरेस्ट, जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित महिला को जैसे ही इस बात का पता चला कि दुकानदार ने उसका कपड़े बदलते वक्त वीडियो बनाया है तो वो तुरंत एमपी नगर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

एमपी नगर थाने की पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक उन्होंने मोबाइल चेक किया है उसमें और किसी का वीडियो नहीं था। आरोपी का कोई आपराधिक भी रिकॉर्ड नहीं मिला है।

पुलिस ने डीबी मॉल सहित अन्य मॉल के कर्मचारियों को नोटिस दिया है कि वह अपने अपने कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन करवाएं साथ ही कैमरा की जानकारी भी दें ताकि इस तरह की घटना दोबारा ना हो।

ये खबर भी पढ़ें – रोल मॉडल MS Dhoni की तरह है Shooter स्वप्निल कुसाले की भी कहानी

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October