Homeन्यूजनवरात्रि से पहले छत्तीसगढ़ की कई ट्रेन कैंसिल, 12 अक्टूबर तक बंद...

नवरात्रि से पहले छत्तीसगढ़ की कई ट्रेन कैंसिल, 12 अक्टूबर तक बंद रहेगा यह रूट

और पढ़ें

CG Trains Cancelled: नवरात्रि से पहले रेलवे ने यात्रियों को झटका दिया है।

छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को कैंसल कर दिया गया है।

इनमें से ज्यादातर ट्रेनें बिलासपुर-कटनी रूट की हैं।

त्योहारों से पहले ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ जाएगी।

डेवलपमेंट के नाम पर 26 ट्रेनें फिर कैंसिल

लंबी दूरी का सफर तय करने के लिए भारतीय रेलवे पर ज्यादा भरोसा करने वाले रेलयात्रियों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है।

रेलवे ने डेवलपमेंट के नाम पर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनों को फिर कैंसिल कर दिया है।

30 सितंबर से 12 अक्टूबर तक बिलासपुर-कटनी रूट बंद रहेगा।

दरअसल बिलासपुर-कटनी रेल लाइन एक महत्वपूर्ण और व्यस्त रेल मार्ग है, जो इस पूरे क्षेत्र को उत्तर भारत से जोड़ती है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेल परिचालन को और भी सुचारू और नई गाड़ियों के मार्ग प्रशस्त करने के लिए रेलवे नई लाइनों का निर्माण कार्य कर रहा है।

रेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए बिलासपुर से कटनी के बीच तीसरी लाइन का कार्य किया जा रहा है।

इसके अंतर्गत बिलासपुर-कटनी सेक्शन के बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमोडलिंग का काम किया जाएगा।

जिसकी वजह से 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2024 तक 26 ट्रेनें रद्द रहेंगी।

नई लाइनों के निर्माण से विकास के साथ यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

ऐसे में अगर आप सफर पर जा रहें हैं तो जाने से पहले ये लिस्ट जरूर चेक करनी चाहिए।

CG Trains Cancelled: रद्द होने वाली गाडियां की यहां देखें लिस्ट – 

  1. 30 सितंबर से 11 अक्टूबर 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  2. 01 से 12 अक्टूबर 2024 तक इंदौर से चलने वाली 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  3. 30 सितंबर से 10 अक्टूबर 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर –भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  4. 02 से 12 अक्टूबर 2024 तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  5. 02 से 11 अक्टूबर 2024 तक जबलपुर से चलने वाली 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  6. 03 से 12 अक्टूबर 2024 तक अम्बिकापुर से चलने वाली 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  7. 01 से 09 अक्टूबर 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  8. 02 से 10 अक्टूबर 2024 तक रीवा से चलने वाली 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  9. 04, 07, 09 और 11 अक्टूबर 2024 को रीवा से चलने वाली 11751 रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  10. 05, 08, 10 एवं 12 अक्टूबर 2024 को चिरमिरी से चलने वाली 11752 चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  11. 03, 07 और 10 अक्टूबर 2024 को लखनऊ से चलने वाली 12535 लखनऊ-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  12. 04, 08 और 11 अक्टूबर 2024 को रायपुर से चलने वाली 12536 रायपुर-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  13. 04, 08 और 11 अक्टूबर 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  14. 05, 09 और 12 अक्टूबर 2024 को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  15. 06 और 08 अक्टूबर 2024 को दुर्ग से चलने वाली 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  16. 07 और 09 अक्टूबर 2024 को कानपुर से चलने वाली 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  17. 06 अक्टूबर 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  18. 07 अक्टूबर 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  19. 03 और 10 अक्टूबर 2024 को दुर्ग से चलने वाली 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  20. 05 और 12 अक्टूबर 2024 को नौतनवा से चलने वाली 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  21. 03 से 11 अक्टूबर 2024 तक चिरमिरी से चलने वाली 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  22. 03 से 11 अक्टूबर 2024 तक चंदिया रोड से चलने वाली 08270 चंदिया रोड-चिरमिरी- पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  23. 05, 08, 10 और 12 अक्टूबर 2024 को चिरमिरी से चलने वाली 05755 चिरमिरी-अनुपपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  24. 05, 08, 10 और 12 अक्टूबर 2024 को अनुनपुर से चलने वाली 05756 अनुपपुर- चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  25. 02 से 11 अक्टूबर 2024 तक कटनी से चलने वाली 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
  26. 03 से 12 अक्टूबर 2024 तक चिरमिरी से चलने वाली 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां –

  • 2 से 10 अक्टूबर तक बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-कटनी-जबलपुर- नैनपुर- बालघाट-गोंदिया होकर चलेगी।
  • 2 से 10 अक्टूबर तक गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-बालघाट- नैनपुर-जबलपुर-कटनी-बरौनी होकर चलेगी।

ये खबर भी पढ़ें – Railway Alert: 9 पैसेंजर ट्रेन रद्द, लंबी दूरी की गाड़ियों के रूट बदले

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October