Homeएंटरटेनमेंटगले में तुलसी माला-माथे पर तिलक, विराट-अनुष्का ने आम भक्तों के साथ...

गले में तुलसी माला-माथे पर तिलक, विराट-अनुष्का ने आम भक्तों के साथ जमीन पर बैठकर सुना सत्संग

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Virat Kohli Anushka Vrindavan: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर भक्ति के रंग में रंगे नजर आए।

मंगलवार, 17 फरवरी की सुबह यह चर्चित जोड़ी वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम ‘केलि कुंज’ पहुंची।

सुबह 5 बजे पहुंचे इस कपल ने किसी वीआईपी ट्रीटमेंट के बजाय आम भक्तों के साथ जमीन पर बैठकर करीब एक घंटे तक सत्संग सुना।

गले में तुलसी की कंठी माला और माथे पर चंदन का तिलक लगाए दोनों बेहद शांत और गंभीर नजर आए।

Virat Kohli, Vrindavan, Anushka Sharma, Premanand Maharaj, Virat Kohli Satsang, Keli Kunj Ashram, Virat Anushka Vrindavan, Virat Kohli Deeksha, Virushka, Vrindavan Visit, Premanand Maharaj Satsang, Virat Anushka Deeksha,

प्रेमानंद महाराज का मार्गदर्शन

सत्संग के बाद विराट और अनुष्का ने महाराज जी से आशीर्वाद लिया।

इस पर संत प्रेमानंद जी ने मुस्कुराते हुए जीवन का बड़ा सार समझा दिया।

उन्होंने कहा कि हम सब ‘श्रीजी’ (राधा रानी) के हैं।

उन्होंने विराट को सलाह दी कि अपने काम को भगवान की सेवा समझें और हमेशा विनम्र रहें।

क्या विराट-अनुष्का ने ले ली है दीक्षा?

पिछले कुछ समय से विराट और अनुष्का के गले में तुलसी की कंठी माला देखी जा रही है।

वैष्णव परंपरा के अनुसार, गुरु द्वारा दीक्षा दिए जाने पर ही यह माला धारण की जाती है।

हालांकि, केलि कुंज आश्रम की ओर से आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन उनकी वेशभूषा और बार-बार वृंदावन आना इस बात की ओर इशारा करता है कि वे आध्यात्मिक मार्ग पर गहराई से उतर चुके हैं।

एक साल में चौथी मुलाकात

गौरतलब है कि पिछले एक साल के भीतर यह इस कपल की चौथी वृंदावन यात्रा है।

सबसे पहले 10 जनवरी, 2025 विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा और दोनों बच्चों के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे।

अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से भक्ति के लिए आशीर्वाद मांगा।

इसके बाद विराट ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद 14 मई 2025 को भी प्रेमानंद जी का मार्गदर्शन लिया था।

फिर 16 दिसंबर, 2025 को भी दोनों महाराज जी से मिलने पहुंचे थे।

इसके बाद विराट और अनुष्का होटल रेडिसन से चेक-आउट कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

- Advertisement -spot_img