HomeTrending Newsसंजू का 'विराट' अवतार, बुमराह की घातक यॉर्कर: इन 5 खिलाड़ियों ने...

संजू का ‘विराट’ अवतार, बुमराह की घातक यॉर्कर: इन 5 खिलाड़ियों ने जिताया T20 वर्ल्ड कप, विराट ने दी बधाई

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

T20 World Cup Final Heroes: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की रात किसी जश्न से कम नहीं थी।

अहमदाबाद के खचाखच भरे स्टेडियम में टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों के भारी अंतर से हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

भारत अब 2007 और 2024 के बाद 2026 में भी विश्व विजेता बन गया है।

इस जीत के साथ ही भारत दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने अपनी मेजबानी में यह खिताब जीता और साथ ही अपने टाइटल को डिफेंड (बचाया) भी किया।

India T20 World Cup Winner 2026, Sanju Samson Player of the Tournament, Jasprit Bumrah Records, India vs New Zealand Final 2026, India's 3rd World Cup Win, Ishan Kishan Batting, Hardik Pandya All-Round Performance

जीत के वो 5 महानायक, जिन्होंने पलटी बाजी

इस पूरे टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया, लेकिन ये पांच नाम जीत की सबसे बड़ी वजह बने:

1. संजू सैमसन: संकटमोचक और टॉप स्कोरर

केरल के इस स्टार खिलाड़ी के लिए यह वर्ल्ड कप किसी सपने जैसा रहा।

शुरुआत में प्लेइंग-11 के लिए संघर्ष कर रहे संजू ने जब मौका मिला, तो उसे दोनों हाथों से लपका।

उन्होंने लगातार तीन मैचों (लीग, सेमीफाइनल और फाइनल) में अर्धशतक जड़कर टीम की बल्लेबाजी को मजबूती दी।

फाइनल में उन्होंने 89 रनों की जुझारू पारी खेली।

पूरे टूर्नामेंट में 321 रन बनाने के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया।

2. जसप्रीत बुमराह: विकेटों के सौदागर

दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर साबित किया कि उन्हें ‘यॉर्कर किंग’ क्यों कहा जाता है।

फाइनल मैच में उन्होंने मात्र 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए और न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी।

बुमराह इस टूर्नामेंट के लीडिंग विकेट टेकर रहे (14 विकेट)।

सेमीफाइनल में जब इंग्लैंड मैच छीन ले जा रहा था, तब बुमराह ने ही ब्रेकथ्रू दिलाकर भारत की वापसी कराई थी।

3. ईशान किशन: तूफानी शुरुआत के उस्ताद

ईशान किशन ने टूर्नामेंट में अपनी निडर बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया।

फाइनल में संजू के साथ उनकी 105 रनों की साझेदारी ने ही भारत को 250 के पार पहुंचाया।

उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भी मुश्किल समय में 77 रनों की पारी खेली थी।

193 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ 317 रन बनाना उनकी काबिलियत को दर्शाता है।

4. हार्दिक पंड्या: ऑलराउंडर वाला दम

हार्दिक ने गेंद और बल्ले दोनों से खुद को साबित किया।

उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 217 रन बनाए और अहम मौकों पर 9 विकेट भी चटकाए।

सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी 12 गेंदों पर 27 रनों की कैमियो पारी ने स्कोर को चुनौतीपूर्ण बनाया, वहीं गेंदबाजी में फिल सॉल्ट का शुरुआती विकेट लेकर विरोधी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।

5. शिवम दुबे: फिनिशिंग टच के बादशाह

दुबे ने फाइनल में वह काम किया जिसकी टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी।

जब 16वें ओवर में तीन विकेट गिरने के बाद रनों की रफ्तार रुक गई थी, तब दुबे ने 20वें ओवर में जिमी नीशम को निशाना बनाया।

उनकी 8 गेंदों पर 26 रनों की छोटी लेकिन विस्फोटक पारी ने भारत को मनोवैज्ञानिक बढ़त दिलाई।

विराट ने दी बधाई

इस जीत पर पूरा देश खिलाड़ियों को बधाई दे रहा है।

वहीं विराट कोहली जो इस वक्त परिवार के साथ लंदन में है। उन्होंने भी सोशल मीडिया के जरिए खिलाड़ियों को जीत के लिए गुड विशेज दी।

फाइनल का रोमांच: रनों का पहाड़ और कीवियों का सरेंडर

मैच की शुरुआत भारत के पक्ष में नहीं रही जब टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी।

लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इसे एक अवसर में बदल दिया।

निर्धारित 20 ओवरों में भारत ने 5 विकेट खोकर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों, खासकर जसप्रीत बुमराह की आग उगलती गेंदों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 159 रनों पर सिमट गई।

India T20 World Cup Winner 2026, Sanju Samson Player of the Tournament, Jasprit Bumrah Records, India vs New Zealand Final 2026, India's 3rd World Cup Win, Ishan Kishan Batting, Hardik Pandya All-Round Performance

ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स का वर्ल्ड कप

  • तीसरा खिताब: भारत अब वेस्टइंडीज के साथ सबसे ज्यादा टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बन गया है।

  • मेजबान की बादशाहत: पहली बार किसी मेजबान देश ने अपनी धरती पर ट्रॉफी उठाई।

  • सबसे बड़ी जीत: रनों के लिहाज से यह फाइनल की सबसे बड़ी जीत है।

- Advertisement -spot_img