Homeस्पोर्ट्सICC T20I रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: ईशान किशन ने टॉप-10 में मारी...

ICC T20I रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: ईशान किशन ने टॉप-10 में मारी एंट्री, जानिए अभिषेक शर्मा का हाल

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Ishan Kishan ICC Ranking T20: वर्ल्ड कप 2026 के रोमांच के बीच ICC ने खिलाड़ियों की ताजा टी-20 रैंकिंग जारी कर दी है।

भारतीय फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को लेकर आई है।

ईशान ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर दुनिया के दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है।

ईशान किशन की लंबी छलांग

पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले में ईशान किशन ने 77 रनों की जो धमाकेदार पारी खेली थी, उसका इनाम उन्हें रैंकिंग में मिला है।

ईशान ने एक साथ 17 पायदानों की छलांग लगाई है और अब वह सीधे 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

उनकी इस पारी ने न सिर्फ भारत को मजबूती दी, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में उनके बढ़ते कद को भी साबित कर दिया है।

Ishan Kishan, ICC T20I Ranking, ICC T20 World Cup 2026 Rankings Abhishek Sharma No 1 T20 Batter, Varun Chakravarthy T20 Bowler Ranking, India vs Pakistan T20 Ranking Update, Ishan Kishan 77 runs vs Pakistan,

अभिषेक शर्मा अब भी नंबर-1

हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तान के खिलाफ शून्य (डक) पर आउट होने के बावजूद टीम इंडिया के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 T20 बल्लेबाज बने हुए हैं।

उनकी पिछली रेटिंग इतनी मजबूत थी कि एक मैच की असफलता से उनका ताज नहीं छिना।

वहीं, इंग्लैंड के फिल सॉल्ट दूसरे स्थान पर टिके हुए हैं।

अन्य बल्लेबाजों का हाल

श्रीलंका के पथुम निसंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैंडी में शानदार शतक जड़कर अपनी क्लास दिखाई है, जिसके दम पर वह अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

भारत के तिलक वर्मा भी पीछे नहीं हैं, उन्होंने एक पायदान सुधार कर चौथा स्थान हासिल किया है।

हालांकि, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान और इंग्लैंड के जोस बटलर को नुकसान उठाना पड़ा है; फरहान 5वें और बटलर 7वें स्थान पर खिसक गए हैं।

Ishan Kishan, ICC T20I Ranking, ICC T20 World Cup 2026 Rankings Abhishek Sharma No 1 T20 Batter, Varun Chakravarthy T20 Bowler Ranking, India vs Pakistan T20 Ranking Update, Ishan Kishan 77 runs vs Pakistan,

गेंदबाजी और ऑलराउंडर्स में जंग

गेंदबाजी की बात करें तो भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है।

787 रेटिंग पॉइंट्स के साथ वह दुनिया के नंबर-1 टी-20 गेंदबाज बने हुए हैं।

उनके ठीक पीछे अफगानिस्तान के राशिद खान हैं, जो तेजी से फासला कम कर रहे हैं।

जिम्बाब्वे के ब्रैड इवांस ने भी अपनी गेंदबाजी से सबको चौंकाया है और अब वह करियर की बेस्ट 5वीं रैंकिंग पर हैं।

Ishan Kishan, ICC T20I Ranking, ICC T20 World Cup 2026 Rankings Abhishek Sharma No 1 T20 Batter, Varun Chakravarthy T20 Bowler Ranking, India vs Pakistan T20 Ranking Update, Ishan Kishan 77 runs vs Pakistan,

ऑलराउंडर्स की लिस्ट में पाकिस्तान के सईम अयूब ने फिर से बाजी मार ली है।

भारत के खिलाफ कोलंबो में 3 विकेट चटकाकर उन्होंने सिकंदर रजा को पहले स्थान से नीचे धकेल दिया है।

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी तीसरी पोजीशन पर मजबूती से बने हुए हैं।

- Advertisement -spot_img