IndiavsPak T20 World Cup: 15 फरवरी को कोलंबो (श्रीलंका) में क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा मुकाबला होने जा रहा है।
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच से पहले ही जुबानी जंग तेज हो गई है।
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने पिछले साल के ‘हैंडशेक विवाद’ पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उनकी टीम इसका जवाब अब सीधा मैदान पर अपने खेल से देगी।

सलमान आगा का रुख: खेल भावना या बदला?
जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगा से पूछा गया कि क्या राजनीति खेल पर भारी पड़ रही है, तो उन्होंने कहा कि मैच हमेशा अच्छे जज्बे (स्पोर्ट्समैनशिप) के साथ खेला जाना चाहिए।
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनकी निजी राय ज्यादा मायने नहीं रखती और वह पुरानी बातों का हिसाब कल के मैच में चुकता करने की कोशिश करेंगे।
Pakistan and their never ending story of playing Victim card
Pakistani reporter: Do you think increasing interference of Politics in cricket is harming the sportsman spirit
Salman Aagha: yes game should be played and our Indian fathers should handshake with us on ground
By… pic.twitter.com/SFMwdnNOCf— Gagan Choudhary (@choudhary_99415) February 14, 2026
क्या था हैंडशेक विवाद?
पिछले साल के एशिया कप के मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था।
उस वक्त भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट किया था कि यह फैसला पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में और शहीद भारतीय नागरिकों के सम्मान में लिया गया था।
इसे भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के प्रति एक एकजुटता के रूप में देखा गया।

अभिषेक के खेलने पर दिया ये बयान
भारतीय क्रिकेटर अभिषेक कुमार पेट में इंफेक्शन के चलते पिछले मैच से बाहर रहे हैं।
उनके खेलने पर सलमान अली आगा ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि अभिषेक कल खेलेगा, मुझे उम्मीद है कि वह ठीक हो रहा है। हम सबसे अच्छे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहते हैं।”
Salman Ali Agha said “I hope Abhishek Sharma plays tomorrow and he’s recovering well. We want to play against the best”#PAKvIND #INDvPAK pic.twitter.com/cy65yzmkkG
— Khan (@ccricket713) February 14, 2026
पाकिस्तान की पुरानी चुनौतियां और बाबर की फॉर्म
वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ काफी खराब रहा है।
इस पर आगा ने ईमानदारी से कहा, “हम इतिहास नहीं बदल सकते, लेकिन भविष्य हमारे हाथ में है।”
टीम की सबसे बड़ी ताकत बाबर आजम की खराब फॉर्म पर उन्होंने कहा कि बाबर टीम की रीढ़ हैं और उन पर कोई दबाव नहीं है।
टीम प्रबंधन को भरोसा है कि कल के बड़े मुकाबले में बाबर का बल्ला जरूर बोलेगा।

स्पिनर उस्मान तारिक के एक्शन पर विवाद
पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर भी सवाल उठ रहे हैं।
इस पर सफाई देते हुए आगा ने कहा कि ICC उन्हें दो बार क्लीन चिट दे चुका है, इसलिए बार-बार इस पर बात करना फिजूल है।


