निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर में खुशियों का माहौल है। उनके बेटे और युवा क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी मंगेतर सानिया चंडोक के साथ मुंबई में एक भव्य समारोह के दौरान सात फेरे लिए।
इस हाई-प्रोफाइल शादी में मेहमानों की लिस्ट काफी लंबी और प्रभावशाली रही।
यहां बॉलीवुड, राजनीति, खेल और बिजनेस वर्ल्ड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।
बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन से लेकर आमिर खान और शाहरुख खान जैसे सितारे शामिल हुए।
खेल जगत की बात करें तो पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ स्टाइलिश अंदाज में नजर आए।
जहीर खान, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और अजीत अगरकर जैसे कई बड़े खिलाड़ी भी अपनी-अपनी पत्नियों के साथ यहां पहुंचे।
शादी में पूर्व बीसीसीआई सचिव और वर्तमान में आईसीसी के चेयरमैन जय शाह भी शामिल हुए।
सारा तेंदुलकर का जादू
शादी में अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर का जलवा सबसे अलग रहा। गुलाबी साड़ी में सारा की सादगी और खूबसूरती ने सबका ध्यान खींचा।
कौन हैं सानिया चंडोक?
सानिया चंडोक एक मशहूर बिजनेस घराने से ताल्लुक रखती हैं। वह ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं।
उनका परिवार इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप (जिसकी वैल्यू 1.6 लाख करोड़ है) और ब्रूकलिन क्रीमरी जैसे बड़े ब्रांड्स का मालिक है, लेकिन सानिया खुद को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं।
वह मुंबई में ‘Mr. Paws Pet Spa & Store’ की डायरेक्टर हैं, जो पालतू जानवरों की केयर और ग्रूमिंग का काम करता है।